कौन है सौरभ दुबे, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने आकशदीप की जगह स्क्वाड में किया शामिल
Who is Saurabh Dubey : आईपीएल 2026 की शुरुआत से ठीक 3 दिन पहले ही सौरभ दुबे की किस्मत खुल गई है. उनको इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण के लिए कोलकाता नाइट राडर्स ने साइन किया है. सौरभ को केकेआर ने दांए हाथ के तेज गेंदबाज आकाशदीप सिंह के रिप्लेसमेंट के तौर पर अपने साथ जोड़ लिया है. आकाशदीप चोट के चलते आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. अब केकेआर के फैंस सौरभ दुबे कौन हैं? इस बारे में जानने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं. तो आइए आज हम आपको सौरभ दुबे के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं.
कौन हैं सौरव दुबे?
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) March 24, 2026
ये भी पढ़ें : 'IPL के चलते बाबर आजम और शाहीन अफरीदी भी PSL से नाम लेंगे वापस...' शोएब अख्तर का पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर बयान
Ram Navami 2026 Rashifal: रामनवमी पर बनने जा रहा ग्रहों का शुभ योग, इन राशियों पर बरसेगी भगवान राम की कृपा
Ram Navami 2026 Rashifal: पंचांग के अनुसार, चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है. इस बात तिथि दो दिन पड़ने की वजह से लोगों में कंफ्यूजन बना हुआ है कि रामनवमी कब मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान राम का जन्म दोपहर में हुआ था इसलिए 26 मार्च 2026 को रामनवमी मनाना ज्यादा शुभ माना जा रहा है. हालांकि उदयातिथि के अनुसार, कुछ लोग 27 मार्च को भी रामनवमी मनाने की बात कर रहे हैं. इस दिन कई खास योग भी बन रहे हैं जिससे इसका महत्व बढ़ गया है.
रामनवमी पर बनने जा रहा ग्रहों का शुभ योग
इस दिन ग्रहों की स्थिति भी खास रहने वाली है. शुक्र ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेंगे वहीं गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग बनेगा. इसके अलावा गुरु और मंगल के साथ आने से नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा. साथ ही कुछ राशियों में त्रिग्रही योग भी बन रहा है. इन सभी योगों का असर अलग-अलग राशियों पर देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं कि रामनवमी किन राशियों के लिए शुभ रहेगा.
किन राशियों के लिए शुभ रहेगा रामनवमी?
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए रामनवमी का त्योहार बेहद लाभकारी साबित हो सकता है. इन लोगों को लंबे समय से चल रही परेशानियों से राहत मिल सकती हैं और जीवन में खुशियां बढ़ सकती हैं.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए रामनवमी शुभ माना जा रहा है. परिवार में चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं. रिश्तों में मिठास आएगी. कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी जिससे प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन सकते हैं.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए रामनवमी पर शुभ संकेत मिल सकते हैं. व्यापार में भी अच्छा लाभ मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है.
रामनवमी पर करें ये उपाय
अगर आप इस दिन भगवान राम की कृपा पाना चाहते हैं तो कुछ आसान उपाय कर सकते हैं. रामचरितमानस के बालकांड का पाठ करना शुभ माना जाता है. तुलसी के पत्तों की माला भगवान राम को अर्पित करें. हनुमान चालीसा का पाठ करने से भी सकारात्मक फल मिल सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Navratri Vrat Paran 2026: 26 या 27 मार्च कब होगा नवरात्रि का पारण? नोट करें व्रत खोलने का सही समय
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation














.jpg)








