इच्छा मृत्यु लेने वाले हरीश राणा की हालत ने AIIMS के डॉक्टर भी हैरान, 10 दिन से बिना खाना और पानी के स्थिर है तबीयत
दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती हरीश राणा को हाल में सुप्रीम कोर्ट से इच्छा मुत्यु की इजाजत मिली है. इसके बाद से ही एक प्रक्रिया के जरिए इच्छा मृत्यु पर काम किया जा रहा है. इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल एम्स के डॉक्टर भी हरीश राणा की स्थिर हालत से हैरान है. इसकी वजह यह है कि बीते 10 दिन से हरीश को न तो खाना दिया जा रहा है और न ही पानी. बावजूद इसके हरीश राणा की तबीयत बेहतर बनी हुई है.
यह मामला इसलिए चर्चा में है क्योंकि वे पिछले कई दिनों से बिना भोजन और पानी के हैं, फिर भी उनके स्वास्थ्य में कोई अचानक गिरावट दर्ज नहीं की गई है. यह स्थिति आम परिस्थितियों से अलग मानी जा रही है.
कब और कैसे शुरू हुई प्रक्रिया
गाजियाबाद निवासी हरीश राणा को 14 मार्च को एम्स में भर्ती कराया गया था. इसके बाद 15 मार्च से उनका तरल भोजन बंद कर दिया गया और 17 मार्च से पानी देना भी रोक दिया गया. यह सब पैसिव यूथेनेशिया की प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है, जिसमें जीवनरक्षक साधनों और पोषण को धीरे-धीरे हटाया जाता है.
13 साल से कोमा में हैं हरीश
डॉक्टरों के अनुसार, हरीश राणा पिछले लगभग 13 वर्षों से गहरे कोमा में हैं. सामान्यतः जब किसी व्यक्ति को इतने दिनों तक भोजन और पानी नहीं दिया जाता, तो शरीर में बेचैनी, दर्द और अन्य लक्षण दिखाई देने लगते हैं.
लेकिन चूंकि वे लंबे समय से कोमा में हैं, इसलिए उनके शरीर में इस तरह की कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिल रही है. यही वजह है कि उनकी स्थिति 'स्थिर' बताई जा रही है.
डॉक्टरों की देखरेख और दर्द रहित उपचार
एम्स के पैलिएटिव केयर यूनिट में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है. यूनिट की प्रमुख डॉ. सीमा मिश्रा के अनुसार, मरीज को किसी भी प्रकार की पीड़ा से बचाने के लिए उन्हें नियमित रूप से दर्द निवारक दवाएं और अन्य जरूरी उपचार दिए जा रहे हैं. इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मरीज की अंतिम अवस्था शांत और बिना कष्ट के बीते.
परिवार की सहमति और भावनात्मक पहलू
हरीश राणा के परिवार को इस पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है और उन्हें लगातार काउंसलिंग भी प्रदान की जा रही है. उनके पिता अशोक राणा के वकील मनीष जैन ने बताया कि परिवार इस स्थिति को समझते हुए एक संतुलित और संवेदनशील निर्णय ले रहा है.
परिवार का मानना है कि इस प्रक्रिया को अनावश्यक रूप से लंबा नहीं खींचना चाहिए और मरीज को बिना पीड़ा के अंतिम यात्रा पूरी करने का अवसर मिलना चाहिए.
आध्यात्मिक दृष्टिकोण और अंतिम निर्णय
हरीश राणा का परिवार ब्रह्मा कुमारी से जुड़ा हुआ है और उनका दृष्टिकोण आध्यात्मिकता से प्रभावित है. उनका कहना है कि जीवन के अंतिम चरण में शांति और सम्मान सबसे महत्वपूर्ण हैं. यह मामला न केवल चिकित्सा विज्ञान बल्कि नैतिक और मानवीय दृष्टिकोण से भी एक महत्वपूर्ण उदाहरण बन गया है, जो जीवन और मृत्यु से जुड़े कठिन निर्णयों पर समाज को सोचने के लिए प्रेरित करता है.
यह भी पढ़ें - 'धर्म परिवर्तन के बाद अनुसूचित जाति का दर्जा नहीं मिलेगा', कन्वर्जन पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
'ये तुमसे नहीं होगा, तुम हमें हरा दोगे..' पाकिस्तानी क्रिकेटर ने इंडियन सिलेक्टर्स पर दिया ऐसा बयान, हो गया वायरल
Pakistani Cricketer: भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें संस्करण की शुरुआत जल्द ही होने जा रही है. इस लीग में तमाम खिलाड़ी 10 टीमों की ओर से खेलते हुए नजर आने वाले हैं. इस टूर्नामेंट जम्मू-कश्मीर के उमरान मलिक भी खेलते हुए नजर आने वाले हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए वो इस टूर्नामेंट में धमाल मचाने वाले हैं. उमरान को उनकी तेज गति और आग उगलती गेंदों के लिए जाना जाता है. उनको लेकर अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने बड़ा बयान दिया है.
पाकिस्तानी क्रिकेटर का बड़ा बयान
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज तनवीर अहमद ने बीसीसीआई और भारतीय क्रिकेट टीम की मानसिकता के बारे में खुलकर बात की है. इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की सोच पर भी प्रकाश डाला है. उन्होंने बताया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और उनकी टीम खिलाड़ियों को लेकर किस तरह का रैवया रखती है. इस बात को ठीक से समझाने के लिए उन्होंने भारतीय पेस बॉलर उमरान मलिक का नाम लिया है, जो जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं.
इंडिया वाले ऐसा नहीं करते जैसा पाकिस्तान करता है - तनवीर
इस बारे में बात करते हुए तनवीर अहमद ने कहा, 'उमरान मलिक, वो तेज गेंदबाज है, जो 150+ kmph की रफ्तार से बॉलिंग कर रहा था. हमारे कल्चर में ऐसा है. अगर कोई 155 kmph की रफ्तार से बॉलिंग करता है, तो हम उसे सीधे पाकिस्तान टीम में डाल देंगे. लेकिन उन्होंने (इंडियन सिलेक्टर्स ने) ऐसा नहीं किया. उन्होंने उसे कुछ मैच दिए, वह अपनी तेज गति की बॉलिंग पर रन बनावाने लगा और उन्होंने कहा, नहीं भाई.. यह तुम्हारे लिए नहीं है. तुम हमें टी20 मैच हरा दोगे. हमारी सोच अलग है और उनकी सोच अलग है. वो (इंडियन सिलेक्टर्स) कहते हैं कि, हमें सिर्फ पेस नहीं चाहिए. हमें स्किल्स वाला बॉलर चाहिए'.
???? TANVEER AHMED SAID ABOUT UMRAN MALIK ????
— Cricket Central (@CricketCentrl) March 24, 2026
Tanveer Ahmed said ????️
"Umran Malik, that fast bowler who was bowling at 150+ kmph... in our culture, it’s like this: if someone bowls at 155 kmph, we’d put him straight into the Pakistan team. But they (the Indian selectors) didn't do… pic.twitter.com/uwmcGEFKHX
आईपीएल 2026 में उमरान मलिक शाहरुख खान के स्वामित्व वाली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए प्रमुख तेज गेंदबाज की भूमिका निभाने वाले हैं. उमरान केकेआर से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी आईपीएल में खेले चुके हैं. उनका आईपीएल करियर कमाल का रहा है. उन्हें आईपीएल प्रदर्शन के दम पर ही भारतीय क्रिकेट टीम का टिकट मिला था लेकिन वो उस मौके का फायदा ठीक से नहीं उठा पाए.
उमरान मलिक का आईपीएल करियर
उमरान मलिक ने 2021 से लेकर 2024 तक तक 26 आईपीएल मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 29 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उनके नाम एक फाइव विकेट हॉल और एक 4 विकेट हॉल दर्ज हैं. उमरान भारत के लिए 10 वनडे मैचों में 13 विकेट और 8 टी20 मैचों में 11 विकेट चटका चुके हैं. अब उनके पास आईपीएल 2026 में अपने प्रदर्शन को और बेहतर बनाने का मौका होगा.
तनवीर अहमद का अंतरराष्ट्रीय करियर
वहीं पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट ने अपने करियर में सिर्फ कुछ ही मैच खेले हैं. उन्होंने 2010 से लेकर 2013 तक पांच टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 1 अर्धशतक के साथ 170 रन बनाए हैं, जबकि 17 विकेट अपने नाम किए हैं. इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान के लिए 2 वनडे मैचों में 18 रन बनाए हैं और 2 विकेट अपने नाम किए हैं. वो पाकिस्तान के लिए 1 टी20 मैच में 1 विकेट भी हासिल कर चुके हैं.
ये भी पढ़ें : 'इस लड़के को करोड़पति बना दिया, मैं इसके पक्ष में नहीं हूं..' वैभव सूर्यवंशी पर दिग्गज का हैरतअंगेज बयान
ये भी पढ़ें : 'IPL के चलते बाबर आजम और शाहीन अफरीदी भी PSL से नाम लेंगे वापस...' शोएब अख्तर का पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर बयान
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















