Responsive Scrollable Menu

Bhoot Bangla Release Date: ‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त सफला के बीच ‘भूत बंगला’ टलेगी या नहीं? अक्षय कुमार ने खुद किया बड़ा खुलासा!

Bhoot Bangla Release Date: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। ऐसे में चर्चा तेज हो गई है कि क्या इसकी सफलता के चलते अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट आगे बढ़ा देंगे। अब इस पूरे मामले पर खुद अक्षय कुमार ने जवाब दे दिया है।

रिलीज डेट नहीं बदलेगी

अक्षय कुमार ने साफ कहा है कि उनकी फिल्म ‘भूत बंगला’ तय तारीख यानी 10 अप्रैल को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उन्होंने किसी भी तरह की पोस्टपोनमेंट की खबरों को खारिज कर दिया है। अक्षय ने यह भी कहा कि आमतौर पर किसी फिल्म के लिए तीन हफ्ते (करीब 21 दिन) का समय काफी होता है। इसलिए उन्हें नहीं लगता कि ‘धुरंधर 2’ की सफलता से ‘भूत बंगला’ को कोई नुकसान होगा।

यह भी पढ़े - रणवीर सिंह की फिल्म मंडे टेस्ट में पास; 5 दिन में 800 करोड़ पार, अब 1000 करोड़ क्लब पर नजर!

अलग है दोनों फिल्मों का जॉनर

अक्षय का मानना है कि ‘धुरंधर 2’ और ‘भूत बंगला’ पूरी तरह अलग तरह की फिल्में हैं। जहां ‘धुरंधर 2’ एक्शन और रियलिस्टिक सिनेमा है, वहीं ‘भूत बंगला’ एक हॉरर-कॉमेडी फैमिली फिल्म है। उनके मुताबिक, अलग-अलग जॉनर की फिल्में साथ चलना इंडस्ट्री के लिए अच्छी बात है।

‘धुरंधर 2’ पर अक्षय की राय

अक्षय कुमार ने रणवीर सिंह की फिल्म की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि फिल्म इतनी बड़ी हिट हो रही है और दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है। उनका मानना है कि ऐसी सफल फिल्में हिंदी सिनेमा को आगे बढ़ाती हैं।

यह भी पढ़े - क्या शाहरूख खान से समीर वानखेड़े ने ली थी रिश्वत? आर्यन खान ड्रग्स केस बड़ा खुलासा!

अक्षय-प्रियदर्शन की हिट जोड़ी 

‘भूत बंगला’ के जरिए अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन लंबे समय बाद साथ काम कर रहे हैं। अक्षय ने बताया कि उन्होंने पहले भी साथ में कई हिट फिल्में दी हैं और इस बार भी उन्हें अच्छे रिस्पॉन्स की उम्मीद है।

फिल्म की स्टार कास्ट

‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, मिथिला पालकर, जिस्सू सेनगुप्ता और मनोज जोशी नजर आएंगे। फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्साह बना हुआ है।

भले ही ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हो, लेकिन अक्षय कुमार अपनी फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर पूरी तरह पॉजिटिव हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि फिल्म तय समय पर ही रिलीज होगी।

यह भी पढ़े - 'ये दिन यादगार रहा': 40वें जन्मदिन पर कंगना रनौत ने की PM Modi से खास मुलाकात, सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें

Continue reading on the app

सिर्फ स्वाद के लिए नहीं, इन 9 बड़े कारणों से दाल में नींबू डालना है बेहद जरूरी!

हम भारतीयों के लिए दाल-चावल ही सबसे बेहतरीन 'कम्फर्ट फ़ूड' है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी मां या दादी हमेशा दाल में नींबू निचोड़ने पर ज़ोर क्यों देती थीं? यह सिर्फ़ स्वाद बढ़ाने का एक तरीका नहीं है; बल्कि इसके पीछे एक गहरा वैज्ञानिक रहस्य और एक जादुई शक्ति छिपी है. एक ऐसी शक्ति जो आपके शरीर को भीतर से बदल सकती है.

Continue reading on the app

  Sports

South Africa T20 Series के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Harmanpreet की कप्तानी में Anushka Sharma का डेब्यू

अनुष्का शर्मा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 17 अप्रैल से शुरू हो रही पांच मैचों की टी20 क्रिकेट श्रृंखला के लिये पहली बार भारतीय महिला टीम में शामिल किया गया है। श्रृंखला के मैच डरबन, जोहानिसबर्ग और बेनोनी में होंगे। शर्मा को डब्ल्यूपीएल 2026 से पहले गुजरात जाइंट्स ने 45 लाख रूपये में खरीदा था। बाईस वर्ष की यह खिलाड़ी पिछले महीने बैंकॉक में राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत ए टीम की सदस्य थी।

आस्ट्रेलिया को 2 . 1 से हराने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रही स्नेह राणा, अमनजोत कौर, जी कमलिनी और वैष्णवी शर्मा को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिये टीम में जगह नहीं मिली है। तेज गेंदबाज काशवी गौतम को हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम में शामिल किया गया है। यह श्रृंखला जून जुलाई में ब्रिटेन में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी के लिये अहम है। भारतीय टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रौड्रिग्स , दीप्ति शर्मा, रिचा घोष, अरूंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रीचरणी, श्रेयांका पाटिल, काशवी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री, अनुष्का शर्मा।

Tue, 24 Mar 2026 16:30:07 +0530

  Videos
See all

Chakraview | Sumit Awasthi: बंगाल चुनाव के चक्रव्यूह में फंसी ममता बनर्जी! #mamatabanerjee #owaisi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T11:15:07+00:00

Women Reservation: महिला आरक्षण संशोधन बिल तैयार, UP-उत्तराखंड में कितनी होगी विधानसभा? | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T11:15:13+00:00

छोटी कश्मीरी बच्ची ने Iran युद्ध पीड़ितों के लिए दान किए अपने गुल्लक के पैसे। #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T11:16:12+00:00

त्याग दिया धर्म तो नहीं मिलेगा आरक्षण, ईसाई पादरी से Supreme court की सीधी बात | Sudarshan Impact #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-24T11:16:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers