Responsive Scrollable Menu

Methi Dana Fayde: ब्लड शुगर कंट्रोल करेंगे ये पीले दानें, वजन भी घटेगा! जान लें 6 बड़े फायदे

Methi Dana Fayde: रसोई में मौजूद छोटी-सी मेथी दाना अक्सर स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आपकी सेहत के लिए किसी आयुर्वेदिक औषधि से कम नहीं है? सदियों से भारतीय घरों में मेथी दाना का उपयोग न सिर्फ खाने में, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता रहा है।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग दवाइयों पर निर्भर होते जा रहे हैं, जबकि कई समस्याओं का हल हमारे किचन में ही मौजूद है। मेथी दाना ऐसा ही एक प्राकृतिक उपाय है, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

मेथी दाना के सेवन के 6 बड़े फायदे

ब्लड शुगर कंट्रोल में मददगार
मेथी दाना डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद फाइबर और अमीनो एसिड शरीर में इंसुलिन की कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

पाचन तंत्र को करता है मजबूत
अगर आपको गैस, एसिडिटी या कब्ज जैसी समस्याएं रहती हैं, तो मेथी दाना आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और पेट को साफ रखने में मदद करता है।

वजन घटाने में सहायक
मेथी दाना का सेवन करने से भूख कम लगती है, जिससे ओवरईटिंग से बचाव होता है। सुबह खाली पेट मेथी दाना पानी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।

Pumpkin Seeds Benefits: कद्दू के बीज बीमारियां रखेंगे दूर! 5 बड़े फायदे जानकर चौंक जाएंगे

Vegetable Rice: डिनर में बनाएं परफेक्ट वेजिटेबल राइस, खाने का स्वाद होगा दोगुना, सीखें रेसिपी

Summer Health Drinks: नारियल पानी या गन्ने का रस? किस हेल्थ कंडीशन में कौन सा हेल्थ ड्रिंक है बेहतर, जानिए

Lauki Raita Recipe: गर्मी में शरीर में ठंडक घोल देगा लौकी रायता, इस तरीके से मिनटों में करें तैयार

बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद
मेथी दाना में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड पाया जाता है, जो बालों को मजबूत बनाता है और झड़ने से रोकता है। साथ ही यह त्वचा को भी ग्लोइंग और हेल्दी बनाता है।

कोलेस्ट्रॉल को करता है कंट्रोल
मेथी दाना खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करता है और दिल को स्वस्थ रखता है। नियमित सेवन से हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

जोड़ों के दर्द में राहत
मेथी दाना में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में सहायक होते हैं। इसे नियमित रूप से लेने से गठिया जैसी समस्याओं में भी राहत मिल सकती है।

कैसे करें सेवन?

मेथी दाना को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट सेवन करना सबसे फायदेमंद माना जाता है। आप इसे पाउडर बनाकर गुनगुने पानी या शहद के साथ भी ले सकते हैं।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

Continue reading on the app

IPL 2026 से पहले SRH के लिए बड़ी खुशखबरी, पूरी तरह से फिट हुआ 25 वर्षीय स्टार खिलाड़ी

IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी. इससे ठीक पहले सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. SRH के 25 वर्षीय खिलाड़ी पूरी तरह से फिट हो गया है. हम बात कर रहे हैं श्रीलंका के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा की.

Continue reading on the app

  Sports

मुंबई इंडियंस फैंस की बढ़ी धड़कनें, जसप्रीत बुमराह हो गए चोटिल? आईपीएल से ठीक पहले पहुंचे COE

Jasprit Bumrah reached BCCI Coe before ipl 2026: आईपीएल 2026 से पहले आई एक खबर ने मुंबई इंडियंस के फैंस की धड़कनें बढ़ाने का काम किया है. हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली इस टीम के बड़े मैच विनर जसप्रीत बुमराह टूर्नामेंट की शुरुआत से ठीक पहले बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे हैं. बड़ा सवाल यह है कि क्या बुमराह पूरी तरह फिट नहीं हैं, जिस वजह से वो बेंगलुरु पहुंचे हैं? Mon, 23 Mar 2026 20:00:33 +0530

  Videos
See all

India vs Pakistan Debate : Arzoo Kazmi ने डिबेट में लगा दी सरेआम पाकिस्तान की क्लास ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T14:36:55+00:00

Halla Bol: Iran बोला – कोई बातचीत नहीं, Israel से Benny Binyamin की प्रतिक्रिया | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T14:35:46+00:00

Delhi Assembly में Ashish Sood ने Palam आग कांड पर AAP नेताओं के परखच्चे उड़ा दिए ! | BJP | Saurabh #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T14:36:46+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: Iranian War Strategy को लेकर क्या बोले सीनियर पत्रकार Saeed Naqvi? #iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T14:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers