जापान से 'कंफर्ट वूमेन' के इतिहास का सामना करने का आग्रह
बीजिंग, 23 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 61वें सत्र के दौरान, स्वतंत्र संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञों और चीन तथा अन्य देशों के प्रतिनिधियों ने जापान से कंफर्ट वूमेन के इतिहास का सामना करने का आग्रह किया और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से इस पर गंभीरता से ध्यान देने तथा जापान को अपनी ऐतिहासिक जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
हाल ही में, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के विशेष तंत्रों के 16 विशेषज्ञों ने एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जापान द्वारा कंफर्ट वूमेन पीड़ितों के सत्य, न्याय और मुआवजे के अधिकार के हनन पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने जापान से औपचारिक माफी मांगने, पूर्ण मुआवजा प्रदान करने और पाठ्यपुस्तकों में संबंधित ऐतिहासिक अभिलेखों की रक्षा करने का आह्वान किया।
विशेषज्ञों ने बताया कि तथाकथित कंफर्ट वूमेन प्रणाली के तहत लगभग 2 लाख महिलाओं और लड़कियों को मनमाने ढंग से उनकी स्वतंत्रता से वंचित किया गया, उन्हें मानव तस्करी, बलात्कार और यौन गुलामी का शिकार होना पड़ा और कुछ मामलों में उन्हें जबरन गायब कर दिया गया।
चीन, दक्षिण कोरिया, नीदरलैंड, पूर्वी तिमोर, इंडोनेशिया और फिलीपींस के अधिकांश जीवित बचे लोग गुजर चुके हैं, और शेष बचे लोग बुजुर्ग हैं। विशेषज्ञों ने कहा कि जापान पहले पीड़ित-केंद्रित न्याय प्राप्त करने में विफल रहा है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
शी चिनफिंग ने थोंगलोन सिसोलिथ को फिर से लाओस का राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी
बीजिंग, 23 मार्च (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने थोंगलोन सिसोलिथ को फिर से लाओस का राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर संदेश भेजकर बधाई दी।
शी ने अपने संदेश में कहा कि चीन और लाओस एक भाग्य से जुड़े समाजवादी मैत्रीपूर्ण पड़ोसी देश हैं। दोनों पक्ष हमेशा सच्चे दिल से व्यवहार कर एक-दूसरे के केंद्रीय हितों और महत्वपूर्ण चिंताजनक मुद्दों पर पारस्परिक समर्थन करते हैं, जिसने कामरेड और भाई की गहरी मित्रता दर्शाई है। वर्ष 2026 चीन-लाओस राजनयिक संबंध स्थापना की 65वीं वर्षगांठ और चीन-लाओस मैत्री वर्ष है। इन्हें मनाने के लिए दोनों पक्ष श्रृंखलात्मक कार्यक्रम करेंगे, जिससे दो देशों की जन मित्रता को अधिक बढ़ावा मिलेगा।
शी ने बल दिया कि यह वर्ष चीन की 15वीं पंचवर्षीय और लाओस की 10वीं पंचवर्षीय योजना का शुरुआती साल है। दोनों देश विकास और पुनरुत्थान के अहम दौर से गुजर रहे हैं। दोनों पक्षों के पारस्परिक लाभ वाले सहयोग का भविष्य उज्जवल होगा।
वहीं, चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने सोनेक्से सिफानडोन को फिर से लाओस का प्रधानमंत्री निर्वाचित होने पर बधाई संदेश भेजा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation




















