Responsive Scrollable Menu

शी चिनफिंग ने थोंगलोन सिसोलिथ को फिर से लाओस का राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी

बीजिंग, 23 मार्च (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने थोंगलोन सिसोलिथ को फिर से लाओस का राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर संदेश भेजकर बधाई दी।

शी ने अपने संदेश में कहा कि चीन और लाओस एक भाग्य से जुड़े समाजवादी मैत्रीपूर्ण पड़ोसी देश हैं। दोनों पक्ष हमेशा सच्चे दिल से व्यवहार कर एक-दूसरे के केंद्रीय हितों और महत्वपूर्ण चिंताजनक मुद्दों पर पारस्परिक समर्थन करते हैं, जिसने कामरेड और भाई की गहरी मित्रता दर्शाई है। वर्ष 2026 चीन-लाओस राजनयिक संबंध स्थापना की 65वीं वर्षगांठ और चीन-लाओस मैत्री वर्ष है। इन्हें मनाने के लिए दोनों पक्ष श्रृंखलात्मक कार्यक्रम करेंगे, जिससे दो देशों की जन मित्रता को अधिक बढ़ावा मिलेगा।

शी ने बल दिया कि यह वर्ष चीन की 15वीं पंचवर्षीय और लाओस की 10वीं पंचवर्षीय योजना का शुरुआती साल है। दोनों देश विकास और पुनरुत्थान के अहम दौर से गुजर रहे हैं। दोनों पक्षों के पारस्परिक लाभ वाले सहयोग का भविष्य उज्जवल होगा।

वहीं, चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने सोनेक्से सिफानडोन को फिर से लाओस का प्रधानमंत्री निर्वाचित होने पर बधाई संदेश भेजा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड में इस बार भी लड़कियों का बोलबाला, ये हैं टॉपर्स

Bihar Board Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने आज बिहार विद्यालय परीक्षा समिति मुख्यालय में परिणाम की घोषणा की. इस मौके पर बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहे.
छात्र अपना रिजल्ट https://interbiharboard.com⁠ और https://www.bsebexam.com⁠ पर देख सकते हैं.

पिछले 8 वर्षों में बेहतर रहा रिजल्ट का ट्रेंड

इस साल कुल पास प्रतिशत 85.19 रहा. पिछले साल 2025 में यह 86.50 प्रतिशत था. 2024 में 87.21 और 2023 में 83.73 प्रतिशत रिजल्ट रहा था.

13 लाख से ज्यादा छात्रों का रिजल्ट 25 दिन में

इस साल 13 लाख 4 हजार 200 छात्रों का रिजल्ट मूल्यांकन शुरू होने के 25 दिनों के अंदर जारी कर दिया गया. परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी तक हुई थी. वहीं कॉपियों का मूल्यांकन 27 फरवरी से शुरू हुआ. करीब 69 लाख कॉपियों और OMR शीट की जांच के बाद रिजल्ट तैयार किया गया.

तीनों संकाय में टॉपर्स घोषित

तीनों संकाय में टॉप 5 में कुल 26 छात्र शामिल हैं. इसमें 19 छात्राएं और 7 छात्र हैं. विज्ञान संकाय में आदित्य प्रकाश अमन ने 481 अंक यानी 96.20 प्रतिशत के साथ पहला स्थान हासिल किया. कला संकाय में निशु कुमारी ने 479 अंक यानी 95.80 प्रतिशत के साथ टॉप किया.
वाणिज्य संकाय में अदिति कुमारी ने 480 अंक यानी 96.00 प्रतिशत के साथ पहला स्थान प्राप्त किया.

फर्स्ट डिवीजन में सबसे ज्यादा छात्र

कुल 85.19 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. 5 लाख 16 हजार 928 छात्र फर्स्ट डिवीजन में पास हुए. 5 लाख 11 हजार 744 छात्र सेकेंड डिवीजन में पास हुए. 82 हजार 425 छात्र थर्ड डिवीजन में सफल हुए.

छात्राओं ने फिर मारी बाजी

इस बार भी छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा. कुल 6 लाख 70 हजार 971 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं. इनमें से 5 लाख 78 हजार 611 छात्राएं पास हुईं. छात्राओं का पास प्रतिशत 86.23 रहा. वहीं 6 लाख 33 हजार 229 छात्र परीक्षा में शामिल हुए. इनमें 5 लाख 32 हजार 486 छात्र पास हुए. छात्रों का पास प्रतिशत 84.09 रहा.

तीनों संकाय में छात्राएं आगे

तीनों संकाय में छात्राओं का पास प्रतिशत छात्रों से ज्यादा रहा. कला में छात्राएं 84.53 प्रतिशत पास. छात्र 79.78 प्रतिशत. वाणिज्य में छात्राएं 94.31 प्रतिशत. छात्र 92.45 प्रतिशत. विज्ञान में छात्राएं 88.79 प्रतिशत. छात्र 86.56 प्रतिशत.

यह भी पढ़ें: RBSE 10th Result 2026 Highlights: इस दिन जारी किया जाएगा RBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर कर सकेंगे चेक

सरकारी योजनाओं का दिखा असर

बोर्ड के अनुसार छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन के पीछे सरकार की योजनाएं अहम हैं. मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना. पोशाक योजना. इंटर प्रोत्साहन योजना और किशोरी स्वास्थ्य योजना जैसी योजनाओं से शिक्षा में सुधार हुआ है. 

संकाय कुल छात्र पास छात्र पास प्रतिशत
विज्ञान संकाय 6,14,710 5,37,609 87.46%
कला संकाय 6,61,610 5,47,537 82.76%
वाणिज्य संकाय 27,721 25,800 93.07%

शांतिपूर्ण तरीके से हुई परीक्षा

इंटर परीक्षा 1762 केंद्रों पर कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित की गई. बोर्ड ने बेहतर परीक्षा संचालन को इसका श्रेय दिया है.

यह भी पढ़ें: Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 85.19% छात्र हुए पास, आर्ट्स-कॉमर्स में लड़कियों ने मारी बाजी

यह भी पढ़ें: RBSE 10th Result 2026: कब जारी होगा राजस्थान 10वीं बोर्ड का रिजल्ट?rajeduboard.rajasthan.gov.in पर ऐसे कर सकेंगे चेक

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: जसप्रीत बुमराह को क्या हुआ? मुंबई इंडियंस में वापसी से पहले अचानक पहुंचे इस जगह

जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के उन 4 भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा थे. मुंबई की ओर से इन चारों खिलाड़ियों को ब्रेक दिया गया था लेकिन जहां हार्दिक, सूर्यकुमार यादव और तिलक लौट आए हैं, वहीं बुमराह अभी टीम से नहीं जुड़े हैं. Mon, 23 Mar 2026 20:13:42 +0530

  Videos
See all

ईरान में किससे बात कर रहे ट्रंप ! | Shorts | Iran Israel War | Trump | Netanyahu | Strait Of Harmuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T15:41:02+00:00

क्या अब रुक जाएगा महायुद्ध ! | Shorts | Iran Israel War | PM Modi | Trump | Netanyahu | Harmuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T15:44:28+00:00

Iran Israel War: ईरान हुआ सख्त झुक गए ट्रंप!| Trump | Netanyahu | Strait Of Harmuz| Mojtaba Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T15:45:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers