ट्रंप के वार ब्रेक वाले ऐलान पर आया ईरान का बयान, जानें युद्ध खत्म हुआ या नहीं
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अमेरिका अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर प्लांट्स पर कोई सैन्य हमला नहीं करेगा. यह घोषणा उस समय आई है जब ईरान को दिया गया 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म हो चुका था. ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हालिया बातचीत सकारात्मक रही है और जल्द ही क्षेत्र में तनाव कम करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकते हैं.
बातचीत के दावे पर ईरान का सख्त इनकार
हालांकि, ट्रंप के इन दावों को ईरान ने पूरी तरह खारिज कर दिया है. ईरानी अधिकारियों का कहना है कि अमेरिका के साथ न तो कोई बातचीत हुई है और न ही वर्तमान में किसी तरह की वार्ता चल रही है. ईरान ने आरोप लगाया कि ट्रंप के बयान केवल अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए दिए जा रहे हैं, क्योंकि कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है.
होर्मुज जलडमरूमध्य पर कायम तनाव
ईरान ने स्पष्ट किया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है. ईरानी पक्ष का कहना है कि इस अहम समुद्री मार्ग की स्थिति युद्ध से पहले जैसी नहीं होने वाली. यह जलडमरूमध्य वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इसके बंद या अस्थिर रहने से अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर सीधा असर पड़ता है.
ट्रंप पर लगाए गए गंभीर आरोप
ईरान की सरकारी एजेंसी तस्नीम न्यूज एजेंसी के हवाले से एक वरिष्ठ अधिकारी ने आरोप लगाया कि ट्रंप का हमला टालने का फैसला रणनीतिक नहीं बल्कि आर्थिक दबाव का नतीजा है. ईरान का दावा है कि वित्तीय बाजारों में बढ़ते दबाव और ऊर्जा कीमतों में उछाल के चलते अमेरिका ने यह कदम उठाया है.
अल्टीमेटम और बदला रुख
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी थी कि यदि 48 घंटे के भीतर होर्मुज रूट नहीं खोला गया, तो अमेरिकी सेना ईरान के ऊर्जा ढांचे पर हमला करेगी. लेकिन समय सीमा खत्म होते ही अमेरिका का रुख बदल गया और ट्रंप ने बातचीत की बात कहकर हमले को टालने का ऐलान कर दिया.
अनिश्चितता में घिरा मिडिल ईस्ट
मौजूदा हालात यह संकेत दे रहे हैं कि मिडिल ईस्ट में स्थिति अभी भी बेहद संवेदनशील बनी हुई है. एक ओर अमेरिका बातचीत का दावा कर रहा है, तो दूसरी ओर ईरान इन दावों को नकारते हुए सख्त रुख अपनाए हुए है. ऐसे में वैश्विक ऊर्जा बाजार, कूटनीतिक संबंध और क्षेत्रीय स्थिरता तीनों पर अनिश्चितता का साया बना हुआ है.
आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि क्या दोनों देशों के बीच वास्तव में कोई संवाद स्थापित होता है या फिर तनाव और बढ़ता है.
यह भी पढ़ें - ईरान युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, क्या जंग पर लग गया ब्रेक?
यह भी पढ़ें - Good News: युद्ध के बीच ट्रंप के ऐलान के बाद शेयर बाजार में तेजी, क्रूड ऑयल के दाम भी गिरे
स्वस्थ भारत : सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए स्कूली छात्राओं ने लगवाया एचपीवी वैक्सीन
बुरहानपुर, 23 मार्च (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान तेज कर दिया गया है। सोमवार को कुछ स्कूली छात्राओं को स्वास्थ्य केंद्रों पर एचपीवी वैक्सीन लगाई गई।
बुरहानपुर जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 9 से 14 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए स्वास्थ्य केंद्रों और स्कूलों में टीके लगाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव और स्कूलों में पहुंचकर न सिर्फ टीकाकरण कर रही है, बल्कि वैक्सीन से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी चला रही है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है। अगले तीन महीनों तक अभियान चलाकर अधिक से अधिक बालिकाओं को टीकाकरण से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
छात्रा इशिता पाटिल ने आईएएनएस से कहा कि मैंने सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीका लगवाया है। मुझे लगता है कि जिस उद्देश्य की पूर्ति के लिए इसे लाया गया है, उन्हें लगाना चाहिए। मैं पीएम मोदी का आभार जताना चाहती हूं कि उन्होंने हमारे स्वास्थ्य की चिंता करते हुए, यह कदम उठाया। यह सभी लड़कियों को लगवाना चाहिए।
एक अन्य छात्रा ने कहा कि पीएम मोदी हमारे स्वास्थ्य का बहुत ध्यान रखते हैं, सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए उन्होंने इस वैक्सीन से सभी को रूबरू करवाया है। यह वैक्सीन हमें सर्वाइकल कैंसर से बचाव करने में मदद करेगा।
छात्रा साक्षी सोलंकी ने कहा कि आज हम लोगों ने सर्वाइकल कैंसर का वैक्सीन लिया है। सभी को कहना चाहूंगी कि यह वैक्सीन सुरक्षित है। यह हमें सर्वाइकल कैंसर से बचाता है।
छात्रा राजनंदिनी राठौड़ ने कहा कि कैंसर से बचाव के लिए हम लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। मैं सभी से अपील करती हूं कि वे यह वैक्सीन जरूर लगवाएं।
स्वास्थ्य विभाग के फील्ड ऑफिसर विजय कुमार सोनी ने कहा कि जिले में 90 दिन का ड्राइव चलाया जाएगा। जिसके तहत जिले की ग्रामीण-शहरी इलाकों में 14 से 15 साल की बच्चियों को चिन्हित कर वैक्सीन लगाई जाएगी। साथ ही वैक्सीन को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की भ्रांतियां चल रही हैं, उसके प्रति अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। हर बच्चे तक निशुल्क तौर पर वैक्सीन मुहैया कराना हमारा मकसद है।
--आईएएनएस
डीकेएम/एबीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















