Responsive Scrollable Menu

अमेरिका पर टूट पड़ा ईरान..बीच युद्ध से हटा युद्धपोत, मची तबाही!

ईरान ने अमेरिका की दो सबसे बड़ी ताकतों पर एक साथ चोट की है। बता दें कि दुनिया का सबसे एडवांस फाइटर जेट F35 जिसे निशाना बनाए जाने का दावा है। वहीं दूसरा अमेरिका का सबसे ताकतवर एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस गेराल्ड आर फोर्ड  युद्ध के बीच से पीछे हट गया है और अगर यह दोनों ही बातें सच है तो बता दें कि यह सिर्फ एक खबर नहीं है बल्कि सुपर पावर अमेरिका को सीधी-सीधी चुनौती ईरान ने दी है। बता दें कि F35 पर हमले की सच्चाई आखिरकार क्या है? एयरक्राफ्ट कैरियर आखिरकार पीछे क्यों हटाना पड़ा और क्या वाकई अमेरिका पर दबाव बढ़ रहा है? ईरान ने यह दावा किया है कि उसने दुनिया के सबसे एडवांस स्टेल्थ फाइटर F35 को टारगेट किया है और इसका वीडियो भी ईरान ने जारी किया। लेकिन वहीं दूसरी तरफ अमेरिका का जो एयरक्राफ्ट कैरियर है यानी कि यूएसएस गेराल्ड आर फोर्ड जो इजराइल के पास तैनात था और अब यह दावे सामने आ रहे हैं कि अचानक इसे पीछे हटा दिया गया है और जैसे ही यह पीछे हटा इजराइल के हाईफा के पास में जो ऑयल रिफाइनरी थी उस पर हमला हो गया।  

इसे भी पढ़ें: शैतान की एक और हार, ट्रंप के दावे को ईरान ने किया खारिज, कहा- डर से पीछे हट गए

यह जो टाइमिंग है, यह टाइमिंग बहुत कुछ कहती है और इस टाइमिंग ने ही इस पूरे घटनाक्रम को और भी ज्यादा संदिग्ध बना दिया है। अब आप समझिए इस पूरे घटनाक्रम को। यह कैरियर इतना अहम क्यों है उसे भी। बता दें कि यह कैरियर जो है यह दुनिया के सबसे बड़े और एडवांस एयरक्राफ्ट कैरियर में से एक है। करीब बता दें कि इसकी इसका जो वजन है वो 1 लाख टन है और 90 तक फाइटर जेट ये अपने साथ में ले जा सकता है।  सबसे बड़ी बात यह न्यूक्लियर पावर से चलता है। और इस जैसे जहाज का युद्ध के बीच से हटना सिर्फ एक टेक्निकल खबर नहीं बल्कि यहां पर एक स्ट्रेटेजिक संकेत देने की भी कोशिश की गई है। जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं और जो रिपोर्ट्स यहां पर दावा करती है, जो रिपोर्ट्स यहां पर कहती है उसके मुताबिक जहाज में आग लगने और टेक्निकल समस्या की वजह से इसे रिपेयर के लिए हटाया गया। अब आते हैं सबसे बड़े सवाल पर। F35 पर ईरान का हमला और ईरान का दावा। 

इसे भी पढ़ें: ईरान जंग पर ब्रेक, ट्रंप का एलान- अगले 5 दिनों तक बिजली संयंत्रों पर हमलों को टालने का लिया फ़ैसला

ईरान ने यह दावा किया है कि हमने इसे मिसाइल से टारगेट किया और इसका वीडियो भी ईरान ने जारी किया। अमेरिका ने क्या कुछ रिएक्ट करा? तो बता दें कि अमेरिका का मानना है कि F35 को इमरजेंसी लैंडिंग जरूर करनी पड़ी। लेकिन अमेरिका ने यह नहीं माना कि उसे गिराया गया। यानी डैमेज बिल्कुल कंफर्म है। लेकिन F35 का शूटडाउन कंफर्म नहीं किया गया। वहीं F35 बता दें कि कोई आर्म फाइटर जेट नहीं है। यह फिफ्थ जनरेशन का स्टेल्थ फाइटर है। रडार इसे पकड़ नहीं पाती है और यह दुश्मन को बिना दिखे हमला करने में सक्षम है। अगर यह जेट सच में टारगेट हुआ है तो यह अमेरिका की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी पर सीधा-सीधा ईरान का वार है। 

इसे भी पढ़ें: West Asia संकट: BJD सांसद Sasmit Patra की चेतावनी, लंबा संघर्ष वैश्विक Energy Crisis को जन्म देगा।

अब सबसे दिलचस्प सवाल अगर F35 इनविज़िबल है। यह दुश्मन के रडार पे नहीं पकड़ा जाता तो फिर ईरान ने इसे कैसे ट्रैक किया और फिर कैसे निशाना बनाया? एक थ्योरी यह कहती है कि ईरान ने हीट ट्रैकिंग सिस्टम का इस्तेमाल जरूर किया होगा इसे ट्रैक करने के लिए। अब ये सिस्टम क्या है? इसका मतलब यह है कि रडार से आप जरूर बच सकते हो लेकिन आपकी गर्मी से नहीं। और अगर सच में अगर इसे निशाना बनाया है तो आने वाले समय में स्टेल्थ टेक्नोलॉजी की पूरी परिभाषा जो है वो ही बदल सकती है। अब आप इस पूरे घटनाक्रम से बड़े खेल को समझिए। ईरान ये चाहता है कि युद्ध लंबा खींचे और अमेरिका को बहुत बुरी तरह से थकाया जाए। वहीं अमेरिका क्या कर रहा है? अमेरिका अपने कैरियर्स को जो है वो यहां पर रिप्लेस कर रहा है। नई फोर्सेस को मिडिल ईस्ट में भेज रहा है। मतलब अमेरिका जो है वो पीछे नहीं हट रहा बल्कि वो यहां पर अपनी युद्ध की जो रणनीति है उसे ही बार-बार बदल रहा है। अब सबसे अहम सवाल तो क्या अमेरिका की ताकत सच में कमजोर पड़ रही है? क्या F35 अब सुरक्षित नहीं रहा?

Continue reading on the app

कोलकाता नाइट राइडर्स ने बदला अपना पेस अटैक, Akash Deep की जगह आए Saurabh Dubey, जानें कौन हैं ये Player

आईपीएल शुरू होने से ठीक पहले टीमों में बदलाव का दौर जारी है और अब कोलकाता की टीम से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। चोट की वजह से एक खिलाड़ी के बाहर होने के बाद टीम ने नए विकल्प की तलाश शुरू कर दी है।

बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने तेज गेंदबाज आकाश दीप के स्थान पर विदर्भ के खिलाड़ी सौरभ दुबे को टीम में शामिल करने का फैसला किया है। मौजूद जानकारी के अनुसार आकाश दीप पीठ के निचले हिस्से की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं, जिसके चलते उन्हें इस सत्र से बाहर होना पड़ा है।

हालांकि टीम की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक 28 वर्षीय सौरभ दुबे पहले ही कोलकाता में टीम के साथ अभ्यास शुरू कर चुके हैं। गौरतलब है कि आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट से ठीक पहले इस तरह के बदलाव टीम की रणनीति पर असर डाल सकते हैं।

सौरभ दुबे एक बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज हैं और घरेलू क्रिकेट में विदर्भ का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने सीमित ओवर क्रिकेट में अच्छा प्रभाव छोड़ा है। बता दें कि वे 2019 में उभरती टीम एशिया कप के लिए भारत की टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार नेपाल के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट हासिल किए थे और उन्हें उस मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना गया था। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने तीन मैचों में सात विकेट लेकर अपनी उपयोगिता साबित की थी।

गौरतलब है कि इससे पहले भी सौरभ दुबे को आईपीएल का हिस्सा बनने का मौका मिला था, जब उन्हें 2022 की नीलामी में हैदराबाद की टीम ने खरीदा था, लेकिन उस सीजन में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार उन्हें मैदान पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है और वे टीम की उम्मीदों पर खरे उतर पाते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: जसप्रीत बुमराह को क्या हुआ? मुंबई इंडियंस में वापसी से पहले अचानक पहुंचे इस जगह

जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के उन 4 भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा थे. मुंबई की ओर से इन चारों खिलाड़ियों को ब्रेक दिया गया था लेकिन जहां हार्दिक, सूर्यकुमार यादव और तिलक लौट आए हैं, वहीं बुमराह अभी टीम से नहीं जुड़े हैं. Mon, 23 Mar 2026 20:13:42 +0530

  Videos
See all

क्या अब रुक जाएगा महायुद्ध ! | Shorts | Iran Israel War | PM Modi | Trump | Netanyahu | Harmuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T15:44:28+00:00

देशवासियों से PM मोदी ने क्या अपील की | Shorts | PM Modi | Iran Israel War | Middle East War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T15:42:47+00:00

Iran Israel War: ईरान हुआ सख्त झुक गए ट्रंप!| Trump | Netanyahu | Strait Of Harmuz| Mojtaba Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T15:45:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers