IMD Alert । फिर बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर Snowfall, कई राज्यों में भारी बारिश-ओलों का Orange Alert जारी
इसे भी पढ़ें: सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में मंत्री Laljit Bhullar की कुर्सी गई
पूर्वोत्तर और पूर्वी राज्यों में भारी तबाही की आशंका
इसे भी पढ़ें: Nitish Kumar के पूर्व 'चाणक्य' KC Tyagi ने थामा Jayant Chaudhary का हाथ
मध्य भारत में 'ऑरेंज अलर्ट'
Anushka Sharma Comeback: 8 साल बाद अनुष्का शर्मा की बड़े पर्दे पर वापसी, अल्लू अर्जुन के साथ इस फिल्म में आएंगी नजर?
Anushka Sharma Comeback: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के कमबैक को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। अब ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वो जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी कर सकती हैं, जिससे फैंस काफी उत्साहित हैं।
लंबे समय से एक्टिंग से दूर
अनुष्का शर्मा आखिरी बार साल 2018 में फिल्म ‘Zero’ में नजर आई थी। इसके बाद से उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। हालाकि अनुष्का झूलन गोस्वामी की बायोपिक चकदा एक्सप्रेस से वापसी करने वाली थी, लेकिन ये फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हुई है।
यह भी पढ़े - बॉलीवुड सितारों ने खास अंदाज में मनाई ईद, शाहरुख से लेकर सोनाक्षी तक ने दी मुबारकबाद; PHOTOS
साउथ फिल्म से कर सकती हैं कमबैक
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का शर्मा साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म AA22xA6 से वापसी कर सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो यह उनका साउथ सिनेमा में डेब्यू भी होगा। हालांकि, अनुष्का शर्मा के इस फिल्म से जुड़ने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत चल रही है।
दीपिका पादुकोण से हो सकती है टक्कर
इस फिल्म में दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आने वाली हैं। ऐसे में अगर अनुष्का भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनती हैं तो दोनों एक्ट्रेसेस को एक साथ स्क्रीन पर देखना फैंस के लिए खास होगा।
फिल्म के बारे में
AA22xA6 को बड़े बजट की फिल्म बताया जा रहा है। इसका निर्देशन एटली कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की कहानी पैरेलल यूनिवर्स पर आधारित हो सकती है और इसमें अल्लू अर्जुन कई अलग-अलग किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।
अगर अनुष्का शर्मा AA22xA6 से कमबैक करती हैं, तो यह सिर्फ वापसी नहीं बल्कि उनके करियर का नया चैप्टर साबित हो सकता है। अब फैंस को आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
यह भी पढ़े - पश्चिम एशिया तनाव के चलते शकीरा का इंडिया कॉन्सर्ट पोस्टपोन, फैंस निराश!
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Haribhoomi


















.jpg)



