सरहुल विशेष : सूर्य और धरती के विवाह का उत्सव है प्रकृति पर्व सरहुल
Gumla: गुमला में सरहुल पर्व को प्रकृति, आस्था और संस्कृति का प्रतीक बताते हुए आदिवासी समाज ने इसे सूर्य और धरती के विवाह उत्सव के रूप में वर्णित किया. केंद्रीय सरहुल संचालन समिति के सचिव दीपनारायण उरांव ने कहा कि यह पर्व एकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है, जिसे आदिवासी समाज सदियों से निभाता आ रहा है. पूरी रिपोर्ट नीचे पढ़ें...
The post सरहुल विशेष : सूर्य और धरती के विवाह का उत्सव है प्रकृति पर्व सरहुल appeared first on Prabhat Khabar.
इस देश की कार पार्ट्स बनाने वाली कंपनी में हुआ बड़ा धमाका, 10 कर्मचारियों की मौत
दक्षिण कोरिया में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक कार पार्ट्स कारखाने में भीषण आग लग गई. हादसे में कम से कम 10 लोगों की जान चली गई. वहीं, 59 लोग घायल हो गए हैं. इनमें से 25 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है. घटना दक्षिण कोरिया के मध्य शहर डेजॉन की है.
अब जानें क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, चार लोग अब भी लापता है, जिन्हें रेस्क्यू फोर्सेज मलबे में तलाश रहीं हैं. आग दोपहर में लगी थी. देश के गृह मंत्रालय के आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह पांच बजे तक मिली जानकारी के मुताबिक, मृतकों की संख्या 10 हो चुकी है. 25 घायलों की स्थिति चिंताजनक है. वहीं 34 लोगों को मामूली सी चोटें आईं हैं.
A fire at an auto parts factory in South Korea has left 53 people injured and more than a dozen missing, officials says. pic.twitter.com/PhFl0MQ2XK
— Volcaholic ???? (@volcaholic1) March 20, 2026
तीसरी मंजिल से तीन शव बरामद किए गए
कोरियाई न्यूज एजेंसी योनहाप के अनुसार, जिस वक्त फैक्ट्री में आग लगी, उस वक्त फैक्ट्री में कुल 170 कर्मचारी काम कर रहे थे. तलाशी अभियान के दौरान, एक शव दूसरी मंजिल पर मिला और बाकी के तीन शव तीसरी मंजिल से बरामद हुए थे.
विस्फोट होने का बड़ा खतरा बना
जानकारी के अनुसार, आग बुझाने में रेस्क्यू फोर्सेज के कर्मचारियों को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा. इमारत के ढहने से खतरे की वजह से बचाव दल तुरंत अंदर प्रवेश नहीं कर पाए. इसके अलावा, फैक्ट्री में 200 किलोग्राम सोडियम स्टोर था, जिस वजह से विस्फोट होने का बड़ा खतरा बना हुआ था.
राष्ट्रपति ने दिया ये निर्देश
घटना की गंभीरता को देखते हुए दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने अधिकारियों को बचाव अभियान के लिए उपलब्ध संसाधनों, कर्मियों और आधुनिक उपकरणों को तत्काल जुटाने का निर्देश दिया है. आग लगने की वजह अभी तक तो स्पष्ट नहीं हो पाई है लेकिन प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation















.jpg)







