Responsive Scrollable Menu

इस देश की कार पार्ट्स बनाने वाली कंपनी में हुआ बड़ा धमाका, 10 कर्मचारियों की मौत

दक्षिण कोरिया में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक कार पार्ट्स कारखाने में भीषण आग लग गई. हादसे में कम से कम 10 लोगों की जान चली गई. वहीं, 59 लोग घायल हो गए हैं. इनमें से 25 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है. घटना दक्षिण कोरिया के मध्य शहर डेजॉन की है.  

अब जानें क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, चार लोग अब भी लापता है, जिन्हें रेस्क्यू फोर्सेज मलबे में तलाश रहीं हैं. आग दोपहर में लगी थी. देश के गृह मंत्रालय के आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह पांच बजे तक मिली जानकारी के मुताबिक, मृतकों की संख्या 10 हो चुकी है. 25 घायलों की स्थिति चिंताजनक है. वहीं 34 लोगों को मामूली सी चोटें आईं हैं.

तीसरी मंजिल से तीन शव बरामद किए गए

कोरियाई न्यूज एजेंसी योनहाप के अनुसार, जिस वक्त फैक्ट्री में आग लगी, उस वक्त फैक्ट्री में कुल 170 कर्मचारी काम कर रहे थे. तलाशी अभियान के दौरान, एक शव दूसरी मंजिल पर मिला और बाकी के तीन शव तीसरी मंजिल से बरामद हुए थे. 

विस्फोट होने का बड़ा खतरा बना

जानकारी के अनुसार, आग बुझाने में रेस्क्यू फोर्सेज के कर्मचारियों को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा. इमारत के ढहने से खतरे की वजह से बचाव दल तुरंत अंदर प्रवेश नहीं कर पाए. इसके अलावा, फैक्ट्री में 200 किलोग्राम सोडियम स्टोर था, जिस वजह से विस्फोट होने का बड़ा खतरा बना हुआ था. 

राष्ट्रपति ने दिया ये निर्देश

घटना की गंभीरता को देखते हुए दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने अधिकारियों को बचाव अभियान के लिए उपलब्ध संसाधनों, कर्मियों और आधुनिक उपकरणों को तत्काल जुटाने का निर्देश दिया है. आग लगने की वजह अभी तक तो स्पष्ट नहीं हो पाई है लेकिन प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है. 

 

Continue reading on the app

बच्चों के साथ समय बिताने का नहीं मिलता मौका? अपनाएं ये स्मार्ट पैरेंटिंग टिप्स

Parenting Tips: काम और परिवार के बीच संतुलन बनाना आसान नहीं होता, लेकिन सही तरीके अपनाकर आप अपने बच्चे के साथ मजबूत रिश्ता बना सकते हैं. यहां जानिए कुछ आसान और असरदार टिप्स, जिनसे आप अपनी बिजी लाइफ के बीच भी बच्चों को पूरा समय और ध्यान दे पाएंगे.

The post बच्चों के साथ समय बिताने का नहीं मिलता मौका? अपनाएं ये स्मार्ट पैरेंटिंग टिप्स appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 में खेलने की सजा, 2 खिलाड़ियों पर लगेगा बैन

पाकिस्तान सुपर लीग छोड़कर आईपीएल जॉइन करने वाले 2 खिलाड़ियों पर बैन लग सकता है. रावलपिंडी पिंडीज़ के मालिक एहसान ताहिर ने पीसीबी से दासुन शनाका और ब्लेसिंग मुजरबानी को पीएसएल से बैन करने की मांग की है. Mon, 23 Mar 2026 14:46:56 +0530

  Videos
See all

Anant Singh Bail News: Bihar में Jail से रिहा होंगे अनंत सिंह,आवास पर जश्न का माहौल! Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T09:43:12+00:00

Bengal Election News: Suvendu-Mamta होंगे आमने-सामने ! #suvenduadhikari #mamatabanerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T09:42:50+00:00

World News Live : ईरान के बाद, पाक का फाइनल हिसाब होगा ! Iran | Pakistan | USA | Israel | Trump | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T09:40:15+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: Israel के सामने आई नई टेंशन ! #shorts #israel #ytshorts #donaldtrump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-23T09:40:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers