नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। मिडिल ईस्ट में संघर्ष शुरू होने के बाद से ब्रेंट क्रूड की कीमतों में 60 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई है, और इसकी कीमत करीब 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर सोमवार को लगभग 112 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मई वायदा के लिए कच्चे तेल की कीमत 3 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 9,310 रुपए प्रति बैरल हो गई। पिछले 30 दिनों में कच्चे तेल की कीमत करीब 56 प्रतिशत बढ़ी है, जबकि अमेरिका का वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) करीब 98.75 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया, जिसमें पिछले सत्र में 2 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखी गई।
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों पर खतरा बढ़ गया है, जिसके चलते मिडिल ईस्ट के कई तेल उत्पादन संयंत्रों में उत्पादन घटाने और आपूर्ति बाधित होने की स्थिति बन गई है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को 48 घंटे के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह खोलने की चेतावनी दी गई थी, जिसकी समयसीमा सोमवार को खत्म हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो ईरान के पावर प्लांट्स को नष्ट कर दिया जाएगा।
दूसरी ओर, ईरान ने भी जवाब में खाड़ी देशों के ऊर्जा ढांचे पर हमले की धमकी दी है। हालांकि, ईरान ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह बंद नहीं है और वहां जहाजों की आवाजाही जारी है, लेकिन युद्ध जैसी स्थिति के कारण सुरक्षा उपाय बढ़ाए गए हैं।
वैश्विक वित्तीय संस्था गोल्डमैन सैक्स ने 2026 के लिए ब्रेंट क्रूड का औसत अनुमान बढ़ाकर 85 डॉलर प्रति बैरल कर दिया है, जो पहले 77 डॉलर था। साथ ही मार्च-अप्रैल के लिए औसत कीमत करीब 110 डॉलर प्रति बैरल रहने का अनुमान जताया है।
रिपोर्ट के अनुसार, होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल की आपूर्ति सामान्य स्तर के सिर्फ 5 प्रतिशत तक सीमित रह सकती है और इसमें सुधार आने में करीब एक महीने का समय लग सकता है।
हालांकि एशिया में सप्लाई कम हो रही है, लेकिन अमेरिका और यूरोप जैसे विकसित देशों में कच्चे तेल का भंडार अभी भी बढ़ रहा है। इससे संकेत मिलता है कि संघर्ष शुरू होने से पहले वैश्विक स्तर पर सप्लाई मांग से ज्यादा थी।
वैश्विक वित्तीय संस्था ने यह भी अनुमान लगाया है कि मिडिल ईस्ट में कच्चे तेल के उत्पादन में होने वाला नुकसान वर्तमान में 1.1 करोड़ बैरल प्रति दिन से बढ़कर 1.7 करोड़ बैरल प्रति दिन तक पहुंच सकता है, जिससे वैश्विक बाजार पर और दबाव बढ़ेगा।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
IPL 2026 के शुरू होने से पहले सभी टीमें इंट्रा स्क्वाड गेम्स खेल रही हैं. अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने प्रैक्टिस मैच खेला, जिसे टीम क्रुणाल ने जीता. इस मुकाबले में कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया, तो वहीं कईयों ने निराश भी किया है. प्रैक्टिस मैच में जिस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया, उनका नाम है जितेश शर्मा. स्टार फिनिशर ने इस मुकाबले में 37 गेंदों पर 81 रन पीट दिए. आइए इस आर्टिकल में बताते हैं कि बाकी खिलाड़ियों ने कैसा-कैसा प्रदर्शन किया...
टीम क्रुणाल और टीम वैंकी के बीच हुआ मुकाबला
आईपीएल 2026 की तैयारियों के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंट्रा स्क्वाड मैच खेला. ये मैच टीम क्रुणाल और टीम वैंकी के बीच खेला गया, जिसे क्रुणाल पांड्या की टीम ने जीत लिया.पहले बल्लेबाजी करने उतरी क्रुणाल पांड्या की कप्तानी वाली टीम ने 7 विकेट पर 234 रन बोर्ड पर लगा दिए. जवाब में वैंकी की टीम ने इसे हासिल कर लिया.
Summary of RCB Intra Squad Practice Match ⬇️
Team Krunal vs Team Venky
Team Venky: 234/7 (Batting First)
Virat Kohli - 29(12) Venkatesh Iyer - 30(16) Tim David - 36(14) Jitesh Sharma - 81(37)
इस प्रैक्टिस मैच में जितेश शर्मा ने सबसे धमाकेदार बल्लेबाजी की. टीम क्रुणाल के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरे जितेश शर्मा ने 37 गेंदों में 81 रन ठोक दिए. वहीं, उनकी टीम की ओर से टिम डेविड ने 14 गेंद पर 36, वेंकटेश अय्यर ने 16 गेंद पर 30 और विराट कोहली ने 12 गेंदों पर 29 रन बनाए. वहीं, टीम क्रुणाल की ओर से रजत पाटीदार ने 25 गेंदों में 74, क्रुणाल पांड्या ने 33 गेंदों पर 58 और देवदत्त पडिक्कल ने 33 गेंदों पर 63 रन की पारी खेली. हालांकि, इस मैच में बल्लेबाजों ने महफिल जरूर लूटी, लेकिन गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई.
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) March 22, 2026
यहां देखें IPL 2026 का शेड्यूल
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का ओपनिंग मुकाबला पिछले सीजन की चैंपियन रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. ये मैच 28 मार्च को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. फिर आरसीबी दूसरा मैच 5 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेलेगी. तीसरा मैच 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के साथ और चौथा मैच मुंबई इंडियंस के साथ 12 अप्रैल को खेलेगी.
भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने फरवरी महीने में कमाल प्रदर्शन किया. महिला क्रिकेट में अरुंधति रेड्डी ने बेहतरीन परफॉर्मेंस की तो मेंस क्रिकेट में पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान ने अच्छी बैटिंग की, जिसके बाद आईसीसी ने उन्हें अवॉर्ड से नवाजा है. Mon, 23 Mar 2026 15:05:51 +0530