CSK ने Suresh Raina को दिया सबसे बड़ा सम्मान, मैथ्यू हेडन भी पहले Hall of Fame में शामिल हुए
चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को भारत के पूर्व हरफनमौला सुरेश रैना और आस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को टीम के पहले ‘हाल आफ फेम’ में शामिल किया। यह घोषणा एम ए चिदंबरम स्टेडियम पर टीम के प्रशंसकों के लिये विशेष कार्यक्रम ‘ रोअर 26’ के दौरान की गई। रैना 2008 से 2021 तक चेन्नई टीम का हिस्सा थे।
वह चार बार आईपीएल में चेन्नई की विजेता टीम (2010, 2011, 2018 और 2021)के सदस्य रहे। प्रशंसकों के बीच ‘चिन्ना थाला’ के नाम से मशहूर रैना 2010 और 2014 में चैम्पियंस लीग जीतने वाली चेन्नई टीम में भी थे और 2014 में ‘प्लेयर आफ द टूर्नामेंट’ रहे थे। चेन्नई के लिये उन्होंने सर्वाधिक 5529 रन बनाये हैं।
हेडन 2008 से 2010 तक चेन्नई टीम में थे। उन्होंने 2009 में 572 रन बनाकर आरेंज कैप हासिल की थी। इस मौके पर चेन्नई सुपर किंग्स के कई पूर्व खिलाड़ी मौजूद थे।
Delhi Budget Session 2026: खीर सेरेमनी के साथ शुरू हुआ दिल्ली बजट सत्र, AAP ने किया भाजपा का विरोध, पढ़ें हर अपडेट्स
Delhi Budget Session 2026: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज 23 मार्च सोमवार को ‘खीर समारोह' के साथ दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र शुरू किया है। बता दें कि पिछले साल से ही 'खीर रस्म' की प्रथा को शुरू किया गया था। जिसमें पारंपरिक भारतीय व्यंजन को बनाकर सबसे पहले भगवान राम को अर्पित किया जाता है।
इसके बाद बजट तैयार करने में शामिल सभी लोगों और जनता में बांट दिया जाता है। सीएम रेखा गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 'बजट 2026-27 हमारी सरकार का दूसरा बजट है।' उन्होंने कहा कि यह बजट दिल्ली के विकास को और भी ज्यादा गति देगा, जिससे लोगों को जीवन स्तर ऊपर उठेगा।
भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि
बता दें कि आज 23 मार्च सोमवार को 'शहीद दिवस' के मौके पर दिल्ली विधानसभा सचिवालय में शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को उनकी शहादत के दिन श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, मंत्रि परिषद के सदस्यों, विधायकों और प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानियों के साथ शहीदों को पुष्प अर्पित किए। इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं।
उन्होंने कहा कि 'यह दिन हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत की याद दिलाता है। उन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। यह वही स्थान है, जहां असेंबली में बम फेंके जाने के बाद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव पर अदालत में मुक़दमा चलाया गया था... मैं उन शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। राष्ट्र उनके बलिदान को सदैव याद रखेगा।'
प्रभु श्री राम, माता सीता और मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाकर आज खीर सेरेमनी के साथ सरकार के दूसरे बजट सत्र का शुभारंभ हुआ।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) March 23, 2026
दिल्ली का हर वर्ग इस विकास यात्रा का सहभागी है और आज इस शुभ अवसर पर डॉक्टरों, किन्नर समाज, किसान भाइयों, स्कूल की बालिकाओं, माननीय मंत्रिगण और विधायकों को… pic.twitter.com/PX7AtEHana
बीजेपी ने विपक्ष की आवाज दबाई-आतिशी
बजट सत्र के बीच विपक्ष की नेता और AAP विधायक आतिशी ने कहा, "विधानसभा सत्रों में सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों की ही भूमिका होती है। विपक्ष की भूमिका जनता के हित से जुड़े मुद्दों के बारे में सरकार को अवगत कराना है, लेकिन BJP ने पिछले 1 साल में विपक्ष की आवाज़ दबाने के अलावा कुछ नहीं किया, यह किस तरह का लोकतंत्र है। वे विधानसभा सत्र बुला ही क्यों रहे हैं, जब विपक्ष को बोलने का मौका तक नहीं दिया जा रहा।'
BJP शर्म करो.. लोकतंत्र की हत्या बंद करो..
— Aam Aadmi Party Delhi (@AAPDelhi) March 23, 2026
दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की तानाशाही सरकार के ख़िलाफ़ आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल ????
भाजपा ने अपने विधानसभा स्पीकर द्वारा AAP के विधायकों को सस्पेंड करा दिया। आज इसके विरोध में AAP ने ‘लोकतंत्र की अर्थी’ यात्रा निकालकर कड़ा विरोध… pic.twitter.com/XZiLnlw82v
AAP ने भाजपा के खिलाफ किया विरोध
इस बीच आम आदमी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ ‘लोकतंत्र की अर्थी’ यात्रा निकालकर कड़ा विरोध दर्ज किया है। विपक्ष की नेता आतिशी ने घोषणा की है कि यदि उनके 4 निलंबित विधायकों संजीव झा, जरनैल सिंह, कुलदीप कुमार और सोमदत्तका निलंबन रद्द नहीं किया जाता, तो पूरी पार्टी इस बजट सत्र का बहिष्कार करेगी। उन्होंने सत्ता पक्ष पर विपक्ष की आवाज़ दबाने का आरोप भी लगाया और कहा कि, यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
इन मुद्दों पर केंद्रित हो सकता है बजट
- महिलाओं और लड़कियों के लिए विशेष योजनाओं की घोषणा संभव है।
- दिल्ली को ‘ग्लोबल हब’ बनाने के लिए सड़कों और परिवहन (EV बसें) पर बड़ा निवेश।
- जीटीबी अस्पताल और अन्य सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों का एम्स (AIIMS) की तर्ज पर विलय कर ‘स्वायत्त संस्थान’ बनाने का प्रस्ताव।
- गिग वर्कर्स और दैनिक मजदूरों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर फोकस।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Haribhoomi






















