JNVST Class 6 Result 2026: नवोदय का रिजल्ट जारी, ऐसे करें तुरंत चेक
JNVST Class 6 Result 2026: नवोदय विद्यालय में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। Navodaya Vidyalaya Samiti (NVS) ने JNVST Class 6 Result 2026 आज यानी 18 मार्च को जारी कर दिया है। जो छात्र इस प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, छात्रों की सुविधा के लिए डायरेक्ट लिंक भी एक्टिव कर दिया गया है, जहां से वे आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं।
रीजन वाइज भी देख सकते हैं रिजल्ट
इस बार NVS ने छात्रों की सुविधा के लिए रीजन वाइज रिजल्ट PDF भी जारी किया है। इससे छात्र अपने क्षेत्र के अनुसार भी परिणाम चेक कर सकते हैं। यह सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो अपना रोल नंबर भूल गए हैं या सूची में नाम देखकर रिजल्ट देखना चाहते हैं।
ऐसे चेक करें रिजल्ट (Step-by-Step)
- सबसे पहले navodaya.gov.in वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर “Class 6 JNVST Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- अब रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें
- “Check Result” बटन पर क्लिक करें
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
- इसे डाउनलोड करके प्रिंट भी निकाल सकते हैं
स्कोरकार्ड डाउनलोड करना न भूलें
रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड जरूर कर लें। आगे एडमिशन प्रक्रिया में इसकी जरूरत पड़ेगी।
Oppo का नया सस्ता 5G फोन लॉन्च: 6,500mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ मिलेंगे AI फीचर्स, देखें कीमत
Oppo A6s 5G Launched: Oppo ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन Oppo A6s 5G को लॉन्च कर दिया है। यह नया Oppo A सीरीज का एक बजट 5g फोन है, जो दो कलर ऑप्शन और दो RAM+स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट है और डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है।
Oppo A6s 5G में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे कंपनी का दावा है कि यह 882.1 घंटे की स्टैंडबाय और 22.4 घंटे की वीडियो प्लेबैक दे सकती है। जानिए इसकी कीमत, सेल डेट और फीचर्स के बारें में विस्तार से।
Oppo A6s 5G की भारत में कितनी है कीमत?
Oppo A6s 5G की कीमत 4GB+128GB वेरिएंट के लिए ₹18,999 रखी गई है। टॉप-एंड मॉडल 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ ₹20,999 में उपलब्ध है। यह फोन भारत में Amazon, Flipkart, Oppo स्टोर और मुख्य रिटेल आउटलेट्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसमें आपको Aurora Gold और Plum Purple कलर ऑप्शन देखने को मिलता है।
कस्टमर्स को खरीदारी पर ₹1,000 का इंस्टेंट कैशबैक भी मिलेगा। कंपनी चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स (SBI Cards, Kotak Mahindra Bank, IDFC First Bank, BOB Cards, Yes Bank, Federal Bank और DBS) पर 3 महीने की नो कॉस्ट EMI की सुविधा भी दे रही है।
Oppo A6s 5G के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Oppo A6s 5G ColorOS 15 पर चलता है और इसमें 6.75-इंच LCD पैनल है, जो 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट डिस्प्ले देता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1125 निट्स है। यह MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर चलता है और इसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज तक का विकल्प मिलता है। गेमिंग के लिए इसमें AI GameBoost फीचर है और नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए AI LinkBoost 3.0 फीचर भी मौजूद है, जो भीड़-भाड़ या कम नेटवर्क वाले इलाकों में बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करता है।
फोटोग्राफी के लिए Oppo A6s 5G में डुअल रियर कैमरा है, जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। फ्रंट कैमरा में 5 मेगापिक्सल सेंसर है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, ब्लूटूथ, GPS, Wi-Fi और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं। फोन में स्टेरियो स्पीकर्स भी हैं।
Oppo A6s 5G में 6,500mAh की बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 882.1 घंटे स्टैंडबाय और 22.4 घंटे वीडियो प्लेबैक दे सकती है।45W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी बैटरी को 1% से 41% तक सिर्फ 30 मिनट में चार्ज कर देती है। फोन की मोटाई 8.61mm और वजन लगभग 212 ग्राम है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi





















