Responsive Scrollable Menu

पश्चिम एशिया संकट : ईरान में 'सात पर आघात', सैन्य संघर्ष में पहली पंक्ति लगभग 'साफ'

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया, सैन्य संघर्ष की आग में जल रहा है। 28 फरवरी को यूएस-इजरायल ने ईरान पर हमला किया। संयुक्त हमले में ईरान के कई बड़े नेता और शीर्ष अधिकारियों को लगभग साफ कर दिया। सिलसिला रुका नहीं, अब भी जारी है। ये ऐसे टॉप नेता या अधिकारी थे जिनसे प्रशासन चलता था और देश किसी भी स्थिति में इनकी ओर उम्मीद भरी नजरों से देखता था।

पहले ही दिन सरप्राइज एयर स्ट्राइक में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। उनके साथ परिवार के कई लोग और बड़े अधिकारी भी मारे गए। खुलासा, हर गुजरते दिन के साथ हुआ।

1 मार्च को देश के आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ और रक्षा मंत्री सैयद अब्दुलरहीम मौसवी के मारे जाने की खबर स्टेट टेलीविजन ने दी, बताया कि एक हवाई हमले में वे मारे गए। इस हमले में डिफेंस काउंसिल की एक बैठक को निशाना बनाया गया था।

इसके अगले दिन 2 मार्च को, ईरान की न्यायपालिका ने पुष्टि की शक्तिशाली रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के प्रमुख जनरल मोहम्मद पाकपुर उन लोगों में शामिल थे जो इन हमलों का शिकार हुए।

मोहम्मद शिराजी की मौत भी ईरान के लिए बड़ा सदमा थी, जिन्होंने 1989 से अपनी मृत्यु तक सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के मिलिट्री ब्यूरो के प्रमुख के तौर पर काम किया। वे ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडरों और सुप्रीम लीडर के बीच एक अहम कड़ी का काम करते थे, और 28 फरवरी के एयर स्ट्राइक में ही उनकी जान गई थी।

सालेह असादी ईरान के एक सैन्य खुफिया अधिकारी थे। उन्होंने खातम-अल-अंबिया सेंट्रल मुख्यालय में खुफिया विभाग के प्रमुख के तौर पर काम किया। यह मुख्यालय ईरान के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के भीतर एक आपातकालीन कमांड संरचना है। इस भूमिका में, वे राष्ट्रीय आपातकाल और रक्षा योजना से जुड़े खुफिया अभियानों की देखरेख करते थे।

28 मार्च के बाद एक और शीर्ष नेता के जाने का गम ईरान नहीं भूल पाएगा, तो वो ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव और युद्ध के समय के उसके सबसे अहम रणनीतिकार अली लारीजानी का है। इनके साथ ही बसीज कमांडर गुलामरेजा सुलेमानी की भी मौत हो गई; ये दोनों 17 मार्च को तेहरान पर किए गए सटीक हमलों का शिकार हुए थे।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

शिवम दुबे ने T20 विश्व कप 2026 जीतने के बाद मुंबई जाने के लिए क्यों चुना था ट्रेन यात्रा? अब खुद किया खुलासा

Shivam Dube: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर बल्लेबाज शिवम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 चैंपियन बनाने के बाद एक ऐसा फैसला लिया, जिसने सभी को हैरान कर दिया. दरअसल फाइनल खेलने के बाद अहमदाबाद से जाने के लिए एक और जहां सभी खिलाड़ी फ्लाइट से घर लौटने की तैयारी में थे, तो वहीं शिवम दुबे ने ट्रेन का सफर चुना. शिवम दुबे ने अपने ट्रेन सफर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी थी. 

शिवम दुबे ने ट्रेन से सफर करने का क्यों किया था फैसला

शिवम दुबे टी20 वर्ल्ड कप 2026 चैंपियन बनने के कुछ ही घंटे बाद टीम इंडिया से अलग हो गए थे. सभी खिलाड़ी फ्लाइट से घर जाने वाले थे, लेकिन दुबे जल्दी घर जाना चाहते थे. इसलिए उन्होंने बिना ज्यादा इंतजार किए ट्रेन से घर जाने का फैसला लिया था. अब शिवम दुबे ने ट्रेन से घर जाने की पीछे की वजह बताई है. उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने फ्लाइट की जगह ट्रेन से मुंबई जाना क्यों चुना. 

यह भी पढ़ें:  युवराज सिंह और द्रविड़ ही नहीं, इस विदेशी दिग्गज ने अभिषेक शर्मा को बनाया वर्ल्ड क्लास प्लेयर, पिता का बड़ा खुलासा

दरअसल शिवम दुबे जल्द से जल्द अपनी फैमली से मिलना चाहते थे. उन्होंने बताया कि वो अपने बच्चे और पिता से जल्दी मिलने के लिए काफी बैचेन थे, लेकिन अहमदाबाद से मुंबई के लिए उस वक्त फ्लाइट उपलब्ध नहीं थी. इसलिए वो बिना इंतजार किए सुबह ही ट्रेन से अहमदाबाद से मुंबई के लिए निकल गए. उन्होंने अपनी वाइफ और एक दोस्त के साथ 3-टियर एसी में सीट बुक की और सुबह 5 बजे की ट्रेन से मुंबई के लिए सफर शुरू कर दी. 

शिवम दुबे जल्दी पहुंचना चाहते थे घर

शिवम दुबे ने कहा, "कोई फ्लाइट उपलब्ध नहीं थी, इसलिए मैंने सुबह-सुबह अहमदाबाद से मुंबई के लिए ट्रेन का सफर करने का फैसला किया.  हम रोड से भी जा सकते थे, लेकिन ट्रेन ज्यादा फास्ट थी. मैं और मेरी वाइफ और एक दोस्त ने ट्रेन से जाने का फैसला किया. थर्ड एसी टिकट उपलब्ध थे, इसलिए हमने उन्हें बुक करने का निर्णय लिया." हालांकि शिवम दुबे ने पूरी प्लानिंग के साथ ट्रेन सफर करने का फैसला लिया था. अपनी पहचान छिपान के लिए शिवम दुबे ने फेस मास्क, कैप और फूल स्लीव कपड़े पहने थे.

शिवम दुबे के ट्रेन से सफर पर चिंतित थी फैमली

शिवम दुबे ने कहा, "जिनसे भी हमने बात की, फैमली और दोस्त, सभी चिंतित थे. अगर स्टेशन पर या ट्रेन के अंदर कोई मुझे पहचान लेता तो क्या होता? मैंने टोपी, मास्क और पूरी बाजू की टी-शर्ट पहनी थी. ट्रेन सुबह 5:10 बजे थी, इसलिए हमें उम्मीद थी कि उस वक्त प्लेटफार्म पर ज्यादा लोग नहीं होंगे. मैंने अपनी वाइऱ से कहा कि मैं ट्रेन के चलने से 5 मिनट पहले तक गाड़ी में इंतजार करूंगा. उसके बाद मैं ट्रेन में चढ़ने के लिए दौड़ूंगा." दुबे ट्रेन में घुसते ही सबसे ऊपर वाले बर्थ पर चढ़ गए और अपनी पहचान छिपाने के लिए रेलवे के कंबल में छिप गए. 

दुबे ने कहा “जब टीटी टिकट चेकर करने आया और उसने पूछा, "शिवम दुबे? वो कौन है, क्रिकेटर?" तो मेरी वाइफ ने तुरंत कहा, "नहीं, नहीं. वो कहाँ से आएगा?" टिकट चेकर आगे बढ़ गया." इस तरह शिवम दुबे ने बिना अपनी पहचान उजागर किए पूरी ट्रेन यात्रा की. हालांकि मुंबई पहुंचकर उन्हें स्टेशन पर पुलिस को बुलाया पड़ा. 

यह भी पढ़ें:  IPL 2026 की शुरुआत होने से पहले जानिए क्या है मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी ताकत, जिससे खौफ में है विरोधी टीमें

Continue reading on the app

  Sports

IPL खिताब की रेस पर चोट का ग्रहण, KKR, SRH और RCB के Pace Attack पर बड़ा सवालिया निशान

आईपीएल शुरू होने से ठीक पहले तेज गेंदबाजों की चोट किसी भी टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता बन जाती है, और इस बार भी कुछ ऐसा ही माहौल नजर आ रहा है। मौजूदा जानकारी के अनुसार कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने प्रमुख तेज गेंदबाजों की फिटनेस को लेकर परेशान चल रही हैं।

बता दें कि कोलकाता की टीम इस मामले में सबसे ज्यादा प्रभावित दिख रही है। टीम के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की सर्जरी के कारण लंबे समय तक बाहर रह सकते हैं। गौरतलब है कि टीम प्रबंधन फिलहाल उनके विकल्प की घोषणा नहीं कर रहा, क्योंकि उम्मीद है कि वह टूर्नामेंट के अहम चरण तक फिट हो सकते हैं। वहीं मथीशा पथिराना भी चोट से जूझ रहे हैं, हालांकि रिपोर्ट्स में उनके समय पर फिट होने की संभावना जताई जा रही है।

मौजूद जानकारी के अनुसार कोलकाता ने मुस्तफिजुर रहमान को भी टीम से खो दिया है, जिसके बाद उनकी जगह ब्लेसिंग मुजरबानी को शामिल किया गया है। अब टीम को वैभव अरोड़ा और आकाश दीप जैसे घरेलू गेंदबाजों पर ज्यादा भरोसा करना पड़ेगा, जो टीम की गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की चिंता उनके कप्तान पैट कमिंस की फिटनेस को लेकर है। बता दें कि कमिंस पीठ की चोट से उबर रहे हैं और अभी तक उनकी उपलब्धता को लेकर स्पष्ट तस्वीर सामने नहीं आई है। ऐसी स्थिति में चर्चा है कि टीम की कप्तानी ईशान किशन को सौंपी जा सकती है, जिन्होंने हाल के अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया था।

गौरतलब है कि हैदराबाद की गेंदबाजी इकाई में कमिंस जैसा अनुभव और प्रभाव किसी अन्य गेंदबाज के पास नहीं है। शिवम मावी, जयदेव उनादकट और एहसान मलिंगा जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, लेकिन उनकी भूमिका सहायक गेंदबाज की ज्यादा मानी जा रही है।

वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की स्थिति भी कुछ अलग नहीं है। टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड अभी हैमस्ट्रिंग और एड़ी की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार वह काफी समय से मैदान से दूर हैं और शुरुआती मुकाबलों में उनकी उपलब्धता पर सवाल बना हुआ है।

बता दें कि पिछले सीजन में हेजलवुड ने अपनी सटीक गेंदबाजी से टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई थी। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी टीम के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है। फिलहाल उनकी जगह जैकब डफी को मौका मिल सकता है, हालांकि भारतीय परिस्थितियों में उनका प्रभाव सीमित रहने की आशंका जताई जा रही है। टीम को भुवनेश्वर कुमार और यश दयाल से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

कुल मिलाकर देखा जाए तो इस बार आईपीएल में तेज गेंदबाजों की फिटनेस कई टीमों के प्रदर्शन को सीधे तौर पर प्रभावित कर सकती है। फिलहाल टूर्नामेंट जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, इन खिलाड़ियों की वापसी और फॉर्म ही टीमों की दिशा तय करेगी।
Wed, 18 Mar 2026 21:41:00 +0530

  Videos
See all

Harish Rana कैसे गिरा? पिता का बड़ा खुलासा, AIIMS में शुरू इच्छामृत्यु प्रक्रिया.. | Euthanasia Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T16:30:07+00:00

ChakraView: ममता ने 74 विधायकों के टिकट काटे! #shorts #ytshorts #mamta #sumitawasthi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T16:30:33+00:00

West Bangal News: हिमायूं कबीर ने बदली सीट! #shorts #ytshorts #mamta #h umayunkabir #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T16:31:41+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: चाहे बीजेपी हो या ममता... सबको 'विभीषण' चाहिए! BJP vs TMC | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T16:30:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers