Responsive Scrollable Menu

Dhurandhar 2 Box Office Prediction Day 1: 100 करोड़ या 200 करोड़? ‘धुरंधर 2’ पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर रच सकती है इतिहास

Dhurandhar 2 Box Office Prediction Day 1: डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) की 'धुरंधर द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) फिल्म रिलीज से पहले ही कमाई के मामले में रिकॉर्ड तोड़ रही है. रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर धुरंधर-2 की रिलीज को लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट हैं.

इसकी एडवांस बुकिंग और शुरुआती ट्रेंड्स को देखकर फिल्म ट्रेड एनालिस्ट्स (Box Office Experts) इसे अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मान रहे हैं. आइए जानते हैं कि धुरंधर-2 अपने ऑपनिंग डे पर कितने करोड़ की कमाई कर सकती है?

इंडिया में कर सकती है 100 करोड़ की कमाई

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस (Indian Box Office) पर 90 से 100 करोड़ रुपये नेट कमा सकती है. यह आंकड़ा इसे हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों की लिस्ट में शामिल कर सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर यह आंकड़ा पार होता है तो यह बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ नेट ओपनिंग देने वाली फिल्म भी बन सकती है.

वर्ल्डवाइड 200 करोड़ का प्रिडिक्शन

वहीं, कुछ ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म का पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन (Worldwide Collection)180 से 200 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है. खासकर ओवरसीज मार्केट में रणवीर सिंह की पॉपुलैरिटी  और फिल्म के बड़े स्केल को देखते हुए ये प्रिडिक्शन किए जा रहे हैं. इस तरह ‘धुरंधर 2’ सिर्फ इंडिया में ही नहीं, बल्कि ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ा धमाका कर सकती है.

ये भी पढ़ें: 'शोले और मुगल-ए-आजम से 100 गुना शानदार', इस डायरेक्टर ने दिया Dhurandhar 2 का फर्स्ट रिव्यू

एडवांस बुकिंग के आंकड़े फिल्म की मजबूत शुरुआत की ओर इशारा कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज से पहले ही फिल्म ने इस हफ्ते के लिए बड़ी एडवांस बुकिंग प्राप्त की है. कई ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि पहले दिन की एडवांस बुकिंग 90-100 करोड़ रुपये के करीब पहुंच चुकी है, जो किसी भी हिंदी फिल्म के लिए बेहद बड़ा आंकड़ा है.

इतना ही नहीं, पेड प्रीव्यू शोज को लेकर भी जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है. सिर्फ प्रीव्यू शोज से ही फिल्म ने 35 से 40 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. जो अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है. जिससे फिल्म की ओपनिंग को और मजबूत हो सकती है.

कई शहरों में रखे गए हैं एक्सट्रा शो

मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन दोनों जगह फिल्म को लेकर भारी डिमांड है. कई शहरों में देर रात और सुबह के एक्सट्रा शो रखे गए हैं. अगर फिल्म को देखने के लिए ऑक्यूपेंसी इसी तरह बनी रहती है, तो पहले दिन ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई का प्रिडिक्शन किया जा रहा है. ऐसे में फिल्म रिलीज के बाद देखना होगा कि धुरंधर अपने नाम की तरह क्या रिकॉर्ड तोड़ने में धमाका कर पाएगी या नहीं.

धुरंधर-2 फिल्म के बारे में

धुरंधर-2 में रणवीर सिंह का जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा क्योंकि आदित्य धार ने इस बार उन्हें फिल्म का मैन किरदार बनाया है. इससे पहले धुरंधर-1 में उनको इतनी हाइप नहीं थी. लेकिन इस बार फिल्म में रणवीर का किरदार सबसे अहम है. जानकारी के अनुसार हमजा के किरदार जो रणवीर सिंह निभा रहे हैं उस पर ज्यादा फोकस है. इसमें दिखाया जा जाएगा कि वो कैसे भारत से पाकिस्तान में जासूसी करने जाता है और लियारी की सत्ता अपने हाथ लेगा. हालांकि सभी सब कुछ साफ नहीं है लेकिन ट्रेलर देखने से अनुमान होता है कि कहानी में कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है. 

ये भी पढ़ें: 'धुरंधर 3' से उठा पर्दा, आदित्य धर ने दिया हिंट, बताया धुरंधर 2 के क्लाइमैक्स में खुलेगा बड़ा राज

Continue reading on the app

Gold Silver Prical Fall: युद्ध के बीच फिर भरभराकर गिरे सोने-चांदी के दाम, जाने कहां पहुंचा ताजा भाव

Gold Silver Prical Fall: वैश्विक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता के बीच सोना और चांदी की कीमतों पर हर किसी ने नजरें बनाई हुई हैं. इस बीच खरीदारों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. सोने और चांदी की कीमतों में अचानक गिरावट दर्ज की गई है. पिछले कुछ दिनों से तेजी दिखाने वाले इन कीमती धातुओं में अब कमजोरी देखने को मिल रही है, जिससे खरीदारों में खुशी की लहर दौड़ गई है. 

कितनी गिरी कीमतें?

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 18 मार्च को सोना और चांदी दोनों में गिरावट दर्ज की गई. सोना करीब 600 रुपये तक सस्ता हुआ, जबकि चांदी में 1000 रुपये से ज्यादा की गिरावट देखी गई.  अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी इसका असर दिखाई दिया, जहां सोना 0.4% तक गिरकर करीब 4986 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी भी 1.6% तक टूटकर 78 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गई. 

क्या है सोने का ताजा रेट

गोल्ड के लेटेस्ट रेट की बात करें तो 24 कैरेट 1 तोला सोना 18 मार्च को 1,58,080 रुपए रहा. जबकि 22 कैरेट के में भाव 1,44,900 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा. वहीं 18 कैरेट सोने की बात करें तो 1,18,560 रुपए प्रति तोला कीमत रही. 

क्यों आई गिरावट?

1. अमेरिकी फेडरल रिजर्व का असर

सबसे बड़ा कारण अमेरिकी केंद्रीय बैंक (Fed) की नीतियां हैं। निवेशक इस बात को लेकर सतर्क हैं कि ब्याज दरों में कटौती होगी या नहीं. अगर दरें ऊंची रहती हैं, तो सोने जैसे गैर-ब्याज देने वाले निवेश कम आकर्षक हो जाते हैं.

2. मजबूत डॉलर का दबाव

अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से सोना-चांदी पर दबाव बढ़ता है. निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर डॉलर में निवेश करने लगते हैं, जिससे कीमती धातुओं की मांग घट जाती है.

3. कच्चे तेल और महंगाई का प्रभाव

मध्य पूर्व में तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं, जिससे महंगाई का खतरा बढ़ गया है. इससे यह संभावना कम हो जाती है कि केंद्रीय बैंक ब्याज दरें घटाएंगे, जो सोने के लिए नकारात्मक संकेत है.

चांदी का क्या हाल

एमसीएक्स के ताजा रेट के मुताबिक चांदी अपने हाई से 1.77 लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ती मिल रही है.  चांदी के ताजा रेट की बात करें तो यह 2,42,803 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है. जो ऑल टाइम हाई से 1 लाख 77 हजार से ज्यादा नीचे है. हालांकि हाजर में ये रेट 265000 रुपए रहा. जो बीते दिन के मुकाबले 10,000 रुपए कम है. 

यह भी पढ़ें - मुनाफावसूली और डॉलर की मजबूती के चलते इस हफ्ते सोने-चांदी की कीमतों आई गिरावट, गोल्ड 0.73 प्रतिशत फिसला

 

Continue reading on the app

  Sports

Jasprit Bumrah की Grade पर BCCI में मंथन, Central Contract System में हो सकता है बड़ा फेरबदल

भारतीय क्रिकेट में इस समय खिलाड़ियों के केंद्रीय कॉन्ट्रैक्ट को लेकर हलचल देखने को मिल रही है, क्योंकि हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपनी कॉन्ट्रैक्ट प्रणाली में बड़ा बदलाव किया है। बता दें कि बोर्ड ने इस बार शीर्ष श्रेणी को ही हटा दिया, यह कहते हुए कि उस स्तर के लिए पर्याप्त खिलाड़ी मौजूद नहीं हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार इस फैसले के बाद अब बोर्ड अपने अनुबंध की रकम और संरचना पर दोबारा विचार कर सकता है, ताकि लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े। इस चर्चा के केंद्र में सबसे बड़ा नाम जसप्रीत बुमराह का है, जो पिछले कई वर्षों से सर्वोच्च श्रेणी में शामिल रहे हैं।

गौरतलब है कि पहले की व्यवस्था में शीर्ष श्रेणी के खिलाड़ियों को सात करोड़ रुपये मिलते थे, जबकि उससे नीचे की श्रेणियों में क्रमशः पांच करोड़, तीन करोड़ और एक करोड़ रुपये का प्रावधान था। हालांकि इस बार बोर्ड ने नई सूची जारी करते समय रकम का खुलासा नहीं किया, जिससे खिलाड़ियों के बीच भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

बता दें कि शीर्ष श्रेणी के लिए वही खिलाड़ी पात्र माने जाते थे जो तीनों प्रारूपों में नियमित रूप से खेलते हों और विश्व रैंकिंग में शीर्ष दस में शामिल हों। लेकिन हाल के समय में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने कुछ प्रारूपों से संन्यास लिया, वहीं रविंद्र जडेजा भी एक प्रारूप से बाहर हो गए, जिससे यह श्रेणी लगभग खाली हो गई।

ऐसी स्थिति में जसप्रीत बुमराह को भी इस बार एक स्तर नीचे रखा गया है, जबकि वह अब भी तीनों प्रारूपों में टीम के प्रमुख खिलाड़ी बने हुए हैं। सूत्रों के अनुसार बोर्ड इस बात पर विचार कर रहा है कि बुमराह की अनुबंध राशि में कमी करना उचित नहीं होगा और इसके लिए अलग से समाधान निकाला जा सकता है।

वहीं अक्षर पटेल का मामला भी चर्चा में है। बता दें कि उन्होंने पिछले सत्र में सीमित ओवरों के क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन उन्हें सबसे निचली श्रेणी में रखा गया है। मौजूद जानकारी के अनुसार वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं, ऐसे में उनके अनुबंध को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

गौरतलब है कि कुछ अन्य खिलाड़ी जैसे केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत को भी एक स्तर नीचे किया गया है, जबकि उन्होंने हाल के समय में अच्छा प्रदर्शन किया है। खासतौर पर इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट क्रिकेट में इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा था।

मौजूद जानकारी के अनुसार बोर्ड आमतौर पर खिलाड़ियों की चोट को ध्यान में रखते हुए उन्हें नुकसान नहीं पहुंचाता, लेकिन इस बार नई व्यवस्था के कारण कई सवाल खड़े हो गए हैं। बता दें कि पिछले सत्र में भारतीय टीम ने सीमित ओवरों के क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया, जबकि टेस्ट क्रिकेट में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

कुल मिलाकर अब नजर इस बात पर टिकी है कि बोर्ड अनुबंध की राशि और मानदंड में क्या बदलाव करता है। गौरतलब है कि यह फैसला खिलाड़ियों की आय और मनोबल दोनों पर असर डाल सकता है, ऐसे में आने वाले समय में इसमें संशोधन की संभावना जताई जा रही है।
Wed, 18 Mar 2026 21:49:14 +0530

  Videos
See all

Harish Rana कैसे गिरा? पिता का बड़ा खुलासा, AIIMS में शुरू इच्छामृत्यु प्रक्रिया.. | Euthanasia Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T16:30:07+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: चाहे बीजेपी हो या ममता... सबको 'विभीषण' चाहिए! BJP vs TMC | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T16:30:31+00:00

News Ki Pathshala: Dhurandhar-2 में खुल गया बड़े साहब का राज ! #shorts #sushantsinha #dhurandhar2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T16:33:23+00:00

ChakraView: ममता ने 74 विधायकों के टिकट काटे! #shorts #ytshorts #mamta #sumitawasthi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T16:30:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers