Responsive Scrollable Menu

Gold Silver Prical Fall: युद्ध के बीच फिर भरभराकर गिरे सोने-चांदी के दाम, जाने कहां पहुंचा ताजा भाव

Gold Silver Prical Fall: वैश्विक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता के बीच सोना और चांदी की कीमतों पर हर किसी ने नजरें बनाई हुई हैं. इस बीच खरीदारों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. सोने और चांदी की कीमतों में अचानक गिरावट दर्ज की गई है. पिछले कुछ दिनों से तेजी दिखाने वाले इन कीमती धातुओं में अब कमजोरी देखने को मिल रही है, जिससे खरीदारों में खुशी की लहर दौड़ गई है. 

कितनी गिरी कीमतें?

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 18 मार्च को सोना और चांदी दोनों में गिरावट दर्ज की गई. सोना करीब 600 रुपये तक सस्ता हुआ, जबकि चांदी में 1000 रुपये से ज्यादा की गिरावट देखी गई.  अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी इसका असर दिखाई दिया, जहां सोना 0.4% तक गिरकर करीब 4986 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी भी 1.6% तक टूटकर 78 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गई. 

क्या है सोने का ताजा रेट

गोल्ड के लेटेस्ट रेट की बात करें तो 24 कैरेट 1 तोला सोना 18 मार्च को 1,58,080 रुपए रहा. जबकि 22 कैरेट के में भाव 1,44,900 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा. वहीं 18 कैरेट सोने की बात करें तो 1,18,560 रुपए प्रति तोला कीमत रही. 

क्यों आई गिरावट?

1. अमेरिकी फेडरल रिजर्व का असर

सबसे बड़ा कारण अमेरिकी केंद्रीय बैंक (Fed) की नीतियां हैं। निवेशक इस बात को लेकर सतर्क हैं कि ब्याज दरों में कटौती होगी या नहीं. अगर दरें ऊंची रहती हैं, तो सोने जैसे गैर-ब्याज देने वाले निवेश कम आकर्षक हो जाते हैं.

2. मजबूत डॉलर का दबाव

अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से सोना-चांदी पर दबाव बढ़ता है. निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर डॉलर में निवेश करने लगते हैं, जिससे कीमती धातुओं की मांग घट जाती है.

3. कच्चे तेल और महंगाई का प्रभाव

मध्य पूर्व में तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं, जिससे महंगाई का खतरा बढ़ गया है. इससे यह संभावना कम हो जाती है कि केंद्रीय बैंक ब्याज दरें घटाएंगे, जो सोने के लिए नकारात्मक संकेत है.

चांदी का क्या हाल

एमसीएक्स के ताजा रेट के मुताबिक चांदी अपने हाई से 1.77 लाख रुपये प्रति किलो से ज्यादा सस्ती मिल रही है.  चांदी के ताजा रेट की बात करें तो यह 2,42,803 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है. जो ऑल टाइम हाई से 1 लाख 77 हजार से ज्यादा नीचे है. हालांकि हाजर में ये रेट 265000 रुपए रहा. जो बीते दिन के मुकाबले 10,000 रुपए कम है. 

यह भी पढ़ें - मुनाफावसूली और डॉलर की मजबूती के चलते इस हफ्ते सोने-चांदी की कीमतों आई गिरावट, गोल्ड 0.73 प्रतिशत फिसला

 

Continue reading on the app

फारस की खाड़ी क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नाविक और जहाज सुरक्षित, कोई घटना नहीं: सरकार

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। सरकार ने बुधवार को कहा कि मध्य-पूर्व क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं और पिछले 24 घंटों में किसी भी भारतीय झंडे वाले जहाज से जुड़ी कोई घटना सामने नहीं आई है।

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि वर्तमान में पश्चिमी फारस की खाड़ी (पर्शियन गल्फ) क्षेत्र में 22 भारतीय जहाज और 611 भारतीय नाविक मौजूद हैं। नौवहन महानिदेशालय लगातार जहाज मालिकों, आरपीएसएल एजेंसियों और भारतीय मिशनों के साथ मिलकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

एलपीजी टैंकर शिवालिक और नंदा देवी, जो मध्य-पूर्व से लौट चुके हैं, फिलहाल तय समय के अनुसार तेल कंपनियों के शेड्यूल के मुताबिक अपना कार्गो उतार रहे हैं।

डीजी शिपिंग का कंट्रोल रूम चौबीसों घंटे काम कर रहा है। अब तक इस कंट्रोल रूम को 3,305 कॉल और 6,324 ईमेल मिल चुके हैं, जिनमें से पिछले 24 घंटे में ही 125 कॉल और 449 ईमेल शामिल हैं। सरकार ने अब तक 472 से ज्यादा भारतीय नाविकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की है, जिनमें पिछले 24 घंटे में 25 लोग शामिल हैं।

भारत का समुद्री क्षेत्र फिलहाल सामान्य रूप से काम कर रहा है, और किसी भी पोर्ट पर भीड़ या रुकावट की कोई समस्या नहीं है। गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों के मरीन बोर्ड्स ने भी इसकी पुष्टि की है।

पोर्ट्स पर जहाजों की आवाजाही और कार्गो ऑपरेशन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अतिरिक्त स्टोरेज की भी व्यवस्था की गई है, जिसमें विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी में करीब 2,260 वर्ग मीटर अतिरिक्त जगह बनाई गई है। वहीं जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी (जेएनपीए) में स्थिति सामान्य है और फंसे हुए कंटेनरों की संख्या 1,000 से घटकर करीब 770 रह गई है।

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय वेस्ट एशिया की स्थिति को देखते हुए शिपिंग मूवमेंट, पोर्ट ऑपरेशन, नाविकों की सुरक्षा और समुद्री व्यापार की निरंतरता पर लगातार नजर बनाए हुए है।

इस बीच, भारत और मध्य-पूर्व के बीच हवाई सेवाएं भी धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं।

संयुक्त अरब अमीरात में 17 मार्च को करीब 70 फ्लाइट्स संचालित हुईं और आज करीब 75 फ्लाइट्स के संचालन की उम्मीद है। 5 मार्च 2026 से रोजाना 50 से ज्यादा फ्लाइट्स चल रही हैं, जिससे कनेक्टिविटी में सुधार हुआ है।

इसके अलावा सऊदी अरब और ओमान से भारत के लिए फ्लाइट्स लगातार चल रही हैं। कतर का एयरस्पेस आंशिक रूप से खुला है, जहां मंगलवार को 5 फ्लाइट्स चलीं और बुधवार से भारत के 9 शहरों के लिए सेवाएं शुरू की गई हैं।

हालांकि, कुवैत का एयरस्पेस 28 फरवरी से बंद है। सऊदी अरब के अल कैसुमा हवाई अड्डे से जजीरा एयरवेज की विशेष गैर-निर्धारित उड़ानों के संचालन की उम्मीद है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL खिताब की रेस पर चोट का ग्रहण, KKR, SRH और RCB के Pace Attack पर बड़ा सवालिया निशान

आईपीएल शुरू होने से ठीक पहले तेज गेंदबाजों की चोट किसी भी टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता बन जाती है, और इस बार भी कुछ ऐसा ही माहौल नजर आ रहा है। मौजूदा जानकारी के अनुसार कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने प्रमुख तेज गेंदबाजों की फिटनेस को लेकर परेशान चल रही हैं।

बता दें कि कोलकाता की टीम इस मामले में सबसे ज्यादा प्रभावित दिख रही है। टीम के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की सर्जरी के कारण लंबे समय तक बाहर रह सकते हैं। गौरतलब है कि टीम प्रबंधन फिलहाल उनके विकल्प की घोषणा नहीं कर रहा, क्योंकि उम्मीद है कि वह टूर्नामेंट के अहम चरण तक फिट हो सकते हैं। वहीं मथीशा पथिराना भी चोट से जूझ रहे हैं, हालांकि रिपोर्ट्स में उनके समय पर फिट होने की संभावना जताई जा रही है।

मौजूद जानकारी के अनुसार कोलकाता ने मुस्तफिजुर रहमान को भी टीम से खो दिया है, जिसके बाद उनकी जगह ब्लेसिंग मुजरबानी को शामिल किया गया है। अब टीम को वैभव अरोड़ा और आकाश दीप जैसे घरेलू गेंदबाजों पर ज्यादा भरोसा करना पड़ेगा, जो टीम की गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की चिंता उनके कप्तान पैट कमिंस की फिटनेस को लेकर है। बता दें कि कमिंस पीठ की चोट से उबर रहे हैं और अभी तक उनकी उपलब्धता को लेकर स्पष्ट तस्वीर सामने नहीं आई है। ऐसी स्थिति में चर्चा है कि टीम की कप्तानी ईशान किशन को सौंपी जा सकती है, जिन्होंने हाल के अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया था।

गौरतलब है कि हैदराबाद की गेंदबाजी इकाई में कमिंस जैसा अनुभव और प्रभाव किसी अन्य गेंदबाज के पास नहीं है। शिवम मावी, जयदेव उनादकट और एहसान मलिंगा जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, लेकिन उनकी भूमिका सहायक गेंदबाज की ज्यादा मानी जा रही है।

वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की स्थिति भी कुछ अलग नहीं है। टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड अभी हैमस्ट्रिंग और एड़ी की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार वह काफी समय से मैदान से दूर हैं और शुरुआती मुकाबलों में उनकी उपलब्धता पर सवाल बना हुआ है।

बता दें कि पिछले सीजन में हेजलवुड ने अपनी सटीक गेंदबाजी से टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई थी। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी टीम के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है। फिलहाल उनकी जगह जैकब डफी को मौका मिल सकता है, हालांकि भारतीय परिस्थितियों में उनका प्रभाव सीमित रहने की आशंका जताई जा रही है। टीम को भुवनेश्वर कुमार और यश दयाल से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

कुल मिलाकर देखा जाए तो इस बार आईपीएल में तेज गेंदबाजों की फिटनेस कई टीमों के प्रदर्शन को सीधे तौर पर प्रभावित कर सकती है। फिलहाल टूर्नामेंट जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, इन खिलाड़ियों की वापसी और फॉर्म ही टीमों की दिशा तय करेगी।
Wed, 18 Mar 2026 21:41:00 +0530

  Videos
See all

West Bangal News: हिमायूं कबीर ने बदली सीट! #shorts #ytshorts #mamta #h umayunkabir #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T16:31:41+00:00

ChakraView: ममता ने 74 विधायकों के टिकट काटे! #shorts #ytshorts #mamta #sumitawasthi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T16:30:33+00:00

Harish Rana कैसे गिरा? पिता का बड़ा खुलासा, AIIMS में शुरू इच्छामृत्यु प्रक्रिया.. | Euthanasia Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T16:30:07+00:00

News Ki Pathshala: Dhurandhar-2 में खुल गया बड़े साहब का राज ! #shorts #sushantsinha #dhurandhar2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T16:33:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers