Responsive Scrollable Menu

अपने दुश्मनों का खानदान खत्म करने पर तुला है इजरायल, लारिजानी के साथ बेटे और बॉडीगार्ड की भी मौत

ईरान के सबसे शक्तिशाली राजनीतिक व्यक्तियों में से एक और सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी, तेहरान के पास अपनी बेटी के घर पर हुए हवाई हमले में अपने बेटे, उप-प्रमुख और अंगरक्षकों के साथ मारे गए। ईरानी अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने बताया कि लारीजानी की हत्या तेहरान के उत्तर-पूर्व में स्थित परदिस में तड़के हुई। उनके साथ उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी, सुरक्षा उप-प्रमुख अलीरेजा बायत और कई अंगरक्षक मौजूद थे। परिषद ने एक बयान में कहा सुबह तड़के, वह अपने बेटे मोर्तेजा, अलीरेजा बायत और कई अंगरक्षकों के साथ शहीद हो गए। ईरान के सरकारी मीडिया आउटलेट्स, जिनमें आईआरजीसी से संबद्ध फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी भी शामिल है, ने बताया कि हमले में उनकी बेटी का घर निशाना बना। यह हत्या ईरान के वरिष्ठ नेतृत्व पर चल रहे संघर्ष में हुए सबसे सीधे हमलों में से एक है, जिसमें पहले ही कई उच्च पदस्थ अधिकारियों को निशाना बनाया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें: Trump को मारने की धमकी देने वाले के साथ नेतन्याहू ने क्या किया? ईरान के सबसे ताकतवर आदमी पर चौंकाने वाली खबर

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी को मार गिराने का दावा करते हुए कहा कि अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमलों का उद्देश्य ईरानी सरकार को कमजोर करना था ताकि ईरानियों को अपना भविष्य तय करने का मौका मिल सके। नेतन्याहू ने एक बयान में कहा था कि आज सुबह हमने अली लारीजानी को मार गिराया... उसके साथ ही हमने बासिज के कमांडर को भी मार गिराया - ये ‘अपराधियों के सहायक’ थे जो तेहरान और ईरान के अन्य शहरों की सड़कों पर लोगों को आतंकित कर रहे थे। इजराइली हमले में 28 फरवरी को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद लारीजानी प्रभावी रूप से ईरान के युद्ध प्रबंधन के प्रभारी के रूप में उभरे थे। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव लारीजानी के बारे में इजराइली दावे को लेकर तेहरान की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। 

इसे भी पढ़ें: Iran ने साफ शब्दों में US, Israel को दी चेतावनी- ''युद्ध हमने शुरू नहीं किया, लेकिन इसे खत्म हम ही करेंगे''

नेतन्याहू ने कहा कि हम इस शासन को कमजोर कर रहे हैं ताकि ईरानी जनता को इसे हटाने का अवसर मिल सके। यह सब एक साथ नहीं होगा और न ही आसानी से होगा। लेकिन अगर हम दृढ़ रहे, तो हम उन्हें अपना भविष्य तय करने का मौका देंगे।’’ इजराइली नेता लगातार यह दावा करते रहे हैं कि उनका देश, अमेरिका के साथ मिलकर, ईरानी शासन को उखाड़ फेंकने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बना सकता है, लेकिन अंततः इसे अंजाम देने का दायित्व ईरान की जनता को ही उठाना होगा। नेतन्याहू ने कहा, ‘‘हम खाड़ी क्षेत्र में अपने अमेरिकी मित्रों की मदद कर रहे हैं। मैंने कल इस मामले पर राष्ट्रपति ट्रंप से विस्तार से बात की। हमारी वायु सेनाओं और नौसेनाओं के बीच तथा मेरे और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच समन्वय है। हम हमलों के माध्यम से ईरानी शासन पर भारी दबाव पैदा करते हैं।

Continue reading on the app

Netanyahu का बड़ा दांव! Iran के दो सबसे शक्तिशाली अफसर ढेर, अब क्या करेगा Tehran?

इजराइल के हमलों में ईरान के दो वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी और जनरल गुलाम रजा सुलेमानी मारे गए जो इस्लामी गणराज्य की नेतृत्व व्यवस्था के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इन हमलों के जवाब में ईरान ने बुधवार को इजराइल और खाड़ी के अरब देशों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी को देश के सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों में से एक माना जाता था और जनरल गुलाम रजा सुलेमानी ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ के स्वयंसेवी ‘बासिज’ बल के प्रमुख थे।

ईरान ने दोनों नेताओं की मौत की पुष्टि की है। जनवरी में देश की 47 साल पुरानी धार्मिक शासन व्यवस्था को चुनौती देने वाले प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों पर कड़ी कार्रवाई में दोनों ने अहम भूमिका निभाई थी। ईरान ने बुधवार को इजराइल की ओर मिसाइलों की बौछार की जिसके कारण देश के मध्य हिस्सों में सायरन बजने लगे और तेल अवीव में जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई दी। इजराइल की आपातकालीन चिकित्सा सेवा ‘मेगेन डेविड एडोम’ के अनुसार, तेल अवीव के पूर्व में स्थित रमात गन इलाके में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं सऊदी अरब, कुवैत और अन्य अरब देशों को भी बुधवार को ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों और ड्रोन हमलों का सामना करना पड़ा। हालांकि, इन हमलों को हवाई रक्षा प्रणालियों ने बीच में ही रोक कर निष्क्रिय कर दिया।

इजराइल का कहना है कि ईरान के इन अधिकारियेां को ईरानी शासन को कमजोर करने के लिए मारा गया। इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने मंगलवार को कहा कि अली लारीजानी और जनरल गुलाम रजा सुलेमानी को रात में हमलों में ‘‘मार गिराया गया।’’ इजराइली सेना ने बताया कि तेहरान में ‘बासिज’ बल के 10 से अधिक ठिकानों पर हमले किए गए। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इन हत्याओं का उद्देश्य ईरान में शासन को कमजोर करना है ताकि ईरानी जनता को इसे हटाने का अवसर मिल सके।’’ युद्ध शुरू होने के बाद से हालांकि सरकार विरोधी प्रदर्शनों के कोई संकेत नहीं मिले हैं।

वैश्विक ऊर्जा संकट को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच एक ईरानी अधिकारी ने कहा कि तेहरान का तेल परिवहन के लिए बेहद महत्वपूर्ण जलमार्ग- होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपनी पकड़ में जरा भी ढील देने का कोई इरादा नहीं है। इस जलमार्ग से दुनिया की कुल तेल आपूर्ति का लगभग पांचवां हिस्सा गुजरता है, इसलिए यहां किसी भी तरह की बाधा से वैश्विक ऊर्जा बाजार पर गंभीर असर पड़ सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 से पहले बड़े बवाल में फंसा KKR का खिलाड़ी, पत्रकार से भिड़ा, बोर्ड तक पहुंची बात

IPL 2026, Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स का एक स्टार खिलाड़ी बड़े बवाल में फंस गया है. इस खिलाड़ी की पत्रकार के साथ बहस हुई है. जिसकी जानकारी क्रिकेट बोर्ड को भी दी गई है. Wed, 18 Mar 2026 11:03:30 +0530

  Videos
See all

Kangna Ranaut | राहुल गांधी 'टपोरी'....| #kanganaranaut | #rahulgandhi | #viralvideo | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T07:16:07+00:00

Yogi Government 9 Years: योगी सरकार का 9 साल का सफर | #viralvideo #viralnews #upnews #shorts #yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T07:16:39+00:00

Iran Attack Tel Aviv Live: एक के बाद एक मिसाइलें... तेल अवीव में दहशत का माहौल! | US-Iran War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T07:15:25+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: ओडिशा के अस्पताल में किसकी लापरवाही से लगी आग? #scbmedicalcollege #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T07:15:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers