Responsive Scrollable Menu

Dhurandhar 2 की बुकिंग को लेकर चल रहा बड़ा स्कैम, फ्री टिकट का झांसा देकर लोगों को लूटा जा रहा

Dhurandhar 2 Ticket Booking Scam: इस समय चारों-ओर बस रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar The Revenge) की चर्चा है. सभी बॉलीवुड फिल्म लवर्स को बेसब्री से धुरंधर-2 की रिलीज का इंतजार है. इस मूवी ने थियेटर में रिलीज से पहले ही कई करोड़ों की कमाई कर ली है. फिल्म का क्रेज इसी से पता लगाया जा सकता है कि इसने अब तक लाखों टिकट बेच दिए हैं. हालांकि धुरंधर-2 की एडवांस बुकिंग के साथ-साथ इंटरनेट पर एक बड़ा स्कैम भी चल रहा है, लोगों को फ्री टिकट का झांसा देकर लूटा जा रहा हैं. आइए इस खबर में आपको बताते हैं कि कैसे इस तरह के स्कैम से बचें- 

स्कैमर्स कैसे कर रहे हैं ठगी?

इंटरनेट और सोशल मीडिया पर स्कैमर्स धुरंधर-2 की बुकिंग की आड़ में बड़े पैमाने पर ठगी कर रहे हैं. जैसे ही आप गूगल पर धुरंधर-2 एडवांस बुकिंग लिख कर सर्च करते हैं तो आपके सामने कई फेक लिंक आते हैं. जिसपर फ्री टिकट और बाय वन गेट वन (Buy one Get One) लिखा होता है, ऐसे में आप जैसे ही फिल्म की टिकट बुकिंग करने के लिए उसपर पर क्लिक करते है, आपकी पर्सनल जानकारी संदिग्ध व्यक्ति के पास चली जाती है. इस इंफॉर्मेशन का स्कैमर्स अपने फायदे के लिए करते हैं. इसके अलावा इस तरह के लिंक में टिकट प्राइज, थियेटर का नाम, सीट संख्या और शो टाइम सब लिखा होता है. इतना ही नहीं इसमें पेमेंट करने का भी ऑप्शन दिया होता है, जैसे ही आप इस पर क्लिक करते हैं आपकी बैंक डिटेल्स भी लीक होने का खतर होता है. 

सोशल मीडिया पर भी हो रहा स्कैम

ए़डवांस बुकिंग को लेकर सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बड़ा स्क्रैम हो रहा है. जैसा कि आप जानते हैं कि धुरंधर-2 की एडवांस बुकिंग के लिए लोग भारी संख्या में ऑनलाइन टिकट बुकिंग कर रहे हैं. हालांकि, कई लोग अभी भी एडवांस बुकिंग करने की जद्दोजहद में हैं. लेकिन उन्हें फिल्म की टिकट नहीं मिल रही है वो किसी तरह भी टिकट लेने की कोशिश में हैं. सोशल मीडिया पर स्कैमर्स लोगों का अपना शिकार बना रहे हैं. इंस्टाग्राम और फेसबुक पर कई रील्स वायरल हो रही हैं, जिसमें बुक माय शो ऐप डाउनलोड करने का ऑप्शन दिया जाता है और टिकट बुकिंग का फेक लिंक से लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं. जब आप इस तरह के संदिग्ध ऐप से टिकट बुक करते हैं तो ओटीपी रिसीव नहीं होता है और आपके पैसे भी डूबने का खतरा होता है. बता दें ये स्कैमर्स सोशल मीडिया पर अपने फॉलोवर्स बढ़ाने और डेटा चोरी करने के लिए इस तरह के स्कैम को अंजाम देते हैं.

ये भी पढ़ें: 'हिंदू डरपोक कौम है', Dhurandhar 2 के इस डायलॉग पर एक्टर ने दिया ट्रोल्स को मुंह तोड़ जवाब

कैसे बचें स्कैमर्स से?

अगर आप फिल्म के लिए एडवांस टिकट बुकिंग करने जा रहे तो आपको सावधान रहने की जरूरत हैं. सबसे पहले आप किसी भी ऑफर के लालच में न आएं क्योंकि इस तरह के ऑफर ज्यादातर स्कैमर्स अपने फायदे के लिए करते हैं. जब भी आपके सामने इस तरह का लिंक आए तो भूलकर भी उस पर क्लिक न करें. इसके अलावा गूगल या किसी भी सर्च इंजन पर जाकर फ्री एडवांस बुकिंग के लिंक पर क्लिक न करें क्योंकि कोई भी भरोसेमंद बेवसाइट इस तरह का ऑफर नहीं निकालती है. इसके अलावा आपको सोशल मीडिया पर भी इस तरह के लिंक्स से सावधान रहना होगा. वहां पर आपके सामने असली लिंक तरह फेक लिंक देखने को मिल जाएंगे. बस आपको किसी भी ऑफर के लालच में नहीं पड़ना है क्योंकि स्कैमर्स फ्री टिकट का लालच देकर ही लोगों का फंसाते हैं. 

कहां पर बुक करें फिल्म की टिकट

धुरंधर-2 या किसी और फिल्म का टिकट बुक करने के लिए आप भरोसेमंद ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें 'डिस्ट्रिक्ट' ऐप, पेटीएम और बुक माय शो ऐप शामिल हैं. इतना ही नहीं आप इनकी वेबससाइट पर भी जाकर टिकट बुक कर सकतें है. 

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्मों की लिस्ट में टॉप 5 में पहुंची 'Dhurandhar 2', आमिर खान की फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड

 

Continue reading on the app

Bihar Board 12th Result 2026: कभी भी जारी हो सकता है बिहार बोर्ड 12वीं का नतीजा, इन आसान स्टेप्स से डाउनलोड करें रिजल्ट

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट अब जल्द घोषित किया जा सकता है. जानकारी के अनुसार, कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है. इसके साथ ही टॉपर्स के फिजिकल वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. ऐसे में माना जा रहा है कि रिजल्ट किसी भी समय जारी हो सकता है. इस साल जो छात्र-छात्राएं बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपने रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी पहले से तैयार रखें. ताकि रिजल्ट जारी होते ही बिना किसी परेशानी के उसे चेक कर सकें.

रिजल्ट कब आएगा? (Bihar Board 12th Result 2026) 

बोर्ड की तरफ से अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है. लेकिन मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने और टॉपर्स वेरिफिकेशन शुरू होने के बाद यह साफ है कि रिजल्ट ज्यादा दूर नहीं है. पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो मार्च के अंत तक रिजल्ट जारी होने की संभावना रहती है.

ऐसे चेक करें Bihar Board 12th Result 2026

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं.
  • होमपेज पर Bihar Board 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
  • सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर लें या प्रिंट निकाल लें.

किन वेबसाइट्स पर मिलेगा रिजल्ट?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन वेबसाइट्स पर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे

biharboardonline.com
biharboardonline.bihar.gov.in
results.biharboardonline.com

रिजल्ट के समय वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से स्लो या सर्वर डाउन की समस्या आ सकती है. ऐसे में छात्रों को धैर्य रखना चाहिए और थोड़ी देर बाद दोबारा कोशिश करनी चाहिए.

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

रिजल्ट के समय घबराने की जरूरत नहीं है. सभी जरूरी लॉगिन डिटेल्स पहले से तैयार रखें. अगर वेबसाइट काम न करे तो कुछ समय बाद फिर से प्रयास करें. रिजल्ट देखने के बाद उसकी एक कॉपी जरूर सेव कर लें, क्योंकि यह आगे एडमिशन और अन्य प्रक्रियाओं में काम आएगी.

यह भी पढ़ें: UP Board Result 2026: इस बार नए सिस्टम से हो रहे हैं यूपी बोर्ड की कॉपियों की चेकिंग, रिजल्ट डेट क्या है?

Continue reading on the app

  Sports

बैटिंग, बॉलिंग, विकेटकीपिंग जबरदस्त, वर्ल्ड कप हारने के बाद प्लेन उड़ाने निकल पड़े न्यूजीलैंड के स्टार ग्लेन फिलिप्स

Glenn Phillips pilot: न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैदान पर कुछ भी कर सकते हैं. वो बैटिंग, बॉलिंग के साथ गजब की फील्डिंग करते हैं. समय पड़ने पर टीम के लिए विकेट कीपर की भूमिका भी निभाते हैं. अब वो एक पायलट का रूप में सबको नजर आए. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें प्लेन की सफल लैंडिंग कराते दिख रहे हैं. Wed, 18 Mar 2026 13:56:47 +0530

  Videos
See all

Tel Aviv से Dubai तक Iran के क्लस्टर बमों का कहर | Iran Israel War | Iran US War | Trump | Khamanei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T08:32:36+00:00

Chaitra Navratri : चैत्र नवरात्रि से पहले घर ले आएं ये 5 चीजें | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T08:36:06+00:00

Iran Israel War Update: ईरान-इज़रायल युद्ध पर बहुत बड़ी खबर! | America | Khamenei | Trump | Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T08:30:40+00:00

Iran Execution: ईरान में खौफनाक फांसी! #shorts #irannewstoday #middleeastwar #execution #rbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T08:31:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers