Responsive Scrollable Menu

टीचर बनने का सुनहरा मौका: हिमाचल में JBT के 600 पदों पर भर्ती शुरू, जानें पूरी डिटेल

HP JBT Recruitment 2026: सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार खबर है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने जूनियर बेसिक टीचर (JBT) के 600 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल 2026 तय की गई है।

कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होना जरूरी है:

  1. सीनियर सेकेंडरी (12वीं)
  2. D.El.Ed / 2 वर्षीय JBT कोर्स
  3. B.El.Ed
  4. B.Ed / M.Ed

आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2026 के अनुसार:

  1. न्यूनतम: 18 वर्ष
  2. अधिकतम: 45 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?
इस भर्ती में चयन के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा/कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट देना होगा।

  1. कुल अंक: 120
  2. समय: 1.5 घंटे
  3. प्रश्न: सभी बहुविकल्पीय (MCQ)

कटऑफ अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर चयनित किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें?

  • फॉर्म भरने के लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:
  • HPRCA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
  • होम पेज पर “Apply/Login” पर क्लिक करें
  • Applicant ऑप्शन चुनकर जरूरी जानकारी भरें
  • आवेदन शुल्क जमा करें
  • फॉर्म सबमिट करके प्रिंटआउट सुरक्षित रखें

Continue reading on the app

NPCIL Apprentice: एनपीसीआईएल रावतभाटा में ITI वालों के लिए भर्ती; तुरंत करें आवेदन

आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका सामने आया है। न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) की ओर से रावतभाटा (राजस्थान) साइट पर अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की जा रही है। खास बात यह है कि आवेदन की अंतिम तिथि 18 मार्च 2026 है, यानी इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवेदन करने का बहुत कम समय बचा है।

किन पदों पर भर्ती?
इस भर्ती के तहत अलग-अलग ट्रेड्स में अप्रेंटिस के पद भरे जाएंगे, जिनमें शामिल हैं:

  1. फिटर
  2. इलेक्ट्रीशियन
  3. इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक
  4. कोपा (COPA)
  5. टर्नर
  6. मशीनिस्ट
  7. वेल्डर

हर पद के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास होना अनिवार्य है।

क्या है योग्यता?
उम्मीदवार के पास उसी ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए, जिस पद के लिए वह आवेदन कर रहा है। उदाहरण के तौर पर फिटर पद के लिए ITI Fitter इलेक्ट्रीशियन के लिए ITI Electrician COPA के लिए ITI COPA यानी, संबंधित ट्रेड की योग्यता होना जरूरी है।

स्टाइपेंड और ट्रेनिंग
चयनित उम्मीदवारों को 1 साल की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी। इस दौरान उन्हें हर महीने ₹9,600 का वजीफा दिया जाएगा, जो शिक्षुता अधिनियम के नियमों के अनुसार होगा।

आयु सीमा
18 मार्च 2026 तक उम्मीदवार की आयु:
न्यूनतम: 18 वर्ष
अधिकतम: 24 वर्ष
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

कैसे होगा चयन?
इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगा:
मेरिट लिस्ट – ITI में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर
रैंक के अनुसार चयन
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट
इन सभी चरणों के बाद ही अंतिम चयन किया जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

सीतामढ़ी के राजा का भारोत्तोलन में चयन, छत्तीसगढ़ में निभाएंगे अहम की भूमिका, जिलाधिकारी रिची ने दी बधाई

शिवहर जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव राजा कुमार का चयन छत्तीसगढ़ में होने वाली 'प्रथम राष्ट्रीय ट्राइबल भारोत्तोलन प्रतियोगिता' के लिए तकनीकी पदाधिकारी के रूप में हुआ है. राजा कुमार नेशनल कैटेगरी-2 रेफरी के रूप में अपनी तकनीकी विशेषज्ञता दिखाएंगे. सीतामढ़ी के जिलाधिकारी रिची पांडेय ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि यह राजा की कठिन साधना और खेल के प्रति निष्ठा का प्रतिफल है. Wed, 18 Mar 2026 10:32:02 +0530

  Videos
See all

Iran Cluster Bomb Attack on Isreal Live: इजराइल पर फिर क्लस्टर बम से हमला | Isreal Iran War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T05:41:12+00:00

Iran Israel War Update: तेल अवीव पर ईरान का बड़ा हमला! | #Telaviv #Khamenei #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T05:38:16+00:00

Parliament Budget Session 2026 Live : Rajya Sabha | J P Nadda | Mallikarjun Kharge | Sansad #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T05:42:00+00:00

Israel में जहाँ गिरे Missile, वहाँ से ग्राउंड रिपोर्ट | Iran Israel War | Iran US War | Khamanei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T05:40:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers