Nora Fatehi New Song: नोरा के गाने पर बवाल, लिरिसिस्ट रकीब आलम बोले- मैंने नहीं लिखा गाना, डायरेक्टर को चाहिए थी कॉन्ट्रोवर्सी!
Nora Fatehi New Song: फिल्म KD: The Devil का नया गाना ‘Sarke Chunar Teri Sarke’ रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है। इस गाने के बोल को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है। कई यूजर्स ने इसे डबल मीनिंग और अश्लील बताया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए NHRC ने भी फिल्म के मेकर्स को नोटिस भेजा है। इसी बीच गाने के हिंदी लिरिक्स से जुड़े लिरिसिस्ट रकीब आलम ने पूरे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
मैंने गाना नहीं लिखा: रकीब आलम
रकीब आलम का कहना है कि उन्होंने यह गाना लिखा ही नहीं है। उनके मुताबिक यह कन्नड़ वर्जन का वर्ड टू वर्ड ट्रांसलेशन है। उन्होंने बताया कि फिल्म के डायरेक्टर प्रेम ने उनसे कहा था कि गाने को कन्नड़ में जैसे लिखा गया है, उसी तरह हिंदी में ट्रांसलेट कर दें।
रकीब के मुताबिक उन्होंने डायरेक्टर को पहले ही चेतावनी दी थी कि इस तरह के बोल सेंसर से पास नहीं होंगे। लेकिन डायरेक्टर का कहना था कि वो इसे संभाल लेंगे।
डायरेक्टर को चाहिए थी कॉन्ट्रोवर्सी!
रकीब आलम ने दावा किया कि डायरेक्टर चाहते थे कि गाने को लेकर विवाद हो। उनके अनुसार, “मैंने सिर्फ अनुवाद किया था, लेकिन उसे ज्यों का त्यों फिल्म में डाल दिया गया। अब विवाद हो रहा है तो मेरा नाम इसमें जोड़ दिया गया है।” उन्होंने यह भी बताया कि अब गाने का नया वर्जन लिखा जा रहा है और इसे दोबारा रिकॉर्ड करने की तैयारी है।
‘बोतल और अचार’ शब्दों पर जोर
रकीब आलम ने बातचीत में यह भी कहा कि डायरेक्टर गाने में कुछ खास शब्दों को शामिल करने पर जोर दे रहे थे। उनका कहना है कि डायरेक्टर बार-बार ‘बोतल’ और ‘अचार’ जैसे शब्दों को गाने में रखने की बात कर रहे थे, जबकि उन्होंने खुद इस तरह के बोलों पर आपत्ति जताई थी।
यह भी पढ़े - 'बेहुदा लिरिक्स...वल्गर गाना' नोरा फतेही के नए गाने पर बुरी तरह भड़के लोग, अरमान मलिक बोले- 'इतना गिर गए...'
रिलीज के बाद शुरू हुआ विवाद
> Lift me up
— ︎ ︎venom (@venom1s) March 16, 2026
> Put it inside
> Don’t let even a single drop come out
> Empty it inside.
One of the most vulgar lyrics ever produced in India.
What effect will this have on the youth?
Many girls will make reels on this song.
This will be played in public places.
We must… pic.twitter.com/CfmZjDxUdm
गाना 15 मार्च को रिलीज हुआ था। जिसके कुछ समय बाद यूजर्स ने इसके बोल को लेकर आपत्ति जतानी शुरू कर दी। कई लोगों ने इसे अश्लील बताया। रिलीज के दो दिन बाद ही 17 मार्च की सुबह तक इस गाने को प्लेटफॉर्म से हटा दिया।
डांस स्टेप्स पर भी उठे सवाल
Nora Fatehi ???? Sanjay Dutt
— aanandaaudio (@aanandaaudio) March 15, 2026
Ultimate dance combo!
Chandrabose lyrics ✍️ @boselyricist
Mangli voice ???? @iamMangli
Volume up… feel the heat! ????????
Watch Now on #KDTheDevil @aanandaaudiohttps://t.co/E9fFzYbyLU - KANNADAhttps://t.co/3Qou52zPpt - HINDIhttps://t.co/ox32kDGcIb -… pic.twitter.com/RI6FOu38lX
गाने का एक हुक स्टेप, जिसमें वह पल्लू गिराकर उसे उठाती नजर आती हैं, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ जिसे लेकर कई लोगों ने इसे अश्लील और आपत्तिजनक बताया।
यह भी पढ़े - जैकलीन फर्नांडीज ने काशी में किया मां का अस्थि विसर्जन, बोली - हमें सनातन धर्म बहुत पसंद
मुस्लिम एक्ट्रेस का टीवी इंडस्ट्री पर फूटा गुस्सा, कुंडली देखकर काम मिलने पर की बात, वीडियो हो रहा वायरल
TV Industry Controversy: मुस्लिम एक्ट्रेस का टीवी इंडस्ट्री पर गुस्सा फूटा है। उन्होंने एक वीडियो बनाकर कहा है कि लोगों को उनकी कुंडली देखकर काम मिल रहा है। एक्ट्रेस ने अपनी बात कहकर ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो अब वायरल हो रहा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Republic Bharat













/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)






