Responsive Scrollable Menu

केरल विधानसभा चुनाव 2026: BJP ने 47 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी, प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर नेमोम से लड़ेंगे चुनाव

तिरुवनंतपुरम: केरल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को राज्य की 140 विधानसभा सीटों के लिए अपने 47 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई बड़े और चर्चित चेहरों को जगह दी गई है। …

Continue reading on the app

धार भोजशाला मामला: इंदौर हाईकोर्ट में डेढ़ घंटे चली बहस, 2 अप्रैल से पहले कोर्ट खुद करेगा परिसर का निरीक्षण, दोनों पक्षों ने रखे अपने दावे

धार/इंदौर। मध्य प्रदेश के धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला परिसर को लेकर चल रहे विवाद में आज इंदौर हाई कोर्ट में एक महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। करीब डेढ़ घंटे तक दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने एक अहम निर्देश जारी किया है। कोर्ट ने कहा कि वह इस मामले में अगली सुनवाई से पहले …

Continue reading on the app

  Sports

MS Dhoni: 'मैं तो चाहता हूं धोनी कोच बन जाएं...' गौतम गंभीर ने क्यों कहा ऐसा?

MS Dhoni Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट में दो दिग्गज नाम- गौतम गंभीर और एमएस धोनी को लेकर लंबे समय से चर्चा होती रही। कभी दोनों के रिश्तों को लेकर सवाल उठते थे, तो कभी बयानबाजी सुर्खियां बनती थी। लेकिन अब तस्वीर बदलती दिख रही। भारत के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वे चाहते हैं कि एक दिन एमएस धोनी उनकी जगह भारतीय टीम के हेड कोच बनें।

सोमवार (16 मार्च) को एक कार्यक्रम के दौरान गंभीर से धोनी के उस सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में सवाल पूछा गया, जो उन्होंने भारत के टी20 विश्व कप 2026 जीतने पर किया था। उस पोस्ट में धोनी ने लिखा था कि मुस्कुराते हुए गंभीर अच्छे लगते हैं।

धोनी की सलाह अच्छी लगी: गंभीर
इस पर गंभीर ने भी बेहद दिलचस्प जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें अच्छा लगा कि धोनी वर्ल्ड कप फाइनल देखने आए और उन्होंने मुस्कुराने की सलाह दी। गंभीर ने आगे कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि एक दिन ऐसा भी आए जब भूमिकाएं उलट जाएं।

'मैं चाहता हूं कि धोनी कोच बनें'
गंभीर ने कहा, 'अच्छा लगा कि वह वर्ल्ड कप फाइनल देखने आए। अच्छा लगा कि उन्होंने मुझसे मुस्कुराने को कहा। मैं उम्मीद करता हूं कि एक दिन वह मेरी जगह हों और मैं उन्हें बधाई का वही संदेश लिखूं। और तब वह डगआउट में बैठकर मुस्कुरा रहे हों।'

क्या धोनी-गंभीर के बीच की तल्खी खत्म?
गंभीर और धोनी के बीच यह सार्वजनिक रूप से दिख रही नई दोस्ती क्रिकेट फैंस के लिए भी ताजगी भरी खबर है। लंबे समय तक दोनों के रिश्तों को लेकर तरह-तरह की बातें होती रही हैं। खासकर उस दौर में जब गंभीर क्रिकेट एक्सपर्ट के तौर पर टीवी डिबेट में आते थे और अक्सर धोनी की लोकप्रियता को लेकर तीखे बयान देते थे।

गौतम गंभीर साल 2024 में भारतीय टीम के हेड कोच बने थे। इसके बाद से उन्होंने टीम के साथ बड़ी सफलता हासिल की। वह भारत के ऐसे पहले कोच बन चुके हैं जिनके कार्यकाल में टीम ने दो आईसीसी ट्रॉफी जीती। हालांकि टेस्ट क्रिकेट में टीम को कुछ चुनौतियों का सामना भी करना पड़ा है, लेकिन इसके बावजूद माना जा रहा है कि अगर गंभीर चाहें तो 2027 वनडे विश्व कप के बाद भी वह टीम के कोच बने रह सकते हैं।

दूसरी तरफ, एमएस धोनी के पास फिलहाल कोचिंग का ज्यादा अनुभव नहीं है। भारतीय टीम के साथ उनकी एकमात्र आधिकारिक भूमिका 2021 के टी20 विश्व कप में मेंटर की रही थी, जब टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी।

क्रिकेट जगत में हालांकि यह चर्चा लंबे समय से चल रही है कि जब धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलना पूरी तरह छोड़ देंगे, तब वह फ्रेंचाइजी के साथ मेंटर या कोच की भूमिका निभा सकते हैं। फिलहाल धोनी आईपीएल 2026 में एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मुकाबला 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला जाएगा।

अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले वर्षों में क्या सचमुच ऐसा दिन आता है जब गंभीर की इच्छा के मुताबिक धोनी भारतीय टीम के डगआउट में कोच के रूप में मुस्कुराते नजर आएं।

Mon, 16 Mar 2026 18:27:32 +0530

  Videos
See all

Kolkata दौरे पर PM Modi और Mithun Daके बीच क्या हुई बात | #election2026 #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T13:07:30+00:00

Middle East Crisis: Iran के खिलाफ America का नया 'एक्शन प्लान'! #shorts #middleeastcrisis #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T13:10:31+00:00

West Bengal Election BJP List : बंगाल चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट जारी | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T13:13:53+00:00

92700 Metric Ton Gas लेकर आ रहे Shivalik और Nanda | #straitofhormuz #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T13:06:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers