Responsive Scrollable Menu

Tandoori Chicken Recipe: घर पर बनाएँ स्वादिष्ट तंदूरी चिकन

Tandoori Chicken Recipe: तंदूरी चिकन भारत की सबसे लोकप्रिय नॉन-वेज डिशों में से एक हैं, इसका स्वाद मसालेदार, हल्का स्मोकी ...

Continue reading on the app

वैभव सूर्यवंशी तोड़ना चाहते हैं IPL का ये 13 साल पुराना रिकॉर्ड, खुद दिया है ये बयान

Vaibhav Suryavanshi जब-जब मैदान पर उतरते हैं, तब-तब वह कोई न कोई बड़ा रिकॉर्ड बना ही लेते हैं. अपने पहले आईपीएल सीजन में शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के बाद, वैभव, जिन्होंने पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप फाइनल में भारत के लिए 175 रनों की पारी खेली थी, आईपीएल 2026 में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं. रविवार (15 मार्च) को दिल्ली में बीसीसीआई के पुरस्कार समारोह के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने उस रिकॉर्ड के बारे में बात की, जिसे वह तोड़ना चाहते हैं.

Vaibhav Suryavanshi ने जताई इच्छा

रविवार को दिल्ली में बीसीसीआई के पुरस्कार समारोह के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने आगामी सीजन में क्रिस गेल के सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर के रिकॉर्ड को तोड़ने की इच्छा जाहिर की है. जब हर्षा भोगले ने 14 साल के युवा बल्लेबाज वैभव से पूछा कि वह 2026 के आईपीएल सीजन में कौन सा रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं, तो उन्होंने कहा, "सर, मैं वही 175 का रिकॉर्ड तोड़ना चाहता हूं."

क्रिस गेल ने 13 साल पहले बनाया था रिकॉर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए आईपीएल 2013 में क्रिस गेल ने बेस्ट इंडिविजुल स्कोर बनाया था. जब उन्होंने पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 66 गेंदों पर 175 रनों की तूफानी पारी खेली थी. उस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को अब तक कोई नहीं तोड़ सका है और 13 सालों से ये क्रिस गेल के नाम पर ही दर्ज है. वैसे तो गेल के नाम पर आईपीएल में कई बड़े रिकॉर्ड्स दर्ज हैं, लेकिन उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ना तमाम खिलाड़ियों का सपना है. देखने वाली बात होगी कि अब कौन और कब गेल के इस अटूट रिकॉर्ड को तोड़ पाता है.

वैभव सूर्यवंशी ने क्या कहा?

भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आगे कहा कि वह IPL 2026 में अपनी टीम को ट्रॉफी जिताना चाहते हैं और उनका लक्ष्य है कि टीम की जीत में ज्यादा से ज्यादा योगदान दे सकें. पिछले सीजन डेब्यू के साथ ही वैभव छा गए और अब इस सीजन भी वह अपनी टीम के लिए बड़ी-बड़ी पारियां खेलना चाहते हैं.

वैभव सूर्यवंशी ने आगे कहा, "इस सीजन यही लक्ष्य है कि टीम के लिए ट्रॉफी जीतें, क्योंकि वो बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण चीज है. अगर टीम के लिए ट्रॉफी जीतेंगे हम, तो उसमें मेरा भी प्रदर्शन निकलेगा और टीम का भी, जिसने सबको फायदा होगा. पूरी फ्रेंचाइजी को, पूरी टीम को, तो यही मेरा लक्ष्य है इस बार की मैं जितना योगदान दूं टीम के जीत में...और टीम के लिए ट्रॉफी जीत सकूं."

वैभव सूर्यवंशी के IPL रिकॉर्ड

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से राजस्थान रॉयल्स ने सभी को हैरान करते हुए 13 साल के वैभव सूर्यवंशी को 1 करोड़ 10 लाख रुपये में खरीदकर अपने साथ जोड़ा था. जब RR ने इस युवा खिलाड़ी को खरीदा था, तब कई लोगों ने सवाल खड़े किए थे. मगर, 14 साल की उम्र में वैभव मैदान पर उतरे और पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की और साथ ही साथ सभी आलोचकों का मुंह बंद करा दिया.

वहीं, गुजरात टाइटंस के खिलाफ वैभव ने 35 गेंदों पर शतक लगाकर इतिहास रचा.  यह आईपीएल इतिहास में किसी भारतीय द्वारा लगाया गया सबसे तेज़ शतक है. IPL 2025 में वैभव ने 7 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 206.56 की स्ट्राइक रेट और 36 के औसत से 252 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक तनतनाता हुआ शतक और एक अर्धशतक निकला.

ये भी पढ़ें: 2008 से 2026 तक..... IPL से कुल कितनी कमाई कर चुके हैं विराट कोहली? रकम है इतनी ज्यादा

Continue reading on the app

  Sports

इस बार IPL की तरह रोमांचक होगा UP टी-20 लीग, 6 नहीं.. इतनी टीमें होंगी आमने-सामने, कई सेलिब्रिटी भी शामिल

Kanpur News: इस साल यूपी टी-20 लीग और भी ज्यादा रोमांचक होने जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, इस बार टीम के साथ एक मेंटर जोड़ा जाएगा, जो मैदान में मौजूद रहकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएगा और उन्हें मार्गदर्शन भी देगा. इसमें कई अभिनेता से लेकर फेमस सेलिब्रिटी शामिल होंगे. Mon, 16 Mar 2026 13:45:08 +0530

  Videos
See all

Harish Rana का ये आखिरी वीडियो रूला देगा #harishrana #aajtak #shorts #viral #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T08:31:43+00:00

Dubai Airport Security Alert! तीसरा ड्रोन हमला | #viralnews #viralvideo #shorts #dubai #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T08:38:54+00:00

Harish Rana Mercy Killing: इच्छा मृत्यु वाले हरीश के आखिरी पल रुला देंगे | Health | Supreme Court #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T08:33:30+00:00

Navaratri 2026 : नववर्ष, नवरात्रि, खरमास एक साथ... शुभ या ख़तरनाक? Hindu New Year 2026 | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T08:31:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers