Responsive Scrollable Menu

Oscars 2026: ऑस्कर के रेड कार्पेट पर छाई भारतीय कारीगरी, हॉलीवुड स्टार्स ने पहनी 'स्वदेश' की खास ज्वेलरी

Indian Brand Jewellery at Oscars: हॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित मंच अकेडमी अवॉर्ड्स यानि ऑस्कर (Academy Awards) के रेड कार्पेट पर इस बार भारतीय कारीगरी की झलक भी देखने को मिली। मशहूर सिंगर ब्रैंडी कार्लाइल और अभिनेत्री कैथरीन शेफर्ड ने भारतीय ब्रांड 'स्वदेश' की खास ज्वेलरी पहनकर ऑस्कर में शिरकत की। उनकी इस स्टाइल ने न सिर्फ फैशन प्रेमियों का ध्यान खींचा, बल्कि भारतीय हस्तकला की खूबसूरती को भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर पेश किया।

ब्रांडी कार्लाइल का ‘पेटल प्रिज्म’ ब्रोच

ब्रांडी कार्लाइल ने रेड कार्पेट पर ‘पेटल प्रिज्म ब्रोच’ पहना, जिसकी डिजाइन सूरजमुखी के आकार से प्रेरित थी। सोने से बने इस ब्रोच के बीच में ओवल कट पन्ना जड़ा हुआ था, जबकि उसके चारों ओर बारीक हीरों की सजावट की गई थी।

Brandi Carlile

इस ब्रोच की खासियत इसकी ओपन-सेटिंग तकनीक है, जिससे रोशनी हीरों के बीच से गुजरते हुए उनकी चमक को और बढ़ा देती है। इस शानदार ज्वेलरी पीस को बनाने में तेलंगाना के कारीगरों को 100 घंटे से ज्यादा का समय लगा। यहां के सुनारों की कारीगरी पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा का हिस्सा है।

कैथरीन शेफर्ड का शानदार डायमंड नेकलेस

वहीं कैथरीन शेफर्ड ने एक बेहद खूबसूरत डायमंड नेकलेस पहना, जिसकी डिजाइन इतनी लचीली थी कि वह कपड़े की तरह गर्दन पर खूबसूरती से गिरती नजर आई। इस नेकलेस की संरचना पंख के बारीक रेशों से प्रेरित थी, जिससे इसके हर हिस्से में हल्की और लहराती हुई मूवमेंट दिखाई देती है।

Swadesh Brand At oscars

इस ज्वेलरी पीस में हाथ से जड़े हीरों की एक लगातार चलती पट्टी बनाई गई है, जिसे शेवरॉन पैटर्न में सजाया गया है। साथ ही इसमें विक्टोरियन युग की हल्की झलक भी देखने को मिलती है, जो इसे एक क्लासिक और रोमांटिक लुक देती है।

भारतीय कला को मिला वैश्विक मंच

स्वदेश की ये खास ज्वेलरी क्रिएशंस भारत की समृद्ध हस्तकला परंपरा को सम्मान देती हैं। इनकी डिजाइन और निर्माण में उन कारीगरों की मेहनत झलकती है, जो कीमती धातुओं और रत्नों को अद्भुत कला में बदलने की विरासत पीढ़ियों से संभाले हुए हैं।
 

Continue reading on the app

Trump warns Nato over securing the Strait of Hormuz | BBC News

US President Donald Trump has said it would be "very bad for the future of Nato" if allies don't help secure the Strait of Hormuz, a critical waterway for global oil shipping. In an interview with the Financial Times, the US president said he expects China to help unblock the strait and could delay a summit with Chinese leader Xi Jinping if it doesn’t. Meanwhile, Dubai International Airport said it had to temporarily suspend flights after an Iranian drone struck nearby. Israel said it has begun "limited and targeted ground operations" against Iran-backed Hezbollah in southern Lebanon. Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #Iran #US #MiddleEast #BBCNews

Continue reading on the app

  Sports

हरभजन सिंह ने हार्दिक पर साधा निशाना, मुंबई इंडियंस को चाहिए कप्तान की 'हीरोपंती', पुराने हथियार को लगाओ धार

पांड्या की अगुवाई में MI अपनी पांच साल की ट्रॉफी का सूखा खत्म करने और लीग के इतिहास की सबसे सफल टीम बनने की कोशिश करेगी. हरभजन ने जियोहॉटस्टार के 'गेम प्लान' में कहा, 'मुझे लगता है हार्दिक पांड्या को अपना असली हार्दिक पांड्या वर्शन दिखाना होगा. उन्हें अपना बेस्ट गेम दिखाना होगा. जब वह बल्लेबाज के साथ-साथ गेंदबाज के तौर पर भी अपना बेस्ट देंगे, तो बड़ा फर्क पड़ेगा. Mon, 16 Mar 2026 18:49:09 +0530

  Videos
See all

LPG Crisis: सपा नेता Sonu Kannaujiya गैस सिलेंडरों की कर रहा कालाबाजारी । Ground Report #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T13:45:06+00:00

कुत्ते के काटने से 14 साल का बच्चा Rabies का शिकार! #shorts #viralnews #viralshorts #DogBite #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T13:36:38+00:00

Israeli Strike के बाद Kfar Sir में मची तबाही | #warnews #shorts #iranisraelwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T13:35:31+00:00

Iran America War Update: हॉर्मुज पर Trump को चीनी झटका, बाब अल मंडेब भी बंद? | War News | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T13:41:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers