Responsive Scrollable Menu

टाटा मोटर्स एक अप्रैल से वाणिज्यिक वाहनों की कीमतें 1.5 प्रतिशत तक बढ़ाएगी

टाटा मोटर्स एक अप्रैल से वाणिज्यिक वाहनों की कीमतें 1.5 प्रतिशत तक बढ़ाएगी

Continue reading on the app

सूर्या को नहीं पसंद क्रिकेट का ये फॉर्मेट, टेस्ट क्रिकेट में वापसी के सवाल पर भारतीय कप्तान ने कही ये बात

Suryakumar Yadav: टीम इंडिया ने हाल में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया. सूर्या अब एमएस धोनी और रोहित शर्मा की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को चैंपियन बनाया है. चैंपियन बनने के बाद सूर्यकुमार यादव ने टेस्ट खेलने की इच्छा जाहिर की है. सूर्या ने यह भी कहा कि वनडे क्रिकेट उन्हें रास नहीं आता. 

सूर्यकुमार यादव ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि वो टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि ODI क्रिकेट उन्हें ज्यादा पसंद नहीं है, लेकिन टी20 क्रिकेट उनकी ताकत है, क्योंकि इसमें उनका हाथ सेट हो गया है. सूर्या ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट मैच में सिर्फ एक पारी खेल पाए थे. 

टेस्ट क्रिकेट खेलने पर सूर्या ने कही ये बात

सूर्यकुमार यादव ने कहा, "आपको वहीं मिलता है, जो आपकी किस्मत में लिखा होता है. मैंने रेड बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू किया था और 10 से 12 साल तक रणजी ट्रॉफी खेली. मुंबई में रेड बॉल से मैंने बहुत क्रिकेट खेली है, क्योंकि अगर आप मुंबई में पले-बढ़े होते हैं तो आप रेड बॉल से ही क्रिकेट शुरू करते हैं, इसलिए सब कुछ लाल गेंद के आसपास ही घूमता है."

व्हाइट बॉल की ओर हो गया झुकाव - सूर्या

भारतीय टी20 कप्तान ने आगे कहा, "धीरे-धीरे जब मैंने व्हाइट बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू किया तो मेरा झुकाव थोड़ा उसकी तरफ हो गया. इसके बाद मैंने टी20 क्रिकेट में दिलचस्पी लेनी शुरू की. मैनें वनडे क्रिकेट में अच्छा खेलने की बहुत कोशिश की, लेकिन कुछ खास नहीं कर पाया. टी20 क्रिकेट में जैसा चल रहा था कि उसमें मेरा हाथ सेट हो गया था ऐसा बोल सकते हैं."

टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने पर क्या बोले सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव से जब पूछा गया कि टेस्ट क्रिकेट में उन्हें मौका मिलता है तो क्या वो वापसी करना चाहेंगे. इस सवाल पर सूर्या ने बिना किसी संकोच के सीधे जवाब दिया, "मुझे बहुत खुशी होगी, क्योंकि जैसे कि मैंने बताया कि मैंने 2010 से 2020 तक रेड बॉल से ही ज्यादा क्रिकेट खेला है. 10 साल तक रेड बॉल से खेलने बहुत लंबा समय होता है. मुझे टेस्ट फॉर्मेट से काफी लगाव था. स्वाभाविक है कि अगर आपको टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका मिलता है तो कौन नहीं खेलना चाहेगा."

टेस्ट और वनडे क्रिकेट में सूर्या की वापसी मुश्किल

हालांकि 35 वर्षीय सूर्यकुमार यादव की टेस्ट टीम में वापसी अब लगभग नामुमकिन है. उन्होंने अब तक टीम इंडिया के सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला है. यह एकमात्र टेस्ट मैच उन्होंने साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में खेला था. उन्होंने इस टेस्ट मैच की एक पारी में सिर्फ 8 रन बनाए थे. इसी साल सूर्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल टीम इंडिया का हिस्सा थे. इस फाइनल मैच में सूर्या ने 28 गेंदों पर सिर्फ 18 रन बनाए थे. टीम इंडिया को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद वनडे क्रिकेट और टेस्ट में कभी सूर्याकुमार यादव की वापसी नहीं हो पाई. 

यह भी पढ़ें:  ये हैं आईपीएल इतिहास में डेब्यू करने वाले टॉप-5 सबसे युवा खिलाड़ी, एक कर रहा अब कप्तानी

Continue reading on the app

  Sports

सियासत की पिच पर गांगुली का 'योद्धा', दादा के लिए कोच से भिड़ने वाले पेसर पर BJP ने फिर लगाया दांव

सौरव गांगुली के भरोसेमंद पूर्व क्रिकेटर अशोक डिंडा को एक बार फिर भाजपा ने बंगाल चुनाव के दौरान मैदान में उतारा है. साल 2021 में मयना से जीत दर्ज करने वाले डिंडा पर पार्टी ने फिर भरोसा जताया है. खेल की तरह राजनीति में भी उनके जुझारू एटीट्यूड से विरोधियों में खलबली है. Mon, 16 Mar 2026 19:11:05 +0530

  Videos
See all

Bhojpuri गायक Dhananjay Sharma की बदतमीजी! | #viralvideo #viralnews #biharnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T14:08:00+00:00

Bihar Rajya Sabha Election Result LIVE: NDA की सभी 5 सीटों पर जीत! | Nitish | Nitin Nabin | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T14:13:38+00:00

कितने अलग थलग पड़ चुके हैं ट्रंप [Who will support Trump on Strait of Hormuz] #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T14:11:48+00:00

LPG Cylinder Crisis : LPG संकट पर सरकार का बड़ा बयान ! | LPG Price Hike | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T14:07:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers