Responsive Scrollable Menu

बेंगलुरु के कैफे ने बिल में 5% गैस-संकट चार्ज जोड़ा:₹358 का नींबू पानी मंगाने पर ₹17 एक्स्ट्रा वसूले; रसीद वायरल हुई

देशभर में जारी LPG संकट के बीच बेंगलुरु के एक कैफे ने अपने ग्राहक को नींबू पानी के बिल पर 5% 'गैस क्राइसिस चार्ज' (गैस संकट शुल्क) लगा दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कैफे की रसीद की फोटो वायरल होने के बाद लोग इस पर तरह-तरह की रिएक्शन दे रहे हैं। बेंगलुरु के 'थियो कैफे' की इस वायरल रसीद के मुताबिक, एक ग्राहक ने दो मिंट लेमोनेड (नींबू पानी) ऑर्डर किए थे। एक लेमोनेड की कीमत ₹179 थी, यानी दो के लिए ₹358 हुए। कैफे ने पहले ₹17.90 का 5% डिस्काउंट दिया, लेकिन फिर स्टैंडर्ड GST (CGST और SGST) के साथ 'गैस क्राइसिस चार्ज' के नाम पर 5% यानी ₹17.01 अलग से जोड़ दिए। इस तरह ग्राहक का कुल बिल ₹374 हो गया। सोशल मीडिया पर लोग बोले- 'बिना गैस का क्या चार्ज?' X पर बिल की फोटो शेयर होते ही यूजर्स ने कैफे की आलोचना की। लोगों ने सवाल पूछा कि नींबू पानी बनाने में आखिर कौन सी गैस इस्तेमाल होती है, जो इसके लिए 'क्राइसिस शुल्क' वसूला जा रहा है? कुछ यूजर्स ने इसे ग्राहकों को लूटने का नया बहाना बताया, तो कुछ ने इसे 'महंगाई का डिजिटल अवतार' बताया। कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई शुरू सरकार ने कमर्शियल LPG सिलेंडर पर लगी रोक हटा दी है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने शनिवार को बताया था कि देश के 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कमर्शियल सिलेंडर का वितरण शुरू कर दिया गया है। सरकार ने 9 मार्च को कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर रोक लगाई थी। जंग के बीच पहला भारतीय जहाज LPG लेकर पहुंचा अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग के बीच LPG कैरियर जहाज शिवालिक कतर से गैस लेकर भारत पहुंच गया है। यह जहाज सोमवार शाम 5 बजे गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा। शिवालिक जहाज पर करीब 46 हजार मीट्रिक टन LPG लदी है, जो लगभग 32.4 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के बराबर बताई जा रही है। यह जहाज 14 मार्च को होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत की ओर रवाना हुआ था। मिडिल-ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच यह भारत पहुंचने वाला पहला LPG जहाज है। शिपिंग मंत्रालय के मुताबिक, नंदा देवी नाम का जहाज भी करीब 46 हजार टन LPG लेकर भारत आ रहा है और उसके कल पहुंचने की संभावना है। वहीं जग लाडकी जहाज करीब 81 हजार टन मुरबान कच्चा तेल लेकर भारत की ओर आ रहा है और इसके भी कल मुंद्रा बंदरगाह पहुंचने की उम्मीद है। PNG कनेक्शन वालों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर अगर आपके घर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन है, तो अब आपको अपना LPG सिलेंडर को सरेंडर करना होगा। देश में गहराते गैस संकट के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय ने सप्लाई के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए आदेश के मुताबिक, PNG यूजर्स को न तो नया LPG कनेक्शन मिलेगा और न ही पुराना सिलेंडर रिफिल होगा। सरकार इससे पहले सप्लाई को लेकर 9 दिन में 3 बार नए नियम जारी कर चुकी है। रसोई गैस की सप्लाई के 4 नए नियम LPG सिलेंडर बुकिंग के नियम तीन बार बदले कनेक्शन सरेंडर न करने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई नए नियम तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। सरकार चाहती है कि जिनके पास पीएनजी का विकल्प है, वे सिलेंडर छोड़ दें ताकि सिलेंडर उन लोगों तक पहुंच सके जिनके पास और कोई ऑप्शन नहीं है। शनिवार को नोटिफिकेशन जारी में कहा गया कि जिनके पास दोनों कनेक्शन हैं, वे तुरंत नजदीकी LPG डिस्ट्रीब्यूटर या कंपनी के पोर्टल पर जाकर कनेक्शन सरेंडर करें। सरेंडर करने पर जुर्माना नहीं लगेगा, लेकिन नियम तोड़ने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… ‘घर में रसोई गैस खत्म, इंडक्शन भी नहीं मिल रहा’: 400 से 500% बढ़ी डिमांड, चीन से 45 दिन में आएगा कच्चा माल इजराइल-ईरान जंग का देश में LPG सिलेंडर की सप्लाई पर असर पड़ा है। LPG सिलेंडर की कमी के बीच इंडक्शन कुकर की डिमांड अचानक कई गुना बढ़ गई है। हालत ये है कि कई इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों में इंडक्शन स्टोव का स्टॉक खत्म हो चुका है। कंपनियों के लिए भी डिमांड पूरी करना मुश्किल हो रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स डीलर्स के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में इंडक्शन कुकर की बिक्री में 400 से 500% का इजाफा हुआ है। बाजार के जानकारों का कहना है कि इंडक्शन बनाने में इस्तेमाल होने वाला ज्यादातर कच्चा माल चीन से आता है। इसलिए नई सप्लाई आने में करीब 45 दिन का वक्त लग सकता है। ऐसे में कंपनियों के लिए प्रोडक्शन बनाए रखना मुश्किल हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

इजराइली राजदूत ने बताया 3-पॉइंट प्लान, कहा- ईरान पर यूं ही नहीं किया हमला

Iran Israel War: इजराइली राजदूत रूवेन अजार ने कहा कि ईरान पर हमला अचानक नहीं किया गया है. यह पहले से तय 3-पॉइंट रणनीति का हिस्सा था. अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग को 17 दिन बीत चुके हैं. दोनों पक्षों की ओर से हमले लगातार जारी हैं.

The post इजराइली राजदूत ने बताया 3-पॉइंट प्लान, कहा- ईरान पर यूं ही नहीं किया हमला appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

थॉमस और उबेर कप के 'ग्रुप-ए' में भारत की पुरुष और महिला टीमें

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। उबेर कप बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप 24 अप्रैल से 3 मई तक डेनमार्क के हॉर्सेंस में आयोजित होगी। इस चैंपियनशिप के ग्रुप चरणों में भारतीय पुरुष और महिला टीमों को एक अच्छा ड्रॉ मिला है। Wed, 18 Mar 2026 19:49:56 +0530

  Videos
See all

आनंद रंगनाथन ने मौलाना की बोलती बंद कर दी | Ganga Iftar Party | Varanasi Ganga Iftar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T15:34:06+00:00

प्रशासन की लापरवाही, बुजुर्ग की टूटी कमर! | #viralvideo #accident #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T15:30:04+00:00

Viral Video: जब एक दिशा में दौड़ पड़ी 2 ट्रेन | Viral Train Video | N18S #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T15:33:41+00:00

Monalisa's parents police complaint against farman: अज जेल जाएगा फरमान?|N18S #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-18T15:37:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers