Responsive Scrollable Menu

चीनी के प्रोडक्शन में हुई बढ़ोतरी, एक सीजन में इतना फीसदी बढ़ा उत्पादन

भारत में चीनी का उत्पादन 10.4% बढ़कर 26.18 मिलियन टन पहुंच गया. महाराष्ट्र और कर्नाटक में प्रोडक्शन बढ़ने से यह उछाल आया, जबकि मौजूदा सीजन में कुल प्रोडक्शन करीब 28.3 मिलियन टन रहने का अनुमान है.

Continue reading on the app

Oscar 2026: कौन हैं जेवियर बार्डेम? ऑस्कर स्टेज से बोले- ‘नो टू वॉर, फ्री पलेस्टाइन’, प्रियंका चोपड़ा के साथ किया अवॉर्ड प्रेजेंट!

Oscar 2026: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में जहां फिल्मों और अवॉर्ड्स की चर्चा रही, वहीं स्पेनिश अभिनेता जेवियर बार्डेम (Javier Bardem) अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए। ऑस्कर के मंच पर उन्होंने शांति की अपील करते हुए कहा, “No To War, Free Palestine.” उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब चर्चा हो रही है।

प्रियंका चोपड़ा के साथ स्टेज पर आए नजर

Priyanka Chopra At Oscars 2026 As Presenter

ऑस्कर समारोह में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बतौर प्रेजेंटर शामिल हुई थी। एक्ट्रेस स्पेनिश अभिनेता  जेवियर बार्डेम के साथ मंच पर पहुंची। दोनों ने मिलकर बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के विजेता का ऐलान किया। यह अवॉर्ड फिल्म सेंटीमेंट वैल्यू को मिला।

यह भी पढ़े - माइकल बी जॉर्डन और जेसी बकले बने बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस, ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने जीते 6 अवॉर्ड; WINNER LIST

स्टेज से दिया राजनीतिक संदेश

मंच पर आते ही जेवियर बार्डेम ने विनर की घोषणा से पहले शांति का संदेश दिया। उन्होंने कहा, “युद्ध को न कहें, फिलिस्तीन को आजाद करें।” उनके इस बयान के बाद डॉल्बी थिएटर में मौजूद दर्शकों और सेलेब्रिटीज ने तालियां बजाकर उनका समर्थन किया।

प्रियंका चोपड़ा ने ऐसे किया रिएक्ट

Priyanka Chopra and Javier Bardem

जेवियर बार्डेम के बयान के दौरान उनके साथ खड़ी प्रियंका चोपड़ा ने मुस्कुराते हुए सिर हिलाया। इसके बाद दोनों ने मिलकर अवॉर्ड प्रेजेंट किया। प्रियंका ने इस दौरान इंटरनेशनल सिनेमा की ताकत पर भी बात की और कहा कि फिल्में दुनिया के अलग-अलग संस्कृतियों को जोड़ने का काम करती हैं।

यह भी पढ़े - ऑस्कर में ‘One Battle After Another’ का जलवा: 6 अवॉर्ड जीतकर बनी सबसे बड़ी फिल्म; जानें लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म के बारे में!

कौन हैं जेवियर बार्डेम?

जेवियर बार्डेम स्पेन के मशहूर अभिनेता हैं। उनका जन्म 1 मार्च 1969 को स्पेन के केनरी आइलैंड में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1990 में छोटे रोल से की थी। बाद में उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में काम किया।

पहले भी उठा चुके हैं आवाज

जेवियर बार्डेम सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखने के लिए भी जाने जाते हैं। इससे पहले भी वह कई मंचों पर गाजा और फिलिस्तीन के मुद्दे पर बोल चुके हैं। ऑस्कर समारोह में भी वो दो बैज लगाकर पहुंचे थे। एक बैज पर “Palestine” और दूसरे पर “No A La Guerra” यानी युद्ध को न कहें लिखा हुआ था।

यह भी पढ़े - व्हाइट गाउन में छाई प्रियंका चोपड़ा, लेकिन निक जोनस की कलाई का ‘कलावा’ ले गया सारी लाइमलाइट! VIDEO

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: विराट कोहली ने 18 साल बाद चुनी RCB की ऑल-टाइम प्लेइंग 11, इस खतरनाक बल्लेबाज को नहीं दी टीम में जगह

Virat Kohli: टीम इंडिया के दिग्गज खिलड़ी विराट कोहली पिछले 18 साल से आरसीबी (RCB) का हिस्सा हैं और उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर पहली बार ऑल-टाइम प्लेइंग 11 का चयन किया। आइए जानते हैं टीम में किस-किस खिलाड़ियों को शामिल किया है। Mon, 16 Mar 2026 18:04:07 +0530

  Videos
See all

Goonj with Rubika Liyaquat : LPG Crisis | Shivalik LPG Ship-Nanda Devi | Strait Of Hormuz | Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T12:45:06+00:00

NKP | Sushant Sinha: अमेरिका का KC-135 क्रैश या ईरान ने मार गिराया? #iran #trump #iranuswar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T12:45:07+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: इजराइल के साथ 'अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा ईरान' #usiranwar #iranisraelwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T12:45:00+00:00

जाओ, वक्त आ गया है... Harish Rana के अंतिम पल का वीडियो आपको रुला देगा | Supreme Court | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T12:44:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers