Responsive Scrollable Menu

सैमसन या बुमराह नहीं, ICC ने टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले इन तीन खिलाड़ियों को स्पेशल अवॉर्ड के लिए किया नॉमिनेट

ICC Player of the Month February nominees: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ फरवरी के लिए जसप्रीत बुमराह और संजू सैमसन को नॉमिनेट न करके फैंस को चौंका दिया है. इस अवॉर्ड की रेस में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान, इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स और अमेरिका के तेज गेंदबाज शैडली वैन शाल्कविक हैं.

Continue reading on the app

ये हैं आईपीएल इतिहास में डेब्यू करने वाले टॉप-5 सबसे युवा खिलाड़ी, एक कर रहा अब कप्तानी

IPL 2026: आईपीएल 2026 का काउंटडाउन शुरू हो गया है. 28 मार्च से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी. आईपीएल के 19वें सीजन के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत होगी. इस बार भी टूर्नामेंट में दुनियाभर के कई युवा खिलाड़ी खेलते और अपने प्रदर्शन से सबको हैरान करते नजर आएंगे, तो चलिए इस ऑर्टिकल में आईपीएल में डेब्यू करने वाले टॉप-5 सबसे युवा खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं...

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi)

भारतीय टीम के भविष्य के सितारे कहे जाने वाले वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं. वैभव ने सिर्फ 14 साल और 23 दिन की उम्र में आईपीएल डेब्यू किया था. उन्होंने 19 अप्रैल 2025 को राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना डेब्यू किया था. वैभव ने अपने डेब्यू मैच में ही अपने बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर दिया था. उन्होंने KSG के खिलाफ डेब्यू मैच में 20 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 2 चौके और 3 लंबे-लंबे छक्के लगाए थे.  

प्रयास रे बर्मन (Prayas Ray Barman)

आईपीएल इतिहास में डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी प्रयास रे बर्मन हैं. आईपीएल 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए प्रयास रे बर्मन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 16 साल और 157 दिन की उम्र में अपना आईपीएल डेब्यू किया था. वो उस वक्त आईपीएल इतिहास के सबसे युवा डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने थे, लेकिन 2025 में वैभव सूर्यवंशी ने उनका यह रिकॉर्ड तोड़ दिया था.

मुजीब उर रहमान (Mujeeb Ur Rahman) 

अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर मुजीब उर रहमान आईपीएल इतिहास के तीसरे सबसे युवा डेब्यू करने वाले खिलाड़ी हैं. मुजीब उर रहमान ने आईपीएल 2018 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ सिर्फ 17 साल और 11 दिन की उम्र में आईपीएल डेब्यू किया था. उस वक्त वो आईपीएल इतिहास के सबसे युवा डेब्यू करने वाले खिलाड़ी थे. मुजीब उर रहमान ने उस डेब्यू मैच में 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए थे. मुजीब उर रहमान आईपीएल में डेब्यू करने वाले विदेशी सबसे युवा खिलाड़ी हैं. 

रियान पराग (Riyan Parag)

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग आईपीएल में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. रियान पराग ने आईपीएल 2019 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 17 साल और 152 दिन की उम्र में डेब्यू किया था. उन्होंने अपना आईपीएल डेब्यू मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला था. डेब्यू मैच में रियान पराग ने 14 गेंदों पर 16 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 2 चौके लगाए थे. संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में जाने के बाद रियान पराग ने अब राजस्थान रॉयल्स ने अपने कप्तान बनाया है. पराग IPL 2026 से राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते नजर आएंगे.

सरफराज खान (Sarfaraz Khan)

आईपीएल में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों के मामले में भारतीय खिलाड़ी सरफराज खान पांचवे नंबर पर हैं. सरफराज खान ने आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया था. तब उनकी उम्र 17 साल और 177 दिन था. उन्होंने अपने डेब्यू मैच में 7 गेंद पर नाबाद 11 रन बनाए थे. 

यह भी पढ़ें:  'ये भारतीयों की मौत का कारण बन सकता है...', काव्या मारन के पाकिस्तानी क्रिकेटर को खरीदने पर भड़के सुनील गावस्कर, दिया ऐसा बयान

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: विराट कोहली ने 18 साल बाद चुनी RCB की ऑल-टाइम प्लेइंग 11, इस खतरनाक बल्लेबाज को नहीं दी टीम में जगह

Virat Kohli: टीम इंडिया के दिग्गज खिलड़ी विराट कोहली पिछले 18 साल से आरसीबी (RCB) का हिस्सा हैं और उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर पहली बार ऑल-टाइम प्लेइंग 11 का चयन किया। आइए जानते हैं टीम में किस-किस खिलाड़ियों को शामिल किया है। Mon, 16 Mar 2026 18:04:07 +0530

  Videos
See all

Kolkata दौरे पर PM Modi और Mithun Daके बीच क्या हुई बात | #election2026 #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T13:07:30+00:00

Harish Rana Euthanasia Story: AIIMS में शुरू हुई हरीश राणा की 'इच्छा मृत्यु' अंतिम विदाई |Ghaziabad #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T13:08:01+00:00

Middle East Crisis: Iran के खिलाफ America का नया 'एक्शन प्लान'! #shorts #middleeastcrisis #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T13:10:31+00:00

92700 Metric Ton Gas लेकर आ रहे Shivalik और Nanda | #straitofhormuz #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T13:06:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers