Oscar 2026: कौन हैं जेवियर बार्डेम? ऑस्कर स्टेज से बोले- ‘नो टू वॉर, फ्री पलेस्टाइन’, प्रियंका चोपड़ा के साथ किया अवॉर्ड प्रेजेंट!
Oscar 2026: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में जहां फिल्मों और अवॉर्ड्स की चर्चा रही, वहीं स्पेनिश अभिनेता जेवियर बार्डेम (Javier Bardem) अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए। ऑस्कर के मंच पर उन्होंने शांति की अपील करते हुए कहा, “No To War, Free Palestine.” उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब चर्चा हो रही है।
प्रियंका चोपड़ा के साथ स्टेज पर आए नजर
ऑस्कर समारोह में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बतौर प्रेजेंटर शामिल हुई थी। एक्ट्रेस स्पेनिश अभिनेता जेवियर बार्डेम के साथ मंच पर पहुंची। दोनों ने मिलकर बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के विजेता का ऐलान किया। यह अवॉर्ड फिल्म सेंटीमेंट वैल्यू को मिला।
यह भी पढ़े - माइकल बी जॉर्डन और जेसी बकले बने बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस, ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने जीते 6 अवॉर्ड; WINNER LIST
स्टेज से दिया राजनीतिक संदेश
#JavierBardem voices “no to war” while presenting alongside #PriyankaChopraJonas at the 98th Academy Awards. #Oscars2026 #Celebs pic.twitter.com/zfWe3f7vwM
— Filmfare (@filmfare) March 16, 2026
मंच पर आते ही जेवियर बार्डेम ने विनर की घोषणा से पहले शांति का संदेश दिया। उन्होंने कहा, “युद्ध को न कहें, फिलिस्तीन को आजाद करें।” उनके इस बयान के बाद डॉल्बी थिएटर में मौजूद दर्शकों और सेलेब्रिटीज ने तालियां बजाकर उनका समर्थन किया।
प्रियंका चोपड़ा ने ऐसे किया रिएक्ट
जेवियर बार्डेम के बयान के दौरान उनके साथ खड़ी प्रियंका चोपड़ा ने मुस्कुराते हुए सिर हिलाया। इसके बाद दोनों ने मिलकर अवॉर्ड प्रेजेंट किया। प्रियंका ने इस दौरान इंटरनेशनल सिनेमा की ताकत पर भी बात की और कहा कि फिल्में दुनिया के अलग-अलग संस्कृतियों को जोड़ने का काम करती हैं।
कौन हैं जेवियर बार्डेम?
जेवियर बार्डेम स्पेन के मशहूर अभिनेता हैं। उनका जन्म 1 मार्च 1969 को स्पेन के केनरी आइलैंड में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1990 में छोटे रोल से की थी। बाद में उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में काम किया।
पहले भी उठा चुके हैं आवाज
जेवियर बार्डेम सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखने के लिए भी जाने जाते हैं। इससे पहले भी वह कई मंचों पर गाजा और फिलिस्तीन के मुद्दे पर बोल चुके हैं। ऑस्कर समारोह में भी वो दो बैज लगाकर पहुंचे थे। एक बैज पर “Palestine” और दूसरे पर “No A La Guerra” यानी युद्ध को न कहें लिखा हुआ था।
यह भी पढ़े - व्हाइट गाउन में छाई प्रियंका चोपड़ा, लेकिन निक जोनस की कलाई का ‘कलावा’ ले गया सारी लाइमलाइट! VIDEO
Ravi Kishan: 'दीदी जा रही हैं-मोदी जी आ रहे हैं', सांसद रवि किशन की बड़ी भविष्यवाणी
सांसद रवि किशन ने कहा कि मोदी सरकार में पिछली पंक्ति के लोग आगे आए हैं, बंगाल में दीदी जा रही हैं, पीएम मोदी ही बंगाल को बचा सकते हैं, और सलमान खान को फिल्म के लिए बधाई।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Asianetnews


















