दिल्ली मेट्रो देख नॉर्वे की एंबेसडर हुई हैरान, बोला- "फिर करूंगी...", देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिल्ली स्थित नॉर्वे की एंबेसडर मे एलिन स्टेनर नजर आ रही हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो का लुत्फ उठा रही हैं. एंबेसडर ने इस वीकेंड पहली बार मेट्रो की सवारी की और अपने अनुभव को कैमरे में कैद किया. उनके चेहरे की खुशी बता रही थी कि उन्हें यह सफर कितना पसंद आया.
खान मार्केट से भरी उड़ान
वीडियो में दिखाई देता है कि एंबेसडर मे एलिन स्टेनर खान मार्केट मेट्रो स्टेशन से ट्रेन में सवार होती हैं. खान मार्केट दिल्ली के सबसे मशहूर इलाकों में से एक है और वहां से मेट्रो का सफर शुरू करना उनके लिए काफी दिलचस्प रहा. उन्होंने न केवल मेट्रो के अंदर का नजारा दिखाया बल्कि स्टेशन की व्यवस्थाओं को भी बारीकी से देखा. एक आम पैसेंजर की तरह उन्होंने मेट्रो का आनंद लिया और दिल्ली की सड़कों के ट्रैफिक से दूर इस सफर को चुना.
ये भी पढ़ें- Railway News: ट्रेन में TTE ने आपके साथ की बदतमीजी? जानें कहां आप कर सकते हैं शिकायत
मेट्रो की सफाई और स्पीड की तारीफ
सफर पूरा करने के बाद उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर दो वीडियोज भी शेयर किए हैं. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि इस वीकेंड मैंने पहली बार दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल किया. उन्होंने मेट्रो की सर्विस को बहुत तेज, साफ और सुपर एफिशिएंट बताया. एंबेसडर का मानना है कि दिल्ली में घूमने के लिए यह एक शानदार तरीका है. उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए यह भी कहा कि उन्हें यह काम बहुत पहले ही कर लेना चाहिए था.
Tried the Delhi Metro for the first time this weekend! ???? Fast, clean & super-efficient. A fantastic way to get around in Delhi. Should have done this sooner! Will definitely use it again. @OfficialDMRC @DelhiGovDigital @CMODelhi @tourism_delhi #MetroDiaries #PublicTransportWins pic.twitter.com/7aI5cG2qVO
— Ambassador May-Elin Stener (@NorwayAmbIndia) March 16, 2026
फ्यूचर में फिर करेंगी इस्तेमाल
एलिन स्टेनर दिल्ली मेट्रो की परफॉर्मेंस से इतनी प्रभावित हुईं कि उन्होंने इसे दोबारा इस्तेमाल करने की बात भी कही है. उन्होंने अपनी पोस्ट के आखिर में लिखा कि वह भविष्य में पक्का फिर से मेट्रो की सवारी करेंगी. एक विदेशी डिप्लोमेट के जरिए दिल्ली मेट्रो की इस तरह तारीफ किए जाने से विभाग और दिल्ली वाले काफी खुश नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग उनके इस सादगी भरे अंदाज की काफी सराहना कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- अब ट्रेनें होंगी सुपर सेफ! 1452 किलोमीटर पर कवच 4.0 तैनात, अब हादसों पर लगेगी लगाम
सरकार की जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग पर कार्रवाई के बीच एलपीजी की बुकिंग में आई गिरावट
नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। एलपीजी की उपलब्धता को लेकर लोगों के बीच आशंका कम होने और सरकारों द्वारा राज्यों में जमाखोरी एवं ब्लैक मार्केटिंग के खिलाफ अभियान चलाए जाने के चलते एलपीजी सिलेंडर बुकिंग की संख्या में गिरावट देखने को मिली है। यह जानकारी सोमवार को जारी किए गए एक आधिकारिक बयान में दी गई।
पीआईबी इंडिया ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया किया कि 14 मार्च को 77 लाख एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग हुई, यह आंकड़ा 13 मार्च को 88.8 लाख पर था।
पोस्ट में आगे कहा गया,एलपीजी सिलेंडर बुकिंग में ऑनलाइन की हिस्सेदारी बढ़कर 87 प्रतिशत हो गई है। यह आंकड़ा पहले 84 प्रतिशत था। साथ ही, किसी भी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर गैस के समाप्त होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।
एलपीजी जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए राज्यों भर में छापेमारी की जा रही है और 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थिति पर नजर रखने के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं।
बयान में उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे घबराकर बुकिंग न करें, डिजिटल बुकिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग करें और एलपीजी वितरकों के पास अनावश्यक रूप से जाने से बचें।
इस बीच, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सरकार घरेलू उपभोक्ताओं के हितों को प्राथमिकता देना जारी रखे हुए है और एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति विशेष रूप से घरों और अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के लिए सुनिश्चित कर रही है।
एलपीजी की मांग को पूरा करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी वाहक जहाज, शिवालिक और नंदा देवी, जिनमें लगभग 92,712 मीट्रिक टन एलपीजी भरी हुई है, शनिवार को होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुके हैं और वर्तमान में भारत की ओर रवाना हैं। इनके सोमवार को मुंद्रा बंदरगाह और मंगलवार को कांडला बंदरगाह पहुंचने वाले हैं।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















