Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ने मोहसिन नकवी को बोला "ट्रॉफी चोर", कहा, नीदरलैंड्स भी हमे हराकर टेस्ट नेशन बन जाएगा

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है. पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा है, जिसके बाद पाकिस्तान टीम की जमकर आलोचना हो रही है. पाकिस्तान के ही कई पूर्व खिलाड़ियों ने अपनी टीम की आलोचना करते हुए लताड़ लगाई है. इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम और बोर्ड को जमकर लताड़ लगाई है.

कामरान अकमल ने मोहसिन नकवी को लताड़ा

कामरान अकमल ने कहा कि पाकिस्तान टीम का लेवल इतने नीचे रह गया है कि अब नीदरलैंड भी शायद सोच रहा होगा कि चलो पाकिस्तान के साथ तीन मैचों की सीरीज खेलते हैं और उन्हें हरा देते हैं, जिसके बाद हम टेस्ट खेलने वाला देश बन जाएंगे. उन्होंने कहा कि अगर आप जीतोगे नहीं तो क्या आईसीसी ट्रॉफी भी चोरी करके लगाओगे. बता दें कि उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी पर निशाना साधा है. मोहसिन नकवी पर एशिया कप ट्रॉफी चोरी का आरोप लगते रहते हैं, क्योंकि पिछले साल 2025 की एशिया कप चैंपियन टीम इंडिया को अब तक ट्रॉफी नहीं मिली है, जिसके बाद से ही मोहसिन नकवी लगातार ट्रोल होते रहते हैं. 

Continue reading on the app

Video: भोजपुरी सिंगर का शर्मनाक वीडियो आया सामने, लड़की को जबरन गोद में उठाया, फिर भीड़ के ऊपर फेंका

Bhojpuri Singer Dhananjay Sharma Viral Video: सोशल मीडिया पर इस समय भोजपुरी के फेमस सिंगर का शर्मशार करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वे महिला डांसर को गोद में उठाकर भीड़ के ऊपर फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वायरल वीडियो में नीचता की सारी हदे पार करने वाले कोई और नहीं बल्कि सिंगर धनंजय शर्मा हैं. वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट पर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है. साथ ही उनके खिलाफ एफआईआर करने की भी मांग की है.  

इस वीडियो को एक्स (पूर्व ट्विटर) पर छपरा जिला नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. उन्होंने धनंजय शर्मा को पुलिस से गिरफ्तार करने की मांग की. साथ ही लिखा, 'स्टेज से महिला डांसर को नीचे फेंकना बहुत निंदनीय और शर्मशार करने वाला है. ऐसी मानसिकता वाले लोगों के कारण महिला सुरक्षित नहीं हैं.'  

भीड़ के ऊपर फेंका

इस वायरल वीडियो को मुजफ्फरपुर का बताया जा रहा है. जहां सिंगर एक शादी के कार्यक्रम में पहुंचे थे.उन्होंने पहले तो अपनी गायकी से लोगों के बीच समां बांधना. इसके बाद उन्होंने ऐसा किया जो किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता है. इस क्लिप में देखा जा सकता है कि सिंगर धनंजय शर्मा स्टेज पर महिला डांसर के साथ जबरदस्ती कर रहे हैं. इतना ही नहीं उन्होंने महिला डांसर को स्टेज से फेंकने के इरादे से सबके सामने पहले उसे घसीटा. जब वे इसमें कामयाब नहीं हुए तो उसे गोद में उठाकर भीड़ के ऊपर फेंक दिया.

 

हालांकि गनीमत रही कि महिला को किसी तरह की चोट नहीं आई. जिस हिसाब से उसे फेंका गया था उससे गंभीर चोट लग सकती थी. बहरहाल, स्टेज से फेंकने के बाद महिला को तुरंत वापस उठा लिया गया था.

वीडियो को लेकर सिंगर ने दी सफाई

इस वीडियो के सामने आने के बाद सिंगर धनंजय शर्मा ने अपनी सफाई में कहा कि वो महिला डांसर उनके साथ बदतमीजी कर रही थी,लोग सच्चाई नहीं जानते हैं. हालांकि लड़की को पटकना सही नहीं था वो गलती से हो गया था. उन्होंने इस संबंध में इस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है. साथ ही कहा कि वो इस घटना का पूरा वीडियो पोस्ट करेंगे. जानकारी के अनुसार, इस घटना को लेकर मुजफ्फरपुर पुलिस ने एक्शन लिया है और मामले की जांच कर रही हैं. 

धनंजय शर्मा क्या बोले? वीडियो में देखें

ये भी पढ़ें: मुस्लिम पति संग मोनालिसा ने मनाया हनीमून, फरमान खान संग शेयर की रोमांटिक फोटो

Continue reading on the app

  Sports

कौन है ये शख्स, जिसकी चेन्नई सुपर किंग्स में हुई एंट्री, आईपीएल 2026 में निभाएगा अहम जिम्मेदारी

James Foster csk fielding coach: चेन्नई सुपर किंग्स ने इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर जेम्स फोस्टर को अपना नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया है. फोस्टर ने इंग्लैंड के लिए सात टेस्ट, 11 वनडे और पांच T20I मैच खेले हैं, जो हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग के मार्गदर्शन में काम करेंगे। 45 साल के फोस्टर के पास फ्रेंचाइजी क्रिकेट कोचिंग का काफी अनुभव है. Mon, 16 Mar 2026 22:24:13 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala : युद्ध में बुरी तरह फंस गए ट्रंप पैर पटक रहे | Sushant Sinha | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T17:07:47+00:00

Uttarakhand News: उत्तराखंड की बड़ी खबरें देखिए | CM Dhami | Uttarakhand Budget 2026 | LPG Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T17:15:06+00:00

LPG Crisis in India: भारत में अभी भी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी | Iran Amerca War | N18S #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T17:13:03+00:00

Nita Ambani News: भुवनेश्वर में Nita Ambani को KISS Humanitarian Award, बच्चों संग बिताए खास पल | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T17:12:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers