Responsive Scrollable Menu

क्या थलापति विजय और तृषा की होने जा रही है शादी? मां उमा कृष्‍णन ने दिया इशारा, फैंस का दावा

Thalapathy Vijay And Trisha fans claims about marriage: सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) और तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) जब से एक इवेंट में साथ दिखे हैं, तब से लोगों के बीच उनके बारे में चर्चाएं तेज हो गईं. सोशल मीडिया पर लोग दावा करने लगे थे कि थलापति और तृषा शादी करने वाले हैं. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक यूजर ने दावा किया है कि तृषा की मां ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसे वीडियो को लाइक किया है. जिसमें दावा किया गया है कि थलापति और तृषा शादी करने वाले हैं. इस स्क्रीनशॉट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग कयास लगा रहे हैं कि क्या वाकई तृषा और थलापति जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. क्योंकि अब तक दोनों की ओर से न तो खंडन किया गया है और न ही इसकी पुष्टि की गई है. 

आग में घी डालने का काम किया

बता दें कि थलापति विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है. संगीता ने विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था. जिसके बाद उन्होंने एक्टर से तलाक लेने की अर्जी दी थी. इसी बीच विजय का एक सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया था. जिसने आग में घी डालने का काम किया. दरअसल, कुछ दिन पहले तृषा और विजय एक शादी अटेंड करने आए थे.दोनों को साथ देखकर सोशल मीडिया पर अफेयर को लेकर चर्चा तेज होने लगी, क्योंकि इससे पहले लोग सिर्फ अंदाजा लगा रहे थे दोनों के बीच अफेयर है.

मां उमा कृष्णन ने दिया इशारा?

अब सोशल मीडिया पर ऐसा कुछ सामने आया है. जिससे दोनों के अफेयर पर मुहर लगती नजर आ रही है. दरअसल, एक हैंडल से दावा किया गया है कि तृषा की मां ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसे वीडियो को लाइक किया है, जिसमें दावा किया गया है कि विजय और तृषा जल्द शादी करने वाले हैं और शादी की तारीख जल्द घोषित की जाएगी. ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों चुनाव के बाद शादी कर सकते हैं.

गलती से हुआ होगा लाइक

हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का कहना है कि उमा की मां से गलती से इस तरह की रील लाइक हो गई होगी. हालांकि कई लोगों का मानना है कि उन्होंने इस तरह के वीडियो पहले भी लाइक किए जिसमें विजय और तृषा के रिश्ते को लेकर दावा किया गया था. बता दें कि इस मामले पर अभी तक विजय और तृषा की ओर से किसी तरह का बयान सामने नहीं आया है. दोनों के अफेयर्स को लेकर सोशल मीडिया पर कई दोनों से चर्चा तेज हैं. 

विजय की पत्नी ने लगाए थे आरोप

दरअसल, थलापति विजय और संगीता सोर्नलिंगम की शादी साल 1999 में हुई थी. अब शादी के करीब 27 साल बाद मामला तलाक तक पहुंच गया है. संगीता ने विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था और इस संबंध में कोर्ट में याचिका भी दायर की.

तलाक की अर्जी में संगीता ने दावा किया था कि विजय का एक महिला को-एक्ट्रेस के साथ अफेयर चल रहा है. उन्होंने कई बार विजय से इस रिश्ते को खत्म करने के लिए कहा था लेकिन उनकी बात नहीं मानी. संगीता के अनुसार, इसके कारण उनकी मानसिक स्थिति पर बुरा असर पड़ा है. जिसके बाद उन्होंने कानूनी रास्ता अपनाने का फैसला किया है. 

ये भी पढ़ें: 'भगवान का मजाक बना दिया..', राम-सीता प्रिंट वाली साड़ी पहन तान्या ने किया ऐसा काम, भड़के यूजर्स

Continue reading on the app

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ने मोहसिन नकवी को बोला "ट्रॉफी चोर", कहा, नीदरलैंड्स भी हमे हराकर टेस्ट नेशन बन जाएगा

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है. पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा है, जिसके बाद पाकिस्तान टीम की जमकर आलोचना हो रही है. पाकिस्तान के ही कई पूर्व खिलाड़ियों ने अपनी टीम की आलोचना करते हुए लताड़ लगाई है. इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम और बोर्ड को जमकर लताड़ लगाई है.

कामरान अकमल ने मोहसिन नकवी को लताड़ा

कामरान अकमल ने कहा कि पाकिस्तान टीम का लेवल इतने नीचे रह गया है कि अब नीदरलैंड भी शायद सोच रहा होगा कि चलो पाकिस्तान के साथ तीन मैचों की सीरीज खेलते हैं और उन्हें हरा देते हैं, जिसके बाद हम टेस्ट खेलने वाला देश बन जाएंगे. उन्होंने कहा कि अगर आप जीतोगे नहीं तो क्या आईसीसी ट्रॉफी भी चोरी करके लगाओगे. बता दें कि उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी पर निशाना साधा है. मोहसिन नकवी पर एशिया कप ट्रॉफी चोरी का आरोप लगते रहते हैं, क्योंकि पिछले साल 2025 की एशिया कप चैंपियन टीम इंडिया को अब तक ट्रॉफी नहीं मिली है, जिसके बाद से ही मोहसिन नकवी लगातार ट्रोल होते रहते हैं. 

Continue reading on the app

  Sports

कौन है ये शख्स, जिसकी चेन्नई सुपर किंग्स में हुई एंट्री, आईपीएल 2026 में निभाएगा अहम जिम्मेदारी

James Foster csk fielding coach: चेन्नई सुपर किंग्स ने इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर जेम्स फोस्टर को अपना नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया है. फोस्टर ने इंग्लैंड के लिए सात टेस्ट, 11 वनडे और पांच T20I मैच खेले हैं, जो हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग के मार्गदर्शन में काम करेंगे। 45 साल के फोस्टर के पास फ्रेंचाइजी क्रिकेट कोचिंग का काफी अनुभव है. Mon, 16 Mar 2026 22:24:13 +0530

  Videos
See all

Nita Ambani News: भुवनेश्वर में Nita Ambani को KISS Humanitarian Award, बच्चों संग बिताए खास पल | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T17:12:10+00:00

News Ki Pathshala : युद्ध में बुरी तरह फंस गए ट्रंप पैर पटक रहे | Sushant Sinha | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T17:07:47+00:00

LPG Crisis in India: भारत में अभी भी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी | Iran Amerca War | N18S #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T17:13:03+00:00

Nursery worker who raped children sentenced to 30 years | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T17:10:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers