Responsive Scrollable Menu

एडवांस बुकिंग में छाई 'Dhurandhar 2', फिर भी नहीं तोड़ पाई KGF और Pusha के सिक्वल का रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 Advance Booking: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की धुरंधर ने सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया था. वहीं, अब फिल्म का दूसरा पार्ट यानि धुरंधर: द रिवेंज तीन दिन बाद लोगों का मनोरंजन करने आ रही है. ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और ये बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. हालांकि अभी भी ये केजीएफ 2 और पुष्पा 2 जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है. 

रिलीज से पहले 'धुरंधर 2' मचा रही धूम

 'धुरंधर 2' रिलीज से पहले ही जबरदस्त धूम मचा रही है. पेड प्रीव्यू को मिले हिस्टोरिकल रिस्पॉन्स के बाद अब इसे रिलीज के पहले दिन की एडवांस बुकिंग में भी धमाकेदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म की बुकिंग तेजी से हो रही है. थिएटर्स पर भी शो की संख्या बढ़ती जा रही है और PVR Inox और Cinepolis में ये अब तक 15,000 के पार पहुंच  गई है. लेकिन एग्ज़िबिटर्स के लिए सबसे बड़ी चुनौती फिल्म का 4 घंटे का लंबा रनटाइम है, क्योंकि इतने लंबे रनटाइम का असर शो की कुल संख्या पर पड़ रहा है.

'धुरंधर 2' का एडवांस बुकिंग कलेक्शन? 

सैकनिल्क के आंकड़ो के मुताबिक 'धुरंधर 2' ने पूरे देश में ओपनिंग डे के लिए 3.12 लाख से ज्यादा टिकट बेचे हैं. भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की एडवांस बुकिंग से ही 14.62 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली है. अभी इसकी रिलीज में तीन दिन और बाकी हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि ये फिल्म 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा रिलीज से पहले ही पार कर सकती हैं. रणवीर सिंह की फिल्म ने प्री सेल में इस साल रिलीज हुई सनी देओल की बॉर्डर 2 को मात दे दी है.  'बॉर्डर 2' ने 12.5 करोड़ रुपये की टिकटें बेची थीं और धुरंधर ने आंकड़ा 2 दिन में ही पार कर चुकी है.

ये भी पढ़ें- 'इन लोगों को ईरान भेजो', हाईवे पर बैठ इफ्तार कर फंसी दीपिका कक्कड़ की ननद, भड़के यूजर्स

इस वर्जन में हो रही सबसे ज्यादा बुकिंग

बता दें कि धुरंधर 2 की पहले दिन की एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा टिकटेंहिंदी वर्जन में बिकी हैं. फिल्म ने अब तक करीब 2.9 लाख टिकट बेचे हैं. इसके बाद दूसरे नंबर पर तेलुगू डब्ड वर्जन है, जिसके करीब 14 हजार टिकट बिके हैं. तमिल वर्जन तीसरे नंबर पर हैं और इसके 7.8 हजार से ज़्यादा टिकट बिक चुके हैं. वहीं मलयालम वर्जन के करीब 225 टिकट बिके हैं और इसके बाद कन्नड़ वर्जन के 22 टिकट बिके हैं. हालांकि अभी ये फाइनल आंकड़ा नहीं है क्योंकि फिल्म रिलीज में अभी तीन दिन बाकि है और ऐसे में फिल्म की एडवांस बुकिंग में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. 

नहीं तोड़ पाई KGF 2 और Pusha 2 का रिकॉर्ड

बता दें, अभी धुरंधर 2 ने बॉर्डर 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. लेकिन अभी भी ये टॉप 5 में जगह नहीं बना पाभ है. मौजूदा रिकॉर्ड-होल्डर्स में 'केजीएफ 2' सबसे ऊपर है. ये एकलौती ऐसी फिल्म है, जिसने हिंदी एडवांस सेल्स में 40 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. वहीं, दूसरे नंबर में बाहुबली 2 है, इसकी एडवांस बुकिंग से 37.53 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी. फिर तीसरे नंबर पर अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 (Pushpa 2)- 37.30 करोड़ रुपये. चौथे में शाहरुख खान की जवान- 37.24 करोड़ रुपये, पांचवे नंबर पर रणबीर कपूर की एनिमल है. जिसने एडवांस बुकिंग से  29.25 करोड़ रुपये कमाए.

ये भी पढ़ें- बड़े-बड़े स्टार्स ही नहीं, 'Dhurandhar 2' में आदित्य धर के परिवार ने भी किया काम, कुछ तो पहले पार्ट में भी आए नजर

Continue reading on the app

RBSE 10th Result 2026 Live Updates: जल्द जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर कर सकेंगे चेक

RBSE 10th Result 2026 Live Updates: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE), की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं. अब लाखों स्टूडेंट्स रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, राजस्थान बोर्ड जल्द ही रिजल्ट जारी कर सकता है. इसके लिए बोर्ड ने तैयारी भी शुरू कर दी है. राजस्थान बोर्ड के सचिव गजेंद्र सिंह राठौर ने हाल ही में बताया है कि RBSE 10th Result 2026, 20 मार्च 2026 को जारी किया जा सकता है. इसके बाद बोर्ड  RBSE 12th Result 2026 को भी जारी कर देगा. इसके लिए मार्च के अंतिम सप्ताह तक इंतजार करना होगा.

हालांकि, अब तक बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी करने के लिए कोई ऑफिशियल डेट और समय नहीं दिया गया है. माना जा रहा है कि बोर्ड द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, जिसके बाद सभी छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकेंगे.

कहां चेक करें रिजल्ट?

Rajasthan Board 10th का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. यहां अपने परिणाम चेक कर सकते हैं.

rajeduboard.rajasthan.gov.in

rajresults.nic.in

सभी छात्र इन वेबसाइटों पर डायरेक्ट रिजल्ट चेक कर सकते हैं. यहां उन्हें रोल नंबर भरकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करना होगा.

रिजल्ट चेक करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस जानिए

Continue reading on the app

  Sports

इस सीजन 2000 रन बनाने की चाहत, वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स से जुड़ते ही IPL टीमों को ललकारा, दावे में कितना दम

जस्थान रॉयल्स की टीम में वापसी से पहले जयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान  वैभव सूर्यवंशी से जब पूछा गया कि इस सीजन उनका व्यक्तिगत लक्ष्य क्या है, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में बड़ा जवाब दिया. उन्होंने हंसते हुए कहा,अगर आप मुझसे पूछेंगे तो मैं कहूंगा कि इस सीजन 2000 से 3000 रन बना दूं. Mon, 16 Mar 2026 16:42:11 +0530

  Videos
See all

US-इजरायल का एयरस्ट्राइक, नष्ट हुआ ईरान का अंतरिक्ष केंद्र | #middleeastconflict #warupdate #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T11:42:30+00:00

Iran America War Live: UAE में 5 प्लेन तबाह, ईरान ने उड़ाई अमेरिकी एंबेसी | Trump | Israel | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T11:42:52+00:00

Breaking News: LPG की किल्लत के बीच IGL का बड़ा ऑफर, PNG कनेक्शन लेने पर 500 रुपये की छूट | TOP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T11:44:03+00:00

Iran Israel US War Update: रिहायशी इलाके में गिरा 'क्लस्टर बम' | Iran Attacks | Netanyahu | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T11:35:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers