Responsive Scrollable Menu

होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखने के तरीके पर चर्चा करेगा यूरोपीय देश

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखना बेहद जरूरी है। इसके बंद होने की वजह से वैश्विक बाजार और अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ सकता है। ऐसे में यूरोपीय यूनियन की विदेश मामलों की प्रमुख काजा कैलास ने कहा है कि ईयू के सदस्य देश होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखने के तरीके पर चर्चा करेंगे।

काजा कैलास ने कहा कि ईयू इस बात पर चर्चा करेगा कि होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखने के लिए यूरोप की तरफ से क्या किया जा सकता है। ब्रसेल्स में यूरोपीय यूनियन के विदेश मामलों की मीटिंग से पहले पत्रकारों से बात करते हुए काजा ने कहा, होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखना हमारे हित में है और इसीलिए हम इस बारे में यूरोप की तरफ से क्या कर सकते हैं, इस पर भी चर्चा कर रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोप और दूसरी जगहों के देशों से स्ट्रेट को खोलने में मदद करने की अपील की है, जो दुनिया की तेल सप्लाई के लिए एक अहम रास्ता है।

ईयू के विदेश मंत्री, समूह की शीर्ष डिप्लोमैट काजा कैलास ने कहा, ईयू के सदस्य देश रेड सी नेवल मिशन को बढ़ाने पर चर्चा करेंगे ताकि रणनीतिक रूप से जरूरी होर्मुज स्ट्रेट को फिर खोलने में मदद मिल सके।

कैलास ने कहा कि एक विकल्प यह हो सकता है कि लाल सागर में ईयू के नेवल मिशन, ऑपरेशन एस्पाइड्स के मैंडेट को बदल दिया जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि यह 27 सदस्यों वाले ग्रुप के लिए होर्मुज स्ट्रेट में सुरक्षा बढ़ाने का सबसे “सबसे तेज” तरीका होगा, जहां अमेरिका-इजरायली बमबारी अभियान के जवाब में ईरान के हमलों ने समुद्री ट्रैफिक को काफी हद तक रोक दिया है।

उन्होंने कहा, “अगर हम इस इलाके में सुरक्षा चाहते हैं, तो सबसे आसान तरीका होगा कि हम पहले से ही इस इलाके में जो ऑपरेशन चला रहे हैं, उसका इस्तेमाल करें, और शायद थोड़ा बदलाव भी करें। लेकिन, यह देखना बाकी है कि क्या यूरोपीय यूनियन के सदस्य देश इस मकसद के लिए इसका इस्तेमाल करने को तैयार हैं।”

कैलास ने आगे और जानकारी दिए बिना कहा कि तैयार लोगों के गठबंधन पर भी विचार किया जा सकता है।

--आईएएनएस

केके/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

पश्चिम एशिया तनाव के बीच 4,300 से ज्यादा भारतीय उड़ानें रद्द: सरकार

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण भारतीय और विदेशी एयरलाइंस ने हजारों उड़ानें रद्द कर दी हैं। यह जानकारी सोमवार को केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने लोकसभा में दी।

संसद के चल रहे बजट सत्र के छठे दिन बोलते हुए मंत्री ने बताया कि भारतीय एयरलाइंस ने 4,335 से ज्यादा उड़ानें रद्द की हैं, जबकि विदेशी एयरलाइंस ने करीब 1,187 उड़ानें रद्द की हैं।

मंत्री ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सरकार और एयरलाइंस की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि जब किसी संघर्ष प्रभावित क्षेत्र का एयरस्पेस बंद हो जाता है, तो वहां उड़ानें संचालित करना संभव नहीं होता।

उन्होंने कहा, भारतीय एयरलाइंस ने 4,335 उड़ानें और विदेशी एयरलाइंस ने 1,187 तक उड़ानें रद्द की हैं। हमें सबसे पहले सुरक्षा का ध्यान रखना होता है। अगर किसी क्षेत्र का एयरस्पेस बंद है तो वहां उड़ानें चलाने का कोई सवाल ही नहीं है।

हालांकि पश्चिम एशिया की स्थिति से उड़ानों पर असर पड़ा है, फिर भी इस दौरान काफी संख्या में यात्रियों ने यात्रा की है। मंत्री के अनुसार, तनाव के दौरान भी लगभग 2,19,780 यात्रियों ने हवाई सफर किया।

राममोहन नायडू ने बताया कि भारत का विमानन नियामक डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) और नागर विमानन मंत्रालय प्रभावित क्षेत्रों के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं ताकि स्थिति पर नजर रखी जा सके।

उन्होंने कहा कि जब उन क्षेत्रों का एयरस्पेस फिर से खुल जाएगा, तभी उड़ान सेवाएं सामान्य रूप से शुरू हो पाएंगी, क्योंकि अभी कई इलाकों में प्रतिबंध लागू हैं।

इस बीच पिछले सप्ताह नागर विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बताया था कि भारत में इस समय प्रमुख घरेलू एयरलाइंस में 11,000 से अधिक पायलट काम कर रहे हैं, जिनमें करीब 1,900 महिला पायलट भी शामिल हैं।

उन्होंने 12 मार्च को लोकसभा में लिखित जवाब में बताया था कि भारतीय एयरलाइंस में कुल 11,394 पायलट कार्यरत हैं, जिनमें 1,871 महिला पायलट हैं।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Kavya Maran- Sunil Gavaskar: भारतीयों की हत्या में मदद कर रहे हैं… सुनील गावस्कर ने काव्या मारन पर बोला हमला

Sunil Gavaskar- Kavya Maran: सुनील गावस्कर ने काव्या मारन के पाकिस्तानी क्रिकेटर को खरीदने के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि उन्होंने जो किया, उससे वो भारतीयों की हत्या में ही मदद कर रही हैं. क्योंकि पाक क्रिकेटरों को मिलने वाला पैसा करों के जरिए वहां की सरकार को चला जाता है. Mon, 16 Mar 2026 17:54:57 +0530

  Videos
See all

जाओ, वक्त आ गया है... Harish Rana के अंतिम पल का वीडियो आपको रुला देगा | Supreme Court | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T12:44:36+00:00

NKP | Sushant Sinha: अमेरिका का KC-135 क्रैश या ईरान ने मार गिराया? #iran #trump #iranuswar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T12:45:07+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: इजराइल के साथ 'अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा ईरान' #usiranwar #iranisraelwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T12:45:00+00:00

Israel Vs Iran Conflict | महायुद्ध के बीच इन देशों का Strait of Hormuz में जहाज भेजने से इनकार ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-16T12:44:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers