Babar Azam: बाबर आजम फिट या अनफिट या टीम से बाहर? पूर्व कप्तान क्या षड्यंत्र का शिकार?
Babar Azam Dropped: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर बवाल खड़ा हो गया। इस बार मामला पूर्व कप्तान बाबर आज़म को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रखने को लेकर है। अलग-अलग बयान सामने आने के बाद यह साफ नहीं हो पा रहा कि बाबर आज़म फिट हैं, अनफिट हैं या फिर उन्हें टीम से ड्रॉप किया गया था।
बांग्लादेश दौरे पर पाकिस्तान को 2-1 से सीरीज हार का सामना करना पड़ा। रविवार को ढाका में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे में हार के बाद यह सवाल और तेज हो गया कि आखिर बाबर आज़म टीम में क्यों नहीं थे। जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश दौरे के लिए टीम का ऐलान किया था, तब यह साफ नहीं किया गया था कि बाबर आज़म और कुछ अन्य सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है या उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है। इसी वजह से अब अलग-अलग बयान सामने आने के बाद भ्रम और बढ़ गया।
बाबर चोटिल या फिट?
पिछले हफ्ते चयनकर्ता आकिब जावेद ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि बाबर आज़म और फखर जमान टी20 वर्ल्ड कप के बाद चोट से जूझ रहे थे। उनके मुताबिक टीम के डॉक्टर ने भी बाबर की जांच की थी और चोट की वजह से वह इस सीरीज के साथ-साथ नेशनल टी20 कप भी नहीं खेल सकते थे।
आकिब जावेद ने कहा था कि बाबर खुद घरेलू टूर्नामेंट खेलना चाहते थे, लेकिन चोट की वजह से यह संभव नहीं था। हालांकि इस बयान के अगले ही दिन बाबर आज़म ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिन्हें कई फैंस ने उनके फिट होने का संकेत माना। इन पोस्ट को जावेद के बयान पर तंज के तौर पर भी देखा गया।
बाबर आजम को रेस्ट दिया गया: हेसन
मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। बांग्लादेश के खिलाफ तीसरा वनडे हारने के बाद पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने अलग ही वजह बता दी। हेसन के मुताबिक बाबर आज़म सहित कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया था ताकि युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सके।
इस सीरीज में पाकिस्तान टीम में कई नए चेहरे देखने को मिले। माज़ सादाकत, शमील हुसैन, गाजी घोरी और साद मसूद को पहली बार टीम में शामिल किया गया था। वहीं साहिबजादा फरहान और अब्दुल समद ने इस सीरीज में अपना वनडे डेब्यू किया। इन अलग-अलग बयानों ने पाकिस्तान क्रिकेट में नई बहस छेड़ दी है। सोशल मीडिया पर फैंस और कई पूर्व क्रिकेटरों ने PCB से साफ जवाब देने की मांग की है कि बाबर आज़म की गैरमौजूदगी की असली वजह क्या थी।
कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने तो यह तक इशारा किया है कि चयनकर्ता आकिब जावेद और बाबर आज़म के बीच निजी मतभेद भी हो सकते हैं। हालांकि इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी सामने नहीं आया है।
फिलहाल स्थिति यही है कि पाकिस्तान टीम सीरीज हार चुकी है और बाबर आज़म की गैरमौजूदगी पर सवाल अभी भी बरकरार हैं। जब तक PCB इस मामले पर स्पष्ट बयान नहीं देता, तब तक यह विवाद खत्म होता नजर नहीं आ रहा।
Bihar Police SI Prelims Result Out: बिहार दारोगा परीक्षा का परिणाम घोषित, ऐसे डाउनलोड करें PDF
Bihar Police SI Result 2026 OUT: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (BPSSC) ने बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रारंभिक परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट और मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। बता दें कि यह परीक्षा राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर 18 और 21 जनवरी, 2026 को आयोजित की गई थी। आयोग ने परिणाम के साथ ही मेरिट लिस्ट का पीडीएफ (PDF) लिंक भी एक्टिव कर दिया है।
1,799 पदों पर होनी है भर्ती
बिहार सरकार के गृह (पुलिस) विभाग के तहत इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1,799 पुलिस सब-इंस्पेक्टर के पदों को भरा जाना है। श्रेणीवार रिक्तियां इस प्रकार है:
- अनारक्षित (UR): 850 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 180 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 222 पद
- OBC (महिला): 42 पद
- अति पिछड़ा वर्ग (EBC): 273 पद
- अनुसूचित जाति (SC): 210 पद
- अनुसूचित जनजाति (ST): 15 पद
- ट्रांसजेंडर वर्ग: 7 पद
Bihar Police SI Result 2026 OUT: रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को करके अपना परिणाम देख सकते हैं:
- सबसे पहले BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'Bihar Police SI Result 2026' वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने रिजल्ट का एक PDF खुल जाएगा।
- इसमें अपना नाम या रोल नंबर सर्च करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट को डाउनलोड करें और प्रिंट ले लें।
रिजल्ट में इन जानकारियों को जरूर जांचें
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, कैटेगरी और प्राप्त अंकों का मिलान ध्यानपूर्वक कर लें। इससे भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में किसी भी प्रकार की विसंगति से बचा जा सकेगा।
Bihar Police SI Result 2026 OUT: रिजल्ट का PDF डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
अब क्या होगा अगला चरण?
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अब चयन प्रक्रिया के अगले पड़ाव यानी मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मुख्य परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और साक्षात्कार (Interview) के दौर से गुजरना होगा। मुख्य परीक्षा की तारीखों का ऐलान जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर किया जाएगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi





















