दुबई एयरपोर्ट ने ड्रोन हमले के बाद सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित किया
नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। दुबई एयरपोर्ट ने सोमवार को ऐलान किया है कि एक ड्रोन के फ्यूल टैंक से टकराने के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसने सभी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।
दुबई एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, सभी यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती उपाय के तौर पर डीएक्सबी (दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा) पर उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं। ताजा उड़ान अपडेट के लिए कृपया अपनी एयरलाइन से संपर्क करें।
दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी उड़ानों के बारे में ताजा जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइंस से संपर्क करें।
दुबई मीडिया कार्यालय ने एक्स पर लिखा, आगे की जानकारी उपलब्ध होते ही आधिकारिक चैनलों के माध्यम से साझा की जाएगी।
दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक ड्रोन के ईंधन टैंक से टकराने के बाद आग लग गई, जिसके बाद आपातकालीन टीमों ने तुरंत कार्रवाई की और उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि दुबई नागरिक सुरक्षा दल को आग बुझाने के लिए तुरंत तैनात किया गया था और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा उपायों को सक्रिय करने के कारण किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।
दुबई नागरिक सुरक्षा दल को आग बुझाने के लिए तुरंत तैनात किया गया और सुरक्षा उपायों को लागू करने के बाद किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।
इस बीच, सोमवार को कोच्चि से दुबई जा रही एमिरेट्स की एक फ्लाइट हमले की सूचना मिलने के बाद वापस लौट गई।
सीआईएएल के प्रवक्ता ने बताया, “फ्लाइट ईके533 कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीआईएएल) से सुबह 4:30 बजे 325 लोगों को लेकर रवाना हुई थी। रास्ते में दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अचानक बंद होने के कारण विमान को वापस लौटने का निर्देश दिया गया।”
इस बीच, संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने संघर्ष शुरू होने के बाद से छह लोगों की मौत की सूचना दी है - चार नागरिक और दो सैन्यकर्मी। तकनीकी खराबी के कारण हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सैनिकों की मौत हो गई थी।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
बेली फैट से पाना है छुटकारा? उड्डियान बंध है असरदार योग क्रिया
नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। योग सदियों से सनातन परंपरा में मन और प्राण संतुलित करने का शक्तिशाली तरीका है। इन्हीं में से उड्डियान बंध एक ऐसी प्रभावी योग क्रिया है, जो शरीर को कई तरह के लाभ प्रदान करती है।
उड्डियान नाम संस्कृत के उड्डि से आया है, जिसका अर्थ है ऊपर उठना। इस प्राणायाम को करते समय सांस को पूरी तरह बाहर छोड़ दिया जाता है और खाली पेट को अंदर व ऊपर की ओर (रीढ़ की तरफ) खींचा जाता है। इसके नियमित अभ्यास से पेट के अंग सही तरीके से काम करते हैं। पेट और कमर की चर्बी घटती है। चिड़चिड़ापन, क्रोध और अवसाद दूर होता है। यह मधुमेह घटाने और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी सहायक है।
आयुष मंत्रालय ने इसके महत्व पर प्रकाश डालने के साथ इसे रोजाना करने की सलाह दी है। उन्होंने इसे पेट का ताला कहा है। मंत्रालय के अनुसार, यह पाचन तंत्र को मजबूत करने, पेट की मांसपेशियों को टोन करने, शरीर को भीतर से शुद्ध करने और प्राण ऊर्जा को ऊपर उठाने में मदद करता है। यह पेट की चर्बी कम करने में भी सहायक है।
उड्डियान बंध केवल एक शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि शरीर को भीतर से शुद्ध करने की एक कला है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करने और पेट की मांसपेशियों को टोन करने के लिए सबसे प्रभावी योग क्रियाओं में से एक है।
मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगासन ने इसके अभ्यास करने की सरल विधि बताई है। उनके अनुसार, सबसे पहले पद्मासन, वज्रासन या सुखासन की मुद्रा में सावधानीपूर्वक बैठें। अब गहरी सांस लें और मुंह व नाक से पूरी सांस बाहर छोड़ दें। सांस रोककर पेट को जितना हो सके अंदर और ऊपर खींचें।
10-20 सेकंड तक रोकें, फिर धीरे-धीरे पेट ढीला छोड़ें और सांस लें। फिर सामान्य स्थिति में लौट आएं। शुरुआत में 3-5 बार करें, धीरे-धीरे बढ़ाएं।
इसके नियमित अभ्यास से शरीर और मन में सकारात्मक बदलाव आते हैं, लेकिन गर्भवती महिलाएं, अल्सर, हृदय रोग या उच्च रक्तचाप वाले लोग इसे करने से पहले एक बार योग विशेषज्ञ या फिर डॉक्टर की सलाह लें।
--आईएएनएस
एनएस/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation















.jpg)





