PAK vs BAN: पाकिस्तान को बांग्लादेश ने ODI सीरीज में 2-1 से हराया, तीसरे ODI में सलमान आगा का शतक गया बेकार
PAK vs BAN: पाकिस्तान टीम को बांग्लादेश के दौरे पर खेले गए 3 वनडे मैचों की सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा है. शेर-ए बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 11 रनों से हराकर सीरीज अपने नाम कर लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 290 रन बनाए थे. जवाब में पाकिस्तान की टीम 279 रनों पर सिमट गई. पाकिस्तान के लिए सलमान आगा ने जरूर शतक लगाया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके.
पाकिस्तान की शुरुआत रही बेहद खराब
पाकिस्तान के दिए 291 रनों लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही. पाकिस्तान ने सिर्फ 17 रन के स्कोर 3 विकेट गंवा दिए थे. ओपनर साहिबजादा फरहान को तस्कीन अहमद ने पवेलियन भेजा. साहिबजादा फरहान सिर्फ 6 रन बनाकर चलते बने. फिर अगले ओवर में नाहिद राणा ने माज सदाकत को चलता किया. माज सदाकत भी 6 रन बनाकर आउट हो गए. मोहम्मद रिजवान के रूप में पाकिस्तन को तीसरा झटका लगा. मोहम्मद रिजवान को 4 रन के निजी स्कोर पर तस्कीन अहमद ने अपना शिकार बनाया.
इसके बाद गाजी गोरी और अब्दुल समद ने पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन फिर बड़ी साझेदारी नहीं कर पाए. गाजी गोरी 39 गेंद पर 29 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें नाहिद राणा ने चलता किया. इसके बाद अब्दुल समद 45 गेंद पर 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्हें मुस्तफिजुर रहमान ने आउट किया.
सलमान अली आगा और साद मसूद के बीच हुई थी 76 रनों की साझेदारी
इसके बाद सलमान अली आगा और साद मसूद ने पाकिस्तान की पारी को आगे बढ़ाया और दोनों के बीच छठें विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन फिर इस साझेदारी को मुस्तफिजुर रहमान ने तोड़ा और साद मसूद को चलता किया. साद मसूद 44 गेंद पर 38 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद फहीम अशरफ के रूप में पाकिस्तान को 7वां झटका लगा. फहीम अशरफ को 9 रन के निजी स्कोर पर तस्कीन अहमद ने चलता किया.
सलमान आगा का शतक पाकिस्तान के नहीं आया काम
वहीं सलमान अली आगा दूसरे छोर पर टिके रहे और शाहीन अफरीदी के साथ मिलकर 8वें विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी की, जिसके बाद लगा कि पाकिस्तान इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम कर सकता है, लेकिन तस्कीन अहमद ने सलमान आगा को आउट कर पाकिस्तान से जीत छिन ली. सलमान आगा ने शानदार शतक लगाया. उन्होंने 98 गेंदों पर 106 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन उनकी शतक टीम के काम नहीं आई. सलमान के आउट होते ही पाकिस्तान की पूरी टीम 279 रनों पर सिमट गई. पाकिस्तान ने शाहीन अफरीदी के रूप में 10वां विकेट गंवाया. शाहीन 38 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुए और पाकिस्तान को 11 रनों से हार का सामना करना पड़ा.
3 मैचों की वनडे सीरीज में बांग्लादेश ने पहला वनडे जीता था. जबकि पाकिस्तान ने दूसरा वनडे मैच जीता था. ऐसे में तीसरा वनडे मैच निर्णायक था. अब बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम कर लिया.
Bangladesh won by 11 runs | Bangladesh ???? Pakistan | 3rd ODI | Dutch-Bangla Bank ODI Series 2026! ????????
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) March 15, 2026
15 March 2026 | 2:15 PM (BST)
SBNCS, Dhaka#BCB #Cricket #Bangladesh #Pakistan #ODI pic.twitter.com/XrGXJkWule
ऐसी रही बांग्लादेश की बल्लेबाजी
पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 5 विकेट पर 290 रन बनाए. तंजीद हसन ने शानदार शतक लगाया. उन्होंने 107 गेंदों पर 107 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौका और 7 छक्का निकला. तौहीद हृदय ने 44 गेंदों पर 4 चौके की मदद से नाबाद 48 रनों की पारी खेली. लिटन दास ने 51 गेंद पर 41 रन बनाए. जबकि मोहम्मद हसन ने 36 रन और नजमुल हुसैन शांतो ने 27 रनों का योगदान दिया. वहीं पाकिस्तान के लिए हरिस रऊफ ने 3 विकेट चटकाए. इसके अलावा कप्तान शहीन अफरीदी और स्पिनर अबरार अहमद को 1-1 सफलता मिली.
यह भी पढ़ें: 'ऐसा नहीं है मैंने सेंचुरी के बारे में नहीं सोचा...', 3 बार सेंचुरी से चूकने पर अब खुलकर बोले संजू सैमसन
उधमपुर में सांभर हिरण का सफल रेस्क्यू, जम्मू के मांडा ज़ू भेजा गया इलाज के लिए…
Jammu and Kashmir: उधमपुर जिले के कावा गांव से एक घायल सांभर हिरण को वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट द्वारा रविवार को सफलतापूर्वक बचाया गया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में गांववालों और वाइल्डलाइफ टीम ने मिलकर तीन से चार घंटे की मेहनत से हिरण को सुरक्षित रूप से बचाया। घनी झाड़ियों में छिपे इस 120 किलो ग्राम से …
The post उधमपुर में सांभर हिरण का सफल रेस्क्यू, जम्मू के मांडा ज़ू भेजा गया इलाज के लिए… appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Bharat Samachar






















