बिट्स एंड पीसेस वाले दिन बीते! रविंद्र जडेजा और संजय मांजरेकर की दुश्मनी खत्म, वीडियो हुआ वायरल
Sanjay Manjrekar Ravindra Jadeja bitter feud: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर और रविंद्र जडेजा के बीच कड़वाहट खत्म हो गई है. सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. मांजरेकर और जडेजा का ये वीडियो एक एड शूट का है, जिसमें दोनों ने साथ काम किया है.
Bengal Election 2026: ममता बनर्जी ने जारी की TMC उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट, खुद इस सीट से लड़ेंगी चुनाव
TMC Candidate List: पश्चिम बंगाल में सत्ता की हैट्रिक लगाने की तैयारी में जुटी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगामी विधानसभा चुनाव 2026 के लिए तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सभी 294 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए ममता बनर्जी ने प्रचंड बहुमत का भरोसा जताया और कहा कि उनकी पार्टी 294 में से 226 से अधिक सीटें जीतकर दोबारा सत्ता में आएगी।
चुनाव आयोग पर जमकर बरसीं ममता
ममता बनर्जी ने इस दौरान चुनाव आयोग (EC) की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए। मतदान से ठीक पहले कई शीर्ष अधिकारियों के तबादले पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने चुनाव आयोग को "BJP कमीशन" करार दिया। ममता ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले अधिकारियों की अदला-बदली करके आयोग "शानदार खेल" खेल रहा है।
TMC announces list of candidates for the upcoming Assembly elections.
— ANI (@ANI) March 17, 2026
West Bengal CM Mamata Banerjee to contest the Assembly elections from Bhabanipur.
BJP has fielded Suvendu Adhikari from Bhabanipur and Nandigram. pic.twitter.com/tNLQpR0E5L
TMC उम्मीदवारों की पूरी सूची (Full List of Candidates):
यहां मुख्य निर्वाचन क्षेत्रों और उनके उम्मीदवारों के नाम दिए गए हैं:
- भवानीपुर (Bhabanipur): ममता बनर्जी
- सिलीगुड़ी (Siliguri): गौतम देब
- टॉलीगंज (Tollygunge): अरूप विश्वास
- कोलकाता पोर्ट (Kolkata Port): फिरहाद हकीम
- कमरहाटी (Kamarhati): मदन मित्रा
- दमदम (Dum Dum): ब्रात्य बसु
- चुंचुड़ा (Chunchura): देवांशु भट्टाचार्य
- दिनहाटा (Dinhata): उदयन गुहा
- सिंगूर (Singur): बेचाराम मन्ना
- नंदीग्राम (Nandigram): पवित्र कर
- बैरकपुर (Barrackpore): राजू चक्रवर्ती (राज)
- करीमपुर (Karimpur): सोहम चक्रवर्ती
- सबंग (Sabang): मानस रंजन भूनिया
West Bengal | TMC announces names of candidates for 291 assembly seats
— ANI (@ANI) March 17, 2026
Voting for all 294 assembly seats in West Bengal will be held in two phases – on April 23 and 29 – with 152 and 142 seats going to polls, respectively. Counting of votes will take place on May 4. pic.twitter.com/235IbTGpwO
दो चरणों में होगा मतदान
बता दें कि पश्चिम बंगाल की सभी 294 सीटों पर इस बार दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल और दूसरे चरण की 29 अप्रैल को होगी। चुनाव के नतीजे 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





