ब्रिटिश दौर का पाली-मारवाड़ स्टेशन बनेगा हाईटेक! 97 करोड़ से होगा बदलाव, एस्केलेटर-लिफ्ट समेत मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
PaliMarwar railway station to get hightech redevelopment : अंग्रेजी शासन काल में बना पाली-मारवाड़ का ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन अब जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से लैस हाईटेक रूप में नजर आएगा. रेलवे की मेगा रि-डेवलपमेंट योजना के तहत करीब 97 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का पुनर्विकास कार्य शुरू हो गया है. पिछले साल फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस परियोजना का वर्चुअल शिलान्यास किया था, जिसके बाद अब स्टेशन परिसर में निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. नए स्टेशन में यात्रियों की सुविधा के लिए चार एस्केलेटर और दो लिफ्ट लगाए जाएंगे, जिससे बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों को प्लेटफार्म के बीच आवागमन में आसानी होगी. इसके अलावा फुट ओवरब्रिज, वेटिंग हॉल, एटीएम, शॉपिंग कॉम्पलेक्स और एग्जीक्यूटिव लॉन्ज जैसी आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी. रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में लगभग दो साल लगेंगे, जिसके बाद पाली-मारवाड़ स्टेशन जोधपुर मंडल का तीसरा प्रमुख स्टेशन बन जाएगा.
बंगाल चुनाव की तारीखों के ऐलान से ठीक पहले ममता बनर्जी का मास्टरस्ट्रोक, पुरोहितों-मुअज्जिनों की बढ़ा दी सैलरी
Purohits-Muezzins Salary Increase In Bengal: बंगाल चुनाव की तारीखों के ऐलान के कुछ देर पहले ममता बनर्जी ने अपना मास्टरस्ट्रोक खेला है. उन्होंने हिंदू और मुस्लिम वोटरों को टारगेट करने के इरादे से ऐन वक्त पर पुरोहितों और मुअज्जिनों की सैलरी बढ़ाने का ऐलान किया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)







