भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के जन्मदिन पर एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का एक खास पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. उन्होंने खेसारी के साथ अपनी बेहद रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए उन पर जमकर प्यार बरसाया है, जिसे देख फैंस के बीच उनके इश्क के चर्चे तेज हो गए हैं. तस्वीरों में दोनों की गहरी केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है. काजल राघवानी के साथ हुए पुराने विवादों के बीच खेसारी और आकांक्षा की लेटेस्ट फोटोज ने सिनेमा के गलियारों में हलचल पैदा कर दी है.
IPL 2026: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। दुनिया की सबसे सफल टी20 टीमों में गिनी जाने वाली मुंबई इंडियंस इस बार भी मजबूत शुरुआत के इरादे से मैदान में उतरने वाली है।
टीम ने नए सीजन से पहले ट्रेनिंग कैंप शुरू कर दिया है। मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला 29 मार्च को घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला जाएगा।
ट्रेनिंग कैंप में पहुंचे कोच और खिलाड़ी मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें टीम के कई खिलाड़ी और स्टाफ ट्रेनिंग कैंप के लिए पहुंचते नजर आ रहे हैं। टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने भी इस दौरान टीम के साथ दिखाई दिए। उनके नेतृत्व में मुंबई इंडियंस सीजन की तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है।
वीडियो में कई युवा खिलाड़ी भी नजर आए, जिनमें लेग स्पिनर मयंक मार्केंडेय, ऑलराउंडर रघु शर्मा, युवा बल्लेबाज नमन धीर और टॉप ऑर्डर बैटर डेनिश मालेवर शामिल हैं। रघु शर्मा को पिछले साल टीम ने विग्नेश पुथुर के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया था। वहीं नमन धीर ने आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा था।
धीर ने पिछले सीजन में 252 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 182.60 का रहा था, जो टी20 क्रिकेट में बेहद प्रभावशाली माना जाता है। दूसरी ओर डेनिश मालेवर को टीम भविष्य के बड़े बल्लेबाज के रूप में देख रही है। माना जा रहा है कि इस सीजन में उन्हें भी मौका मिल सकता है।
पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस का अच्छा प्रदर्शन मुंबई इंडियंस का पिछला सीजन भी काफी अच्छा रहा था। टीम ने 14 में से 8 मैच जीतकर प्लेऑफ में जगह बनाई थी। हालांकि टीम का सफर क्वालिफायर-2 में खत्म हो गया, जहां उन्हें पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब मुंबई इंडियंस की नजर नए सीजन में एक और खिताब जीतने पर होगी और टीम ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है।