IPL 2026: आईपीएल 2026 की तैयारी में जुटी मुंबई इंडियंस, 29 मार्च को KKR से पहली टक्कर
IPL 2026: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। दुनिया की सबसे सफल टी20 टीमों में गिनी जाने वाली मुंबई इंडियंस इस बार भी मजबूत शुरुआत के इरादे से मैदान में उतरने वाली है।
टीम ने नए सीजन से पहले ट्रेनिंग कैंप शुरू कर दिया है। मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला 29 मार्च को घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला जाएगा।
ट्रेनिंग कैंप में पहुंचे कोच और खिलाड़ी
मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें टीम के कई खिलाड़ी और स्टाफ ट्रेनिंग कैंप के लिए पहुंचते नजर आ रहे हैं। टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने भी इस दौरान टीम के साथ दिखाई दिए। उनके नेतृत्व में मुंबई इंडियंस सीजन की तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है।
वीडियो में कई युवा खिलाड़ी भी नजर आए, जिनमें लेग स्पिनर मयंक मार्केंडेय, ऑलराउंडर रघु शर्मा, युवा बल्लेबाज नमन धीर और टॉप ऑर्डर बैटर डेनिश मालेवर शामिल हैं। रघु शर्मा को पिछले साल टीम ने विग्नेश पुथुर के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया था। वहीं नमन धीर ने आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा था।
धीर ने पिछले सीजन में 252 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 182.60 का रहा था, जो टी20 क्रिकेट में बेहद प्रभावशाली माना जाता है। दूसरी ओर डेनिश मालेवर को टीम भविष्य के बड़े बल्लेबाज के रूप में देख रही है। माना जा रहा है कि इस सीजन में उन्हें भी मौका मिल सकता है।
पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस का अच्छा प्रदर्शन
मुंबई इंडियंस का पिछला सीजन भी काफी अच्छा रहा था। टीम ने 14 में से 8 मैच जीतकर प्लेऑफ में जगह बनाई थी। हालांकि टीम का सफर क्वालिफायर-2 में खत्म हो गया, जहां उन्हें पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब मुंबई इंडियंस की नजर नए सीजन में एक और खिताब जीतने पर होगी और टीम ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है।
T20 WC: 'कोई टीम ICC से बड़ी नहीं...' टी20 वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश-पाकिस्तान विवाद पर जय शाह की चुप्पी टूटी
Jay Shah on T20 World cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले काफी सियासी और क्रिकेटिंग हलचल देखने को मिली थी। अब टूर्नामेंट खत्म होने के बाद आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने पहली बार पूरे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी।
आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने साफ कहा कि कोई भी टीम या देश संगठन से बड़ा नहीं होता। उन्होंने यह भी बताया कि तमाम विवादों के बावजूद यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे सफल टूर्नामेंट में से एक रहा।
बांग्लादेश के फैसले से शुरू हुआ विवाद
पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स से बाहर कर दिया गया। इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और उस समय की अंतरिम बांग्लादेश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि उनकी टीम भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए यात्रा नहीं करेगी।
बीसीबी ने ICC से मांग की कि बांग्लादेश के मैच भारत की बजाय सह-मेजबान श्रीलंका में कराए जाएं। उनका तर्क था कि सुरक्षा को लेकर चिंता है। हालांकि ICC ने अपनी सुरक्षा जांच के बाद साफ कहा कि भारतीय वेन्यू पर न के बराबर सुरक्षा खतरा है। इसके बाद आईसीसी बोर्ड में वोटिंग हुई, जिसमें 14-2 के बड़े अंतर से फैसला लिया गया कि टूर्नामेंट का शेड्यूल नहीं बदलेगा।
बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को मिला मौका
जब बांग्लादेश अपने फैसले से पीछे नहीं हटा, तो आईसीसी को मजबूरी में उनकी जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल करना पड़ा। इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी बांग्लादेश के समर्थन के नाम पर सियासी बयानबाजी शुरू कर दी।
पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी के नेतृत्व में पहले यह घोषणा की गई कि पाकिस्तान टीम 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाला ग्रुप मैच नहीं खेलेगी। यह फैसला पाकिस्तान सरकार के निर्देश का हवाला देकर लिया गया था। हालांकि कुछ समय बाद पाकिस्तान बोर्ड ने यू-टर्न लिया और मैच खेलने का फैसला कर लिया।
कोई देश ICC से बड़ा नहीं: जय शाह
टूर्नामेंट खत्म होने के बाद एक अवॉर्ड समारोह में जय शाह ने बिना किसी देश का नाम लिए कहा,'इस वर्ल्ड कप से पहले काफी चर्चा थी कि कुछ टीमें खेलेंगी या नहीं और टूर्नामेंट कैसे होगा। लेकिन मैं ICC चेयरमैन के तौर पर साफ कहना चाहता हूं कि कोई भी टीम संगठन से बड़ी नहीं होती। संगठन सभी टीमों से मिलकर बनता है।'
व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड टूटे
जय शाह ने बताया कि इस बार टी20 वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। उन्होंने कहा कि पहली बार इतिहास में 7.2 मिलियन कंकरेन्ट व्यूअर्स दर्ज किए गए। कुल व्यूअरशिप के भी सारे रिकॉर्ड टूट गए।
उन्होंने एसोसिएट टीमों की भी तारीफ की। शाह ने कहा कि अमेरिका ने भारत को कड़ी टक्कर दी, नीदरलैंड्स ने पाकिस्तान को परेशान किया, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया और नेपाल ने इंग्लैंड को मुश्किल में डाल दिया। अंत में जय शाह ने भारतीय टीम को संदेश देते हुए कहा कि भविष्य की योजना बनाकर आगे बढ़ते रहना जरूरी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




