T20 WC: 'कोई टीम ICC से बड़ी नहीं...' टी20 वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश-पाकिस्तान विवाद पर जय शाह की चुप्पी टूटी
Jay Shah on T20 World cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले काफी सियासी और क्रिकेटिंग हलचल देखने को मिली थी। अब टूर्नामेंट खत्म होने के बाद आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने पहली बार पूरे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी।
आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने साफ कहा कि कोई भी टीम या देश संगठन से बड़ा नहीं होता। उन्होंने यह भी बताया कि तमाम विवादों के बावजूद यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे सफल टूर्नामेंट में से एक रहा।
बांग्लादेश के फैसले से शुरू हुआ विवाद
पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स से बाहर कर दिया गया। इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और उस समय की अंतरिम बांग्लादेश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि उनकी टीम भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए यात्रा नहीं करेगी।
बीसीबी ने ICC से मांग की कि बांग्लादेश के मैच भारत की बजाय सह-मेजबान श्रीलंका में कराए जाएं। उनका तर्क था कि सुरक्षा को लेकर चिंता है। हालांकि ICC ने अपनी सुरक्षा जांच के बाद साफ कहा कि भारतीय वेन्यू पर न के बराबर सुरक्षा खतरा है। इसके बाद आईसीसी बोर्ड में वोटिंग हुई, जिसमें 14-2 के बड़े अंतर से फैसला लिया गया कि टूर्नामेंट का शेड्यूल नहीं बदलेगा।
बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को मिला मौका
जब बांग्लादेश अपने फैसले से पीछे नहीं हटा, तो आईसीसी को मजबूरी में उनकी जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल करना पड़ा। इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी बांग्लादेश के समर्थन के नाम पर सियासी बयानबाजी शुरू कर दी।
पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी के नेतृत्व में पहले यह घोषणा की गई कि पाकिस्तान टीम 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाला ग्रुप मैच नहीं खेलेगी। यह फैसला पाकिस्तान सरकार के निर्देश का हवाला देकर लिया गया था। हालांकि कुछ समय बाद पाकिस्तान बोर्ड ने यू-टर्न लिया और मैच खेलने का फैसला कर लिया।
कोई देश ICC से बड़ा नहीं: जय शाह
टूर्नामेंट खत्म होने के बाद एक अवॉर्ड समारोह में जय शाह ने बिना किसी देश का नाम लिए कहा,'इस वर्ल्ड कप से पहले काफी चर्चा थी कि कुछ टीमें खेलेंगी या नहीं और टूर्नामेंट कैसे होगा। लेकिन मैं ICC चेयरमैन के तौर पर साफ कहना चाहता हूं कि कोई भी टीम संगठन से बड़ी नहीं होती। संगठन सभी टीमों से मिलकर बनता है।'
व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड टूटे
जय शाह ने बताया कि इस बार टी20 वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। उन्होंने कहा कि पहली बार इतिहास में 7.2 मिलियन कंकरेन्ट व्यूअर्स दर्ज किए गए। कुल व्यूअरशिप के भी सारे रिकॉर्ड टूट गए।
उन्होंने एसोसिएट टीमों की भी तारीफ की। शाह ने कहा कि अमेरिका ने भारत को कड़ी टक्कर दी, नीदरलैंड्स ने पाकिस्तान को परेशान किया, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया और नेपाल ने इंग्लैंड को मुश्किल में डाल दिया। अंत में जय शाह ने भारतीय टीम को संदेश देते हुए कहा कि भविष्य की योजना बनाकर आगे बढ़ते रहना जरूरी है।
IBPS RRB Clerk Mains Result 2026: ऑफिस असिस्टेंट भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक
बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है।इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने RRB क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2026 घोषित किया जारी कर दिया है। यह परिणाम RRBs XIV Office Assistant (Multipurpose) पदों के लिए घोषित किया गया है।
जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट 15 मार्च 2026 को जारी किया गया है और वेबसाइट पर प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट भी उपलब्ध कराई गई है।
लॉगिन डिटेल से देखें रिजल्ट
उम्मीदवारों को रिजल्ट देखने के लिए अपनी रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ या पासवर्ड की जरूरत होगी। लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर उनका रिजल्ट और क्वालिफाइंग स्टेटस दिखाई देगा।
ऐसे चेक करें IBPS RRB Clerk Result
- सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर IBPS RRBs सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद CRP-RRB Recruitment लिंक को चुनें।
- अब Office Assistant (Multipurpose) Result Status पर क्लिक करें।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ/पासवर्ड दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड भी किया जा सकता है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रिजल्ट डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी पाने के लिए यह भर्ती प्रक्रिया एक अहम अवसर माना जा रहा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi














.jpg)

/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




