Responsive Scrollable Menu

गर्मियों की टैनिंग नहीं करेगी परेशान, घर पर बनाए ये प्राकृतिक उबटन

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। गर्मियों की शुरुआत के साथ टैनिंग की परेशानी का डर सबको सताने लगता है। तेज चिलचिलाती धूप में चेहरे, पैर, गर्दन और हाथ पर सबसे ज्यादा असर देखने को मिलता है।

त्वचा न सिर्फ गहरे रंग की हो जाती है, बल्कि गर्मी और पसीने की वजह से चेहरे पर दाने भी निकलने लगते हैं। ऐसे में आयुर्वेद में एक ऐसे उबटन का जिक्र किया गया है, जो न सिर्फ गर्मियों में टैनिंग से राहत देगा, बल्कि चेहरे पर निखार भी लाएगा। पहले यह जानते हैं कि टैनिंग क्यों होती है।

टैनिंग गर्मियों में होने वाली आम समस्या है, जिससे त्वचा का रंग गहरा हो जाता है। धूप की लगातार पड़ने वाली किरणों से बचने के लिए त्वचा मेलेनिन नाम का हॉर्मोन बनाती है, और समय के साथ रंग असमान हो जाता है। अगर सही देखभाल की जाए तो टैनिंग से छुटकारा पाया जा सकता है। टैनिंग हटाने के लिए केवल अस्थायी निखार पर्याप्त नहीं होता। त्वचा को वास्तव में संतुलन और पोषण की आवश्यकता होती है। ऐसे में आयुर्वेद में त्वचा को ठीक करने के लिए कई प्रभावी उपाय बताए गए हैं, जिनमें से एक है प्राकृतिक उबटन।

प्राकृतिक उबटन को बनाना भी आसान है। इसके लिए संतरे के छिलके का पाउडर, थोड़ी मात्रा में केसर, मुलेठी पाउडर और चंदन पाउडर को एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अगर पेस्ट गाढ़ा लगता है तो गुलाब जल या कच्चा दूध भी मिला सकते हैं। इस पेस्ट को हफ्ते में दो बार प्रभावित हिस्से पर लगाएं।

इस प्राकृतिक उबटन में मृत कोशिकाओं को हटाकर त्वचा को साफ करने की क्षमता होती है। यह रंग में समानता लाने में भी मदद करता है और त्वचा को गहराई से पोषण देता है। मुलेठी मेलेनिन को संतुलित करता है और केसर त्वचा के रंग को उजला करने में भी मदद करता है। वहीं मिश्रण में मौजूद एलोवेरा त्वचा को गर्मी से राहत देता है और त्वचा की जलन को कम करके गहराई से ठंडक देता है। संतरे के छिलके के पाउडर में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो त्वचा की नई कोशिकाओं को बनाने में मददगार है। यह स्किन को निखारने में भी सहायक है।

--आईएएनएस

पीएस/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

मार्केट आउटलुक: अमेरिका-ईरान युद्ध, कच्चे तेल की कीमत और फेड की बैठक पर निर्भर करेगी शेयर बाजार की चाल

मुंबई, 15 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होगा। अमेरिका, इजरायल-ईरान युद्ध; विदेशी निवेशकों के रुझान, कच्चे तेल की कीमत और फेड रिजर्व की बैठक के निर्णय से बाजार की चाल निर्धारित होगी।

अमेरिकी फेड की ब्याज दरों को लेकर दो दिवसीय बैठक 17 मार्च से शुरू होगी और इसके फैसलों का ऐलान 18 मार्च को किया जाएगा। मौजूदा समय में युद्ध और कच्चे तेल की बढ़ी हुई कीमतों के चलते इस बार की फेड बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।

कच्चे तेल की कीमतें भी इस हफ्ते बाजार के लिए काफी अहम होंगी। बीते एक हफ्ते में आपूर्ति श्रृंखलाओं में बाधा के चलते कच्चे तेल का दाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करीब 11 प्रतिशत बढ़ गया है। ऐसे में कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव अगले हफ्ते बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

अमेरिका, इजरायल-ईरान युद्ध लगातार तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि यूएस ईरान के तेल निर्यात के लिए अहम खार्ग द्वीप पर अतिरिक्त एयर स्ट्राइक कर सकता है। ऐसे में युद्ध और खींचने भी बाजार की चाल तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार में लगातार बिकवाली कर रहे हैं। मार्च के पहले पखवाड़े में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 52,704 करोड़ रुपए इक्विटी बाजार से निकाले। ऐसे में एफआईआई का रुझान भी बाजार का सेंटीमेंट तय करने में अहम भूमिका निभाएगा।

मध्य पूर्व में तनाव के चलते भारतीय बाजार के लिए बीता हफ्ता काफी नुकसान वाला रहा है। इस दौरान सेंसेक्स 4,354.98 अंक या 5.52 प्रतिशत और निफ्टी 1,299.35 अंक या 5.31 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।

9-13 मार्च के बीच हुई गिरावट के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों का मार्केटकैप 20 लाख करोड़ रुपए कम होकर 430 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो इस हफ्ते की शुरुआत में करीब 450 लाख करोड़ रुपए था।

इस हफ्ते के दौरान सूचकांकों में सबसे अधिक गिरावट ऑटो में देखी गई। सभी सूचकांकों निफ्टी ऑटो 10.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ टॉप लूजर था। इसके साथ निफ्टी पीएसयू बैंक 7.27 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया डिफेंस 7.01 प्रतिशत,निफ्टी प्राइवेट बैंक 6.96 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 5.90 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस 5.68 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग 5.60 प्रतिशत और निफ्टी इन्फ्रा 5.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

मेदवेदेव ने अल्काराज को साल की पहली हार का स्वाद चखाया, इंडियन वेल्स के फाइनल में जगह बनाई

डेनिल मेदवेदेव ने शीर्ष वरीयता प्राप्त कार्लोस अल्काराज़ को इस साल की पहली हार का स्वाद चखाया और सीधे सेटों में जीत दर्ज करके इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। Sun, 15 Mar 2026 13:37:27 +0530

  Videos
See all

Yogi Adityanath On War | 'दुनिया युद्ध में उलझी है, भारत को कोई डर नहीं' | #ytshorts #cmyogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T08:07:48+00:00

UP News : यूपी में ‘पंडित’ को लेकर फिर बवाल ? #upnews #upsi #uppolice #brahmin #uppoliceexam #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T08:01:47+00:00

LPG Cylinder Black-Marketing: LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, 3 गिरफ्तार | #ytshorts #lpgcrisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T08:09:12+00:00

UP: इमामों के बाड़े में हिंदुओं को हिजाब? सनातनी बेटियों की गुहार हुई वायरल | #hijab #jihad #lucknow #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T08:02:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers