LPG Crisis: हर दिन 200 किलो गैस बचा रहा है शिर्डी साईं संस्थान, रोजाना दो हजार किलो खाना बनने के बाद भी इतनी बचत कैसे?
LPG Crisis: ईरान और इस्राइल-अमेरिका के बीच 16 दिन से संघर्ष जारी है. इस संघर्ष में पूरा मिडिल ईस्ट चपेट में आ गया है. ईरान-इस्राइल संघर्ष की वजह से दुनिया भर में ईंधन की आपूर्ति पर दबाव बढ़ने की आशंका है. शिर्डी स्थित साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट एक मिसाल पेश कर रहा है. मंदिर प्रशासन हर रोज 40 हजार लोगों का खाना बनाते हुए भी रोजाना 200 किलो गैस की बचत कर रहा है.
40 हजार श्रद्धालुओं के लिए हर रोज बनाया जाता है खाना
शिरडी साईंबाबा मंदिर वर्तमान में सोलर कुकिंग सिस्टम से हर रोज हजारों श्रद्धालुओं का भोजन बना रहा है. इस सिस्टम की मदद से रोजाना करीब 2000 किलो खाना बनाया जा रहा है, जो करीब 40 हजार श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त है. 40 हजार लोगों का खाना बनने के बावजूद मंदिर 200 किलो गैस की बचत कर रहा है. इस अनोखी पहल की वजह से मिनिस्ट्री ऑफ न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी ने भी इस प्रोजेक्ट को देश के एक यूनिक मॉडल के रूप में सम्मानित किया है.
एलपीजी सिलेंडर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- क्या LPG सिलेंडर अभी और महंगे होंगे? संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी के बाद महंगाई बढ़ने की आशंका
हर दिन 1,700 किलो गैस खर्च होता था
बता दें, शिर्डी में हर रोज औसतन 75 से 80 हजार श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं. साईं संस्थान अपने प्रसादालय में श्रद्धालुओं को मुफ्त भोजन देते हैं. हर रोज करीब 40 हजार लोग इसका फायदा प्राप्त करते हैं. इतनी बड़ी संख्या में खाना बनाने के लिए पहले लगभग 1700 किलो गैस खर्च होता था, जिससे मंदिर पर काफी ज्यादा बोझ पड़ता था.
सोलर कुकिंग सिस्टम 2009 में हुआ शुरू
खर्चे को कंट्रोल करने और ऊर्जा की बचत करने के लिए संस्थान के ट्रस्टी मंडल ने जुलाई 2009 में सोल कुकिंग सिस्टम इंस्टॉल करने का फैसला किया. इस प्रोजेक्ट पर लगभग 1.37 करोड़ रुपये खर्च हुए. मंदिर परिसर में 73 सोलर डिश लगाई गई है, जिसकी मदद से सोलर कुकर में भोजन तैयार किया जाता है. इस व्यवस्था से सिर्फ ऊर्जा की बचत ही नहीं हो रही बल्कि पर्यावरण को भी फायदा मिल रहा है.
एलपीजी सिलेंडर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- LPG Cylinder Booking Rules: अब 21 दिनों में नहीं बुक कर पाएंगे गैस सिलेंडर, युद्ध के बीच मोदी सरकार ने किया बड़ा फैसला
24 घंटे मुफ्त गर्म पानी मिल रहा है
साईं संस्थान ने इसी के साथ सौर ऊर्जा से श्रद्धालुओं के लिए गर्म पानी की सविधा भी शुरू की है, जिस वजह से नए श्रद्धालु निवास द्वारावती और साईं आश्रम जैसी जगहों पर हर रोज 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को 24 घंटे मुफ्त गर्म पानी मिल रहा है.
एलपीजी सिलेंडर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- LPG Cylinder की नहीं कोई किल्लत, सरकार ने बताया बुकिंग के कितने घंटे में आपके घर पहुंच जाएगी टंकी
10 क्विंटल दाल सब्जी, 15 क्विंटल चावल रोज पकता है
प्रसादालय में 150 लीटर की क्षमता वाले 10 बड़े कुकर लगाए हैं. इस सिस्टम से एक वक्त में 15 क्विंटल चावल, पांच क्विंटल दाल और पांच क्विंटल सब्जी पकाई जा रहीं हैं. 2009 से 2026 की अवधि में दो लाख किलो गैस की बचत हुई है. संस्थान की दो करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक बचत हुई है.
एलपीजी सिलेंडर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- LPG Cylinder: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच LPG की कमी की आशंका, गैस बचाने के लिए अपनाएं ये 6 आसान तरीके
'हम बर्फ और आग नहीं...' केरल-पंजाबी दोस्ती पर खुलकर बोले अभिषेक और सूंज, जानिए क्या कहा?
Abhishek Sharma and Sanju Samson : टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने एक दूसरे के बारे में खुलकर बात की है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद पहली बार है, जब इन दोनों ने मीडिया से बात की और एक दूसरे के बारे में अपने विचार जाहिर किए. संजू ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने में बल्ले के साथ अहम भूमिका निभाई थी, जबकि अभिषेक बल्ले से भी फाइनल में एक अच्छी पारी निकली थी.
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन भारत के लिए लंबे समय से पारी की शुरुआत कर रहे हैं. इन दोनों ने अब एक दूसरे के बारे में बात करते हुए तारीफों के पुल बांधे हैं. तो आज हम आपको बताने वाले हैं कि इन दोनों ने एक दूसरे के बारे में क्या कहा है.
अभिषेक ने संजू पर दिया दिल छू लेने वाला बयान
अभिषेक शर्मा ने संजू सैमसन को लेकर कहा, 'संजू भाई बहुत सुलझे हुए इंसान हैं, वह बहुत प्यार करने वाले, बहुत ख्याल रखने वाले इंसान हैं. जब उनके जैसा खिलाड़ी आपकी टीम में होता है, तो आपको लगेगा कि आपके पीछे कोई है. वह मैदान पर और मैदान के बाहर हमेशा सपोर्ट के लिए मौजूद रहते हैं'.
Abhishek Sharma said "Sanju bhai is a very sorted guy, He is a very loving guy, very caring guy. When a player like him is in your team, then you will feel that you have someone behind you. He's always there to support on & off the field". [India Today] pic.twitter.com/kMsy2CLg7y
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 14, 2026
संजू सैमसन ने अभिषेक को बताया सुपरस्टार
संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा के साथ अपनी साझेदारी पर कहा, 'हम बर्फ और आग नहीं हैं, हम आग और आग हैं. कभी वो आग लगाता है और कभी मैं. हमारे बीच ऐसा कॉम्बिनेशन है. हम 2024 से ऐसा कर रहे हैं, हमारे बीच केरल-पंजाबी दोस्ती है. अभिषेक शर्मा टीम के सुपरस्टार हैं. हम जहां भी जाते हैं, हमारी बसें फैंस से घिरी होती हैं और हम सिर्फ एक ही नाम सुनते हैं. अभिषेक, अभिषेक... वह ऐसे स्टार हैं जिन्हें हर कोई प्यार करता है.
3️⃣2️⃣1️⃣ RUNS ????
— BCCI (@BCCI) March 8, 2026
3️⃣ FIFTIES ????
8️⃣0️⃣.2️⃣5️⃣ AVERAGE ✨
A performance for the ages from SANJU SAMSON ????#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #Final | #INDvNZ | @IamSanjuSamson pic.twitter.com/oUDtppO3Mv
अभिषेक शर्मा का निराशाजनक रहा था वर्ल्ड कप
पंजाब के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का टी20 वर्ल्ड कप 2026 निराशाजनक रहा था.
ये भी पढ़ें : तिलक वर्मा ने लूटी महफिल, कुलदीप की शादी में जमकर किया डांस, मोहम्मद कैफ ने भी बांधा शमा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















