'हम बर्फ और आग नहीं...' केरल-पंजाबी दोस्ती पर खुलकर बोले अभिषेक और सूंज, जानिए क्या कहा?
Abhishek Sharma and Sanju Samson : टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने एक दूसरे के बारे में खुलकर बात की है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद पहली बार है, जब इन दोनों ने मीडिया से बात की और एक दूसरे के बारे में अपने विचार जाहिर किए. संजू ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने में बल्ले के साथ अहम भूमिका निभाई थी, जबकि अभिषेक बल्ले से भी फाइनल में एक अच्छी पारी निकली थी.
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन भारत के लिए लंबे समय से पारी की शुरुआत कर रहे हैं. इन दोनों ने अब एक दूसरे के बारे में बात करते हुए तारीफों के पुल बांधे हैं. तो आज हम आपको बताने वाले हैं कि इन दोनों ने एक दूसरे के बारे में क्या कहा है.
अभिषेक ने संजू पर दिया दिल छू लेने वाला बयान
अभिषेक शर्मा ने संजू सैमसन को लेकर कहा, 'संजू भाई बहुत सुलझे हुए इंसान हैं, वह बहुत प्यार करने वाले, बहुत ख्याल रखने वाले इंसान हैं. जब उनके जैसा खिलाड़ी आपकी टीम में होता है, तो आपको लगेगा कि आपके पीछे कोई है. वह मैदान पर और मैदान के बाहर हमेशा सपोर्ट के लिए मौजूद रहते हैं'.
Abhishek Sharma said "Sanju bhai is a very sorted guy, He is a very loving guy, very caring guy. When a player like him is in your team, then you will feel that you have someone behind you. He's always there to support on & off the field". [India Today] pic.twitter.com/kMsy2CLg7y
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 14, 2026
संजू सैमसन ने अभिषेक को बताया सुपरस्टार
संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा के साथ अपनी साझेदारी पर कहा, 'हम बर्फ और आग नहीं हैं, हम आग और आग हैं. कभी वो आग लगाता है और कभी मैं. हमारे बीच ऐसा कॉम्बिनेशन है. हम 2024 से ऐसा कर रहे हैं, हमारे बीच केरल-पंजाबी दोस्ती है. अभिषेक शर्मा टीम के सुपरस्टार हैं. हम जहां भी जाते हैं, हमारी बसें फैंस से घिरी होती हैं और हम सिर्फ एक ही नाम सुनते हैं. अभिषेक, अभिषेक... वह ऐसे स्टार हैं जिन्हें हर कोई प्यार करता है.
3️⃣2️⃣1️⃣ RUNS ????
— BCCI (@BCCI) March 8, 2026
3️⃣ FIFTIES ????
8️⃣0️⃣.2️⃣5️⃣ AVERAGE ✨
A performance for the ages from SANJU SAMSON ????#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #Final | #INDvNZ | @IamSanjuSamson pic.twitter.com/oUDtppO3Mv
अभिषेक शर्मा का निराशाजनक रहा था वर्ल्ड कप
पंजाब के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का टी20 वर्ल्ड कप 2026 निराशाजनक रहा था.
ये भी पढ़ें : तिलक वर्मा ने लूटी महफिल, कुलदीप की शादी में जमकर किया डांस, मोहम्मद कैफ ने भी बांधा शमा
Golmaal 5: रोहित शेट्टी की 'गोलमाल 5' में खिलाड़ी कुमार की एंट्री, फिल्म में देखने को मिलेगा ये सरप्राइज
Golmaal 5 Announced Akshay Kumar entry: निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपने 52वें जन्मदिन पर 'गोलमाल-5'(Golmaal 5) की घोषणा कर दी है. इंस्टाग्राम पर रोहित ने फिल्म की घोषणा करते हुए फैंस के लिए लंबा नोट भी लिखा. जिसमें उन्होंने कहा, 'इस फिल्म ने मेरी लाइफ बदल दी इस सबका क्रेडिट ऑडियंस को जाता है. फिर हम गोलमाल-5 लेकर आ रहे हैं.'
फिल्म में अक्षय कुमार भी आएंगे नजर
गोलमाल-5 में अजय देवन, अरसद वार्सी, तुषार कपर, सरमन जोशी के अलावा अक्षय कुमार भी नजर आएंगे. अक्षय कुमार ने एक्स पर इस बारे में खुद बताया कि वह इस फिल्म का हिस्सा बनेंगे. इसके अलावा फिल्म में एक सरप्राइज है.
ये खबर अपडेट की जा रही है....
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























