Responsive Scrollable Menu

इंदौर में सनातनी क्रिकेट लीग पर कांग्रेस नेता ने उठाई आपत्ति, पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर रोक लगाने की मांग की

शहर में गुरुवार से शुरू हुई ‘सनातन प्रीमियर लीग’ (एसपीएल) को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेता राकेश सिंह यादव ने इस क्रिकेट टूर्नामेंट पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए पुलिस कमिश्नर को एक पत्र सौंपा है। उनका आरोप है कि खेल को धर्म के आधार पर आयोजित करना …

Continue reading on the app

'धुरंधर 2' ने रिलीज से पहले कमाए ₹27.13 करोड़:पेड प्रीव्यू शो में 5.38 लाख टिकट बिके, ‘बाहुबली 2’ और ‘स्त्री 2’ को पीछे छोड़ा

डायरेक्टर आदित्य धर और एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही पेड प्रीव्यू में रिकॉर्ड बना दिया। ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू के जरिए करीब ₹27.13 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने ‘दे कॉल हिम ओजी’ (₹23 करोड़) और ‘बाहुबली 2’ (₹22 करोड़) को पीछे छोड़ दिया। यह कलेक्शन ‘स्त्री 2’ के ₹8.5 करोड़ के मुकाबले लगभग तीन गुना है। आमतौर पर निर्माता प्रदर्शन से पहले दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए कुछ चुनिंदा पेड प्रीव्यू शो रखते हैं। 19 मार्च को धुरंधर 2 रिलीज होगी। इससे पहले 18 मार्च को देशभर में 9550 पेड प्रीव्यू शो रखे गए हैं। इसकी 5.38 लाख टिकटें बिक चुकी हैं। मुंबई में एक टिकट की कीमत 3100 रुपए तक रही, जबकि दिल्ली में 2400 रुपए रही। इस तरह फिल्म रिलीज से पहले ही भारत में ₹27.13 करोड़ कमा चुकी है। यदि पहले से ब्लॉक की गई टिकटों को जोड़ लें तो कमाई ₹31.9 करोड़ तक पहुंच जाएगी। दुनियाभर में बुक हुए पेड प्रीव्यू शो की कमाई देखें तो यह ₹60 करोड़ तक पहुंचती है। अमेरिका में 690 स्थानों पर 1765 शो रखे गए हैं। इनके 67 हजार टिकट बुक हो चुके हैं। पूरे उत्तरी अमेरिका में कमाई 13.1 लाख डॉलर (₹12.12 करोड़) हो चुकी है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक धुरंधर 2 हिंदी फिल्म इतिहास का नया बेंचमार्क गढ़ने जा रही है। रिलीज के पहले दिन 19 मार्च को फिल्म ₹200 करोड़ की वैश्विक कमाई कर सकती है। बता दें कि धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन भी नजर आएंगे। फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। इसके साथ ही ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। फिल्म को जियो स्टूडियोज ने प्रेजेंट किया है और यह बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी है। फिल्म को पांच भाषाओं - हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। धुरंधर को शानदार रिस्पॉन्स मिला था गौरतलब है कि फिल्म धुरंधर के पहले पार्ट ने भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म ने दुनिया भर में करीब ₹1,303 करोड़ की कमाई की। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन ₹1,005.85 करोड़ रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग ₹836.95 करोड़ हुआ। इसके साथ ही यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी सिंगल-लैंग्वेज फिल्म बन गई है। विदेशी बाजारों में भी फिल्म धुरंधर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ओवरसीज में इसने करीब ₹299.5 करोड़ का कारोबार किया। खासतौर पर अमेरिका और कनाडा में फिल्म ने ₹193.06 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। दिलचस्प बात यह है कि यह बड़ी सफलता फिल्म को तब मिली, जब इसे खाड़ी देशों में रिलीज की अनुमति नहीं मिली थी। इसके अलावा ‘धुरंधर’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘A’ रेटेड फिल्म भी बन गई है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: RCB के पास MI-CSK के क्लब में शामिल होने का मौका, बस 19वें सीजन में करना होगा ये कारनामा

IPL 2026, RCB Squad Analysis: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आईपीएल 2026 काफी खास रहने वाला है. वह बैक-टू-बैक टाइटल जीतने के लिए मैदान पर उतरेगी. हालांकि, ये कारनामा करना उसके लिए आसान नहीं होगा. Sun, 15 Mar 2026 11:56:00 +0530

  Videos
See all

UP News: UP दारोगा परीक्षा को लेकर भयंकर गरजे ब्राह्मण नेता | SI Exam | Sub Inspector | UP Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T07:15:02+00:00

Iran Missile Attack Tel Aviv: Iran ने Tel Aviv पर दागी Missile| #iranwar #telaviv #missileattack #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T07:02:18+00:00

Iran Israel US war: इजरायली और अमेरिका का लड़ाकू विमानों से हमला | Breaking News | America | trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T07:02:29+00:00

Dehradun : छोटा भाई है हमारा!": Kuldeep की शादी पर चहल का छलका प्यार #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-15T07:02:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers