रेंज रोवर से लैम्बॉर्गिनी तक, रणवीर सिंह के काफिले में करोड़ों की लग्जरी कारें, 6969 नंबर बना सिग्नेचर स्टाइल
बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह अपनी पावरफुल इमेज की तरह ही बेहद लग्जरी और हाई-परफॉर्मेंस कारों के शौकीन हैं. खबरों की मानें, तो उनके गैरेज में 15 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत की गाड़ियों का काफिला है. स्टार के कलेक्शन में जीएमसी हम्मर ईवी, रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी और लैम्बॉर्गिनी उरुस जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं. कंफर्ट के रिहाज से रणवीर के पास मर्सिडीज-मेबैक जीएलसी 600 है, तो क्लासिक स्टाइल के लिए एस्टन मार्टिन रैपिड है. खास बात है कि उनकी ज्यादातर कारों पर सिग्नेचर नंबर प्लेट '6969' नजर आता है, जो उनके गैरेज की खास पहचान है.
'आपके बिना अधूरा हूं', पहली पत्नी की याद में छलका पवन सिंह का दर्द, इंटरनेट पर वायरल हुआ इमोशनल पोस्ट
भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ की चकाचौंध के बीच अक्सर अपनी निजी जिंदगी के दुखों को लेकर चर्चा में रहते हैं. हाल ही में अपनी पहली पत्नी को याद करते हुए पवन सिंह का दर्द एक बार फिर छलक पड़ा. उन्होंने एक बेहद भावुक कर देने वाला पोस्ट शेयर किया. सोशल मीडिया पर पर तेजी से वायरल हो रहे इस संदेश ने उनके फैंस को भी इमोशनल कर दिया है, जिससे उनके जीवन का एक अनकहा और संवेदनशील पहलू सामने आया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18

















