Responsive Scrollable Menu

यूक्रेन में राहत केंद्र पर रूसी हमला, 24 की मौत:जेलेंस्की बोले- रूस तनाव कम करना नहीं चाहता; 5 दिन पहले रेलवे स्टेशन पर ड्रोन हमला हुआ था

दक्षिणी यूक्रेन के जापोरिज्जिया में सोमवार को रूसी हवाई हमले में 24 लोगों की मौत हो गई। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के मुताबिक, हमला कोमिशुवाखा बस्ती में हुआ। यहां एक स्कूल में राहत सामग्री बांटने का केंद्र चल रहा था और पास में ही शेल्टर था। जेलेंस्की ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि हमले में दो राहतकर्मी और चार पुलिसकर्मी भी मारे गए। उन्होंने इसे बेहद भयावह बताया। 29 अक्टूबर को यूक्रेन के तीसरे सबसे बड़े शहर द्नीप्रो के एक रेलवे स्टेशन पर ड्रोन हमले में कम से कम 14 लोगों की मौत हुई थी। हादसे की तस्वीरें… यूक्रेन में नागरिक ठिकानों पर बढ़े हमले रूस ने नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमले बढ़ा दिए हैं। इनमें रिटेल चेन, लॉजिस्टिक्स ढांचा और रिहायशी इमारतें शामिल हैं। ये हमले ऐसे समय हो रहे हैं, जब यूक्रेन में रूसी सेना को पिछले महीने रिकॉर्ड नुकसान हुआ। इस दौरान रूसी सेना ने कुछ इलाकों पर अपना कब्जा भी खोया। सितंबर में नागरिक मौतें 85% बढ़ीं UN की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में यूक्रेन में नागरिकों की मौतें 85% बढ़ीं। रूस के 2022 में पूर्ण पैमाने पर हमला शुरू करने के बाद यह सितंबर का सबसे बड़ा आंकड़ा था। उस महीने हुए हमलों में आधे से ज्यादा नागरिक मौतों के लिए लंबी दूरी की मिसाइलें और ड्रोन जिम्मेदार थे। -------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… रूसी डीजल की पहली खेप अमेरिका रवाना:जहाज पर करीब 3 लाख बैरल डीजल लदा; देश में डीजल की कीमतें कम करना चाहते हैं ट्रम्प अमेरिका में डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच रूस से करीब 3 लाख बैरल डीजल लेकर एक टैंकर अमेरिका के लिए रवाना हुआ है। जहाज 10 नवंबर को न्यूयॉर्क पहुंच सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 3rd November 2026: शुक्ल योग में मंगलवार व्रत आज, हनुमानजी की पूजा से दूर होगा मंगल दोष, पंचांग से जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त, शिववास, राहुकाल

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 3rd November 2026: आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की नवमी उपरांत दशमी तिथि और शुक्ल योग में मंगलवार का व्रत रखा जा रहा है. आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:48 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक रहेगा. मंगलवार को रात 1:03 बजे से 2:38 बजे तक अमृतकाल रहेगा. इस दिन राहुकाल दोपहर 2:57 बजे से 4:20 बजे तक रहेगा. मंगलवार को यमगंड काल सुबह 9:23 बजे से दोपहर 10:47 बजे तक रहेगा. इस दिन गुलिक काल दोपहर 12:10 बजे से 1:33 बजे तक रहेगा. पंचांग से जानें मंगलवार 3 नवंबर का शुभ व अशुभ मुहूर्त और योग के बारे में.

Continue reading on the app

  Sports

90s में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले खूंखार गेंदबाज, पाकिस्तानियों का दबदबा, टॉप-5 में एक भारतीय

top 5 bowlers of 90s: क्रिकेट के मैदान पर 90 का दशक बल्लेबाजों के लिए जितना यादगार रहा, उतना ही गेंदबाजों के खौफ के लिए भी जाना जाता है. उस दौर में तेज गेंदबाजों की रफ्तार के सामने बड़े-बड़े बल्लेबाजों के पसीने छूट जाते थे. पाकिस्तान के वसीम अकरम और वकार यूनिस ने अपनी घातक गेंदबाजी से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया, तो ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न ने अपनी स्पिन से दुनिया भर के खिलाड़ियों को नचाया. 90 के दशक में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पाकिस्तान का दबदबा रहा. आइए जानते हैं इस दशक में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले पांच गेंदबाजों के बारे में. Wed, 4 Nov 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Israel Election Results: इजरायल में अब मुस्लिम PM? Netanyahu की कुर्सी खतरे में! N18G | Israel News #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-03T23:30:07+00:00

America vs Iran: क्या Donald Trump शुरू करेंगे नया सैन्य अभियान? #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-03T23:30:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers