बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आधिकारिक तौर पर जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गए हैं। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। निशांत ने अपने पिता के राज्यसभा जाने के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि वह इस निर्णय को पूरी तरह स्वीकार करते हैं।
पिता के काम को आगे बढ़ाएंगे निशांत
निशांत कुमार ने पार्टी में अपनी भूमिका को लेकर कहा कि वह एक सक्रिय सदस्य के रूप में जेडीयू को मजबूती देंगे। उन्होंने गर्व से कहा कि नीतीश कुमार ने पिछले 20 वर्षों में बिहार के लिए जो विकास कार्य किए हैं, उन्हें वह घर-घर तक पहुँचाने का काम करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपना मनोबल ऊंचा रखें और नीतीश कुमार पर अपना भरोसा बनाए रखें।
पार्टी में बढ़ेगी जिम्मेदारी
निशांत कुमार की इस एंट्री के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि पार्टी में उन्हें कोई बड़ा पद या महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। सदस्यता लेने के बाद अब निशांत पूरे बिहार का दौरा करेंगे। नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए पर्चा दाखिल करने के बाद, कार्यकर्ताओं की मांग को देखते हुए निशांत को राजनीति में लाया गया है।
डिप्टी सीएम बनने की चर्चा
सियासी गलियारों में इस बात की भी जोरदार चर्चा है कि निशांत कुमार को बिहार का उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। माना जा रहा है कि यह कदम नीतीश कुमार की अनुपस्थिति में उनकी कमी को पूरा करने और निशांत को भविष्य की बड़ी राजनीतिक भूमिका के लिए तैयार करने के उद्देश्य से उठाया जा सकता है।
Continue reading on the app