How to Make Ghee From Malai: क्या आप भी मलाई से घी निकालने के बाद बचे हुए भूरे पदार्थ (खुरचन) को बेकार समझकर फेंक देते हैं? अगर हां, तो आप अपना ही नुकसान कर रहे हैं. असल में, उस 'वेस्ट' में भी शुद्ध घी की एक अच्छी मात्रा छिपी होती है, जिसे एक खास ट्रिक के जरिए दोबारा निकाला जा सकता है. बचत और स्वाद के इस अनोखे तरीके को अपनाकर आप घी की बर्बादी रोक सकते हैं. आइए जानते हैं जीरो-वेस्ट तरीके से घी कैसे बनाया जाता है.
Continue reading on the app
इन दिनों पंजाबी और बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह मुश्किलों में फंसे हुए हैं। हाल में सिंगर का नया गाना 'टटीरी' विवादों में आ गया है। हरियाणा की राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने बादशाह के नाए गाने के विवाद को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि सिंगर का काम माफी मांगने के लायक नहीं है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।
बादशाह का काम मांफी मांगने के लायक नहीं
वर्तमान में आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह अपने नए गाना 'टटीरी' को लेकर विवादों में आ गए हैं। लोगों ने गाने के लिरिक्स पर आपत्ति जताई है। जिसके बाद बादशाह ने माफी भी मांगी है। इस बीच, रेणु भाटिया ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'बादशाह ने जो किया है वह माफ करने लायक नहीं है। हरियाणा की बेटियों का इस तरह अपमान करना और उनके खिलाफ ऐसी गंदी भाषा का इस्तेमाल करना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। हमने उन्हें 13 मार्च को बुलाया है। उन्हें पेश होना चाहिए। अगर वह इससे बचते रहे, तो हम उन्हें काम नहीं करने देंगे।'
हाथ जोड़कर बादशाह ने मांगी माफी
हाल ही में बादशाह ने एक वीडियो में अपने काम को लेकर माफी मांगी थी। उन्होंने कहा- मैं खुद हरियाणा से हूं। जो लोग मुझे जानते हैं, वो जानते हैं कि मेरी बोली, मेरा खान-पान, मेरा रहना-सहना, मेरी पहचान हरियाणा से है। मैं एक हरियाणवी हूं। मेरा कभी ऐसा कोई इरादा नहीं था कि मैं हरियाणा के किसी बच्चे, किसी महिला के बारे में ऐसी बात कहूं। मुझे उम्मीद है कि आप मुझे हरियाणा का बेटा, अपना बेटा समझेंगे और मुझे माफ कर देंगे।'
गिरफ्तार के लिए हो रही छापेमारी
इस दौरान, बादशाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई। एक नोटिस भी जारी किया गया है, जिसमें सिंगर-रैपर को पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। पुलिस की टीमें उन्हें गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस ने एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी है।
गाने पर आपत्ति
इससे पहले भी बादशाह के एक गाने के बोल और उसके वीडियो में दिखाए गए कुछ दृश्यों को लेकर विवाद खड़ा हो चुका है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि गाने में इस्तेमाल किए गए शब्द अशोभनीय हैं। उनका कहना है कि ऐसे शब्द महिलाओं की सम्मानजनक छवि को प्रभावित करते हैं। इसी वजह से उन्होंने महिला आयोग से इस मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
Continue reading on the app